Benefits of Eating Khas Khas For Males in Hindi: खसखस खाना सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। खसखस खाने से सेहत को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। इसे खाने से न केवल आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है बल्कि, ब्लड प्रेशर कम होता है और शरीर में एनर्जी भी बढ़ती है। कुछ लोग मानते हैं कि पुरुषों के लिए भी खसखस खाना हेल्दी होता है। जी हां, खसखस खाना पुरुषों के लिए भी कई तरीकों से हेल्दी हो सकता है। हालांकि, इसके ज्यादातर फायदे महिलाओं और पुरुषों में समान होते हैं, लेकिन यह पुरुषों के लिए भी कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है।
खसखस के बीज में ऐसेंशियन फैटी एसिड और जिंक आदि पाया जाता है, जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। आइए जानते हैं क्या वाकई खसखस के बीज पुरुषों के लिए फायदेमंद होते हैं? (Purusho ke Liye KhasKhas ke Beej Khane ke Fayde)
पुरुषों के लिए खसखस के बीज खाने के फायदे Benefits of Eating Khas Khas For Males in Hindi)
1. फर्टिलिटी बढ़ाने में हो सकता है फायदेमंद
कुछ पुरुषों में किसी कारणवश इनफर्टिलिटी की समस्या हो जाती है। ऐसे में आप खसखस के बीजों को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। खसखस के बीज में जिंक पाया जाता है, जो इनफर्टिलिटी को सुधारने में मददगार साबित हो सकता है। National Institutes of Health (NIH) के मुताबिक खसखस के बीज का तेल फर्टिलिटी को सुधारने में एक मददगार तकनीक हो सकती है। इस तेल का इस्तेमाल करने से फर्टिलिटी में सुधार किया जा सकता है, जिससे आपको आईवीएफ कराने की जरूरत नहीं पड़ती है।
इसे भी पढ़ें - रातभर भिगोकर रखें खसखस, सुबह खाली पेट खाने से सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
2. स्पर्म काउंट में हो सकता है सुधार
खसखस के बीज में मिलने वाले तत्व कुछ मामलों में स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि खसखस के बीज खाने से स्पर्म काउंट में सुधार होता है। इसमें जिंक के साथ-साथ लिग्निन की मात्रा होती है, जिसे खाने से सेक्शुअल एक्टिविटीज में सुधार होने के साथ स्पर्म काउंट में सुधार (How to Increase Sperm in Hindi) देखा जा सकता है। हालांकि, अगर आप स्पर्म बढ़ाने के लिए खसखस के बीज खा रहे हैं तो ऐसे में अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
3. नींद से जुड़ी समस्या दूर करे
खसखस के बीज नींद से जुड़ी समस्या को कम करने में भी मददगार हो सकते हैं। इसे खाने से मस्तिष्क रिलैक्स होता है और दिमाग शांत रहता है। इससे आपकी थकान कम होती है और अच्छी नींद आती है। जो कहीं न कहीं आपकी लिबिडो या सेक्शुअल गतिविधियों को सुधारने में मददगार हो सकता है। इसे खाने से या खसखस की ड्रिंक बनाकर पीने से आपको अच्छी नींद आ सकती है।
4. मेंटल हेल्थ को बेहतर रखे
खसखस के बीज मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। इसे खाने से तनाव और एंग्जाइटी की समस्या कम होती है और दिमाग रिलैक्स महसूस करता है। खसखस के बीज खाने से कॉग्निटिव फंक्शन्स में सुधार होता है, जिससे दिमाग की कार्यक्षमता भी अच्छी रहती है और दिमाग सुचारू रूप से कार्य करता है।
इसे भी पढ़ें - गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए रोज खाएं खसखस के लड्डू, जानें फायदे और रेसिपी
खसखस के बीज खाने का सही तरीका (How to Eat Khas Khas Seeds in Hindi)
- खसखस के बीज को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है।
- खसखस के बीज को आप सीधेतौर पर भी खा सकते हैं या इसे भुनकर खाना भी फायदेमंद रहता है।
- इन बीजों को आप दूध या चाय में डालकर भी खा सकते हैं।
- गर्म या गुनगुने पानी में भी खसखस के बीजों को मिलाकर खाया जा सकता है।
- खसखस के बीजों को पानी में भिगोकर या सुबह खाली पेट भी खाना फायदेमंद हो सकता है।
- खसखस के बीजों को आप लड्डू में डालकर भी खा सकते हैं।
FAQ
एक दिन में कितना खसखस खाना चाहिए?
ज्यादा मात्रा में खसखस खाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए आपको दिनभर में एक से 2 चम्मच खसखस ही खाना चाहिए।क्या खसखस गर्म होती है या ठंडी?
खसखस की तासीर ठंडी होती है, इसलिए खसखस खाने से शरीर रिलैक्स और शांत रहता है। हालांकि, इसे ज्यादा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।खसखस खाने के क्या नुकसान हैं?
ज्यादा मात्रा में खसखस के बीज खाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। इसे खाने से कब्ज, एलर्जी उल्टी, मतली और थकान महसूस हो सकती है।