Soaked Khaskhas Benefits in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हम सभी तरह-तरह के चीजों का सेवन करते हैं। इनमें खसखस भी शामिल है। खसखस पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खसखस एक औषधीय पौधा है, जिसके बीजों का इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। खासकर, कब्ज, खांसी और तनाव से निजात पाने के लिए खसखस का उपयोग किया जाता है। खसखस को Poppy Seeds के रूप में भी जाना जाता है। कई लोग खसखस का सेवन दूध के साथ मिलाकर करते हैं। लेकिन आप चाहें तो खसखस के बीजों का सेवन भिगोकर भी कर सकते हैं। रोजाना भीगे हुए खसखस खाने से सेहत को जबरदस्त लाभ मिलते हैं। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं भीगे हुए खसखस खाने के फायदे (Bhige Khaskhas Khane ke Fayde)-
खसखस में पोषक तत्व
- प्रोटीन
- हेल्दी फैट्स
- कार्ब्स
- डाइटरी फाइबर
- फोलेट
- नियासिन
- विटामिन ए और सी
- विटामिन ई और के
- पोटैशियम और सोडियम
- कैल्शियम
- कॉपर
- मैग्नीशियम और फॉस्फोरस
- मैंगनीज
- आयरन
- जिंक
खसखस भिगोकर खाने के फायदे- Soaked Khaskhas Benefits in Hindi
1. पाचन-तंत्र को मजबूत बनाए
खसखस को भिगोकर खाने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। इसमें फाइबर होता है, जो डाइजेशन को मजबूत बनाता है। भीगे हुए खसखस खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। इससे गैस, अपच और कब्ज से छुटकारा मिलता है। अगर आपको कब्ज रहता है, तो आप अपनी डाइट में भीगे हुए खसखस शामिल कर सकते हैं।
2. तनाव दूर करे
अगर आप तनाव में रहते हैं, तो खसखस को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। खसखस खाने से शरीर में कोर्टिसोल का स्तर कम हो जाता है। इससे तनाव कम होता है। इसके लिए आप खसखस को पीसकर दूध में उबाल लें और फिर सेवन करें। इससे स्ट्रेस और तनाव कम होगा।
इसे भी पढ़ें- बादाम और खसखस के फायदे: दूध में बादाम और खसखस मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये 9 लाभ
3. एनर्जी का स्तर बढ़ाए
भीगे हुए खसखस खाने से आपके शरीर में एनर्जी बढ़ेगी। अगर आप थकान और कमजोरी का अनुभव कर रहे हैं, तो भीगे हुए खसखस का सेवन कर सकते हैं। सुबह खाली पेट खसखस खाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। इससे आपको पर्याप्त एनर्जी मिलती है और थकान दूर होती है।
4. शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करे
रोज सुबह खाली पेट खसखस खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। दरअसल, जब इम्यूनिटी वीक होती है, तो कई तरह की बीमारियां व्यक्ति को घेर लेती हैं। ऐसे में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप भीगे हुए खसखस का सेवन कर सकते हैं। इनमें मौजूद जिंक, विटामिन सी और ई शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।
इसे भी पढ़ें- रात को दूध में उबालकर पिएं खसखस के बीजों का पाउडर, मिलेंगे ये 5 फायदे
5. ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखे
खसखस में मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं। अगर आप रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए खसखस का सेवन करेंगे, तो इससे बीपी नियंत्रित रहेगा। कुछ लोगों का ब्लड प्रेशर सुबह के समय बढ़ जाता है, ऐसे में भीगे खसखस का सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है। खसखस खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम होता है।
6. आंखों को हेल्दी बनाए
खसखस में जिंक और विटामिन ए होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए जरूरी होते हैं। अगर आप सुबह खाली पेट भीगे हुए खसखस का सेवन करेंगे, तो इससे आंखों की हेल्थ में सुधार होगा। खसखस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, आंकों को लाभ पहुंचाते हैं।