Doctor Verified

मानसून में चेरी टमाटर का करें सेवन, बढ़ेगी इम्यूनिटी और दूर होंगी कई समस्याएं

Cherry Tomatoes Benefits in Hindi: चेरी टमाटर में विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसे खाने से कई समस्याएं भी दूर होती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में चेरी टमाटर का करें सेवन, बढ़ेगी इम्यूनिटी और दूर होंगी कई समस्याएं

Cherry Tomatoes Benefits in Monsoon in Hindi: आपने पिज्जा या पास्ता में छोटे-छोटे लाल टमाटर देखे होंगे, ये चेरी टमाटर ही होते हैं। चेरी टमाटर स्वाद के साथ ही बेहद पौष्टिक भी होते हैं। इसलिए चेरी टमाटर को हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। चेरी टमाटर में विटामिन सी और ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। साथ ही, इन टमाटर में कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। चेरी टमाटर खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। चेरी टमाटर हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोजाना चेरी टमाटर का सेवन करेंगे, तो मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। इतना ही नहीं, चेरी टमाटर खाने से स्किन हेल्थ में भी सुधार देखने को मिलता है। खासकर, मानसून में चेरी टमाटर खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और कई रोग दूर होते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं चेरी टमाटर खाने के फायदे (Cherry Tamatar Khane ke Fayde)-

चेरी टमाटर में पोषक तत्व

  • विटामिन ए
  • विटामिन सी
  • विटामिन ई
  • पोटैशियम
  • प्रोटीन,
  • कार्ब्स
  • फाइबर

मानसून में चेरी टमाटर खाने के फायदे- Cherry Tomatoes Benefits in Monsoon in Hindi

immunity boost

1. इम्यूनिटी बूस्ट करे

मानसून में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है। इसकी वजह से व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ जाता है। ऐसे में चेरी टमाटर खाना फायदेमंद होता है। चेरी टमाटर में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। अगर आप नियमित रूप से चेरी टमाटर का सेवन करेंगे, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी। साथ ही, आपका मौसमी बीमारियों से भी बचाव होगा। चेरी टमाटर खाने से सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल आदि से भी बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें- टमाटर का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, बूस्ट होती है इम्यूनिटी और स्किन पर आती है चमक

2. पिंपल्स से छुटकारा दिलाए 

चेरी टमाटर न सिर्फ सेहत, बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। चेरी टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। चेरी टमाटर खाने से एक्ने और पिंपल्स जैसी समस्याओं से छुटकार मिल सकता है। साथ ही, त्वचा पर निखार भी आता है। चेरी टमाटर, स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। मानसून में त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं, ऐसे में चेरी टमाटर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। 

3. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करे

अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो आप मानसून में चेरी टमाटर का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि चेरी टमाटर में बायोएक्टिव गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। अगर आप चेरी टमाटर का सेवन करेंगे, तो इससे डायबिटीज रोगियों को लाभ मिलेगा। 

4. हार्ट हेल्थ में सुधार करे

चेरी टमाटर, हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। अगर आप चेरी टमाटर का सेवन करेंगे, तो इससे हृदय रोगों से बचाव हो सकता है। दरअसल, चेरी टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, हृदय को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। आपको बता दें कि टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो रक्त के थक्कों की समस्याओं को भी दूर करता है। इससे स्ट्रोक का जोखिम भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें- रोज सुबह पिएं लौकी और टमाटर का जूस, मिलेंगे कई फायदे

eyes health

5. आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए आप चेरी टमाटर का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन ए होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, आंखों को सुरक्षित भी रखता है। रोजाना चेरी टमाटर खाने से आपकी आईज हेल्थ बेहद अच्छी रहती है।

Read Next

छाछ को क्यों माना जाता है सबसे अच्छा प्रोबायोटिक, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 4 कारण और सेवन का तरीका

Disclaimer