Expert

महिलाओं से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करते हैं खसखस के बीज, जानें इसके फायदे

मोटापे और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए महिलाएं अपनी डेली डाइट में खसखस के बीजों को शामिल कर सकती हैं। इस लेख में आगे जानते हैं महिलाओं के लिए किस तरह फायदेमंंद होते हैं खसखस के बीज।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करते हैं खसखस के बीज, जानें इसके फायदे


Poppy seeds benefits for female in Hindi: अक्सर, आपने इस बात को नोटिस किया होगा कि घर की महिलाएं पूरे घर का ध्यान रखती हैं। लेकिन, वह खुद की सेहत को नजरअंदाज कर जाती हैं। यही कारण है कि महिलाओं को खून की कमी, हड्डियों में दर्द और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के बचने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट पर पूरा ध्यान देना चाहिए। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि महिलाओं को अपनी डाइट में पर्याप्त पोषण के लिए सीड्स को शामिल करना चाहिए। इनमें आप खसखस के बीजों को भी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। खसखस के बीज भारतीय बाजार में आसानी से उपलब्ध होते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इस लेख में एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि महिलाओं के लिए खसखस के बीज के क्या फायदे होते हैं?

महिलाओं के लिए खसखस के फायदे - Benefits of Poppy Seeds For Female In Hindi

हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार

मेनोपॉज के बाद ज्यादातर महिलाओं को कैल्शियम की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसें में उनको हड्डियों से जुड़ी समस्या होने का जोखिम अधिक होता है। इससे बचने के लिए आप खसखस के बीजों का सेवन कर सकती हैं। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह दोनों पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

poppy-seeds-benefits-for-female-in

हार्मोन संतुलन को बनाएं

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हार्मोनल उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है। इसकी वजह से महिलाओं को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इस स्थिति से बचने के लिए आप खसखस के बीजों को डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। इसमें ओमेगा-6 और ओमेगा-9 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में मदद करते हैं। जिससे पीरियड्स के दौरान दर्द कम होता है।

तनाव और चिंता को कम करें

खसखस के बीजों में मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो ब्रेन को शांत बनाने में मदद करते हैं। इससे व्यक्ति की नींद की क्वालिटी बेहतर होती है। जिसकी वजह से तनाव और चिंता का स्तर दूर होता है।

एनर्जी को बढ़ाएं

महिलाओं को खून की कमी के चलते थकान और कमजोरी हो सकती है। खसखस के बीजों में मौजूद आयरन महिलाओं को खून की कमी से बचाने में मदद करते हैं। वही, कार्बोहाइड्रेट एनर्जी को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

खसखस के बीजों में जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, यह महिलाओं की स्किन और बालों को स्वस्थ बनाने में मदद (Poppy seeds benefits for skin) करते हैं। इससे झुर्रियां की समस्या में आराम मिलता है। साथ ही, स्किन से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम होता है।

खसखस के बीजों का सेवन कैसे करें? - How To Eat Poppy Seeds In Hindi

  • खसखस के बीजों को दूध में भिगोकर सेवन करें।
  • आप खाने के साथ खसखस के बीजों की चटनी का भी सेवन कर सकते हैं।
  • सलाद के साथ खसखस के बीज का सेवन किया जा सकता है।
  • इसके अलावा, आप सूप या सब्जियों में ऊपर से खसखस के बीज डालकर खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए खाने चाहिए ये 7 बीज, जानें इनके फायदे

Poppy seeds benefits for female in Hindi: खसखस न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह पोषण से भरपूर भी है। इसे संतुलित मात्रा में नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करें। अगर, आपको पहले से कुछ समस्या है तो ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह के बाद ही खसखस के बीजों को डाइट में शामिल करें।

Read Next

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एक्ट्रेस भाग्यश्री करती हैं हल्दी और अदरक के इस स्पेशल ड्रिंक का सेवन, जानें फायदे

Disclaimer