Sat Sep 12, 2026 | 01:45 AM IST

रोज सुबह पिएं लौकी और टमाटर का जूस, मिलेंगे कई फायदे

Lauki Aur Tamatar Ka Juice Peene Ke Fayde: लौकी और टमाटर का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, जानें कैसे करें सेवन?

Lauki Aur Tamatar Ka Juice Peene Ke Fayde: आमतौर पर लौकी और टमाटर का सेवन सब्जी व सलाद के रूप में किया जाता है। लौकी और टमाटर दोनों में शरीर के लिए फायदेमंद अनेकों गुण पाए जाते हैं। सब्जी और सलाद के रूप में इस्तेमाल करने के अलावा लौकी और टमाटर का जूस भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शरीर को डिटॉक्स करने और कई बीमारियों का जोखिम कम करने के लिए लौकी और टमाटर का जूस पीना फायदेमंद होता है। लौकी में विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और जिंक आदि पाए जाते हैं। वहीं टमाटर में पोटैशियम, विटामी सी, विटामिन बी, लाइकोपीन, कोलीन आदि पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। लौकी और टमाटर का जूस पीने से आपका पाचन तंत्र बेहतर रहता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करने में भी फायदा होता है।

लौकी और टमाटर का जूस पीने के फायदे- Bottle Gourd and Tomato Juice Benefits in Hindi

 लौकी और टमाटर में मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। टमाटर का सेवन करने से दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। वहीं लौकी में मौजूद गुण पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में बहुत उपयोगी होते हैं। लौकी में मौजूद विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करता है। लौकी और टमाटर का जूस पीने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

Bottle Gourd and Tomato Juice Benefits

इसे भी पढ़ें: हरा टमाटर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें सेवन के तरीके

1. गर्मी में शरीर के लिए फायदेमंद

लौकी और टमाटर का जूस गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आप गर्मियों में स्किन को होने वाले नुकसान से भी बच सकते हैं। गर्मी में लौकी और टमाटर का जूस पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।

2. पाचन के लिए बहुत फायदेमंद

लौकी और टमाटर का जूस पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसका सेवन डायरिया, कॉन्स्टिपेशन और एसिडिटी की समस्या में बहुत फायदा देता है। लौकी और टमाटर में मौजूद गुण शरीर के पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और कब्ज जैसी समस्या में इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।

3. वजन कम करने के लिए फायदेमंद

लौकी और टमाटर का जूस पीने से आपको वेट लॉस में भी फायदा मिलता है। नियमित रूप से इसका सेवन आपका वजन कंट्रोल में रखता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके भूख को कंट्रोल करने में उपयोगी होते हैं। इसके अलावा लौकी और टमाटर में मौजूद गुण शरीर के चयापचय को बेहतर बनाने में भी बहुत फायदेमंद होते हैं।

4. कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में फायदेमंद

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। लौकी और टमाटर का जूस कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। टमाटर में 13-ऑक्सो-ओडीए मौजूद होता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने का काम करता है। इसका सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

Bottle Gourd and Tomato Juice Benefits

5. डायबिटीज में फायदेमंद

शरीर ग्लूकोज के मात्रा बढ़ने से डायबिटीज की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज के मरीजों को ग्लूकोज कंट्रोल में करना होता है। ग्लूकोज या ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए लौकी और टमाटर का जूस बहुत फायदेमंद होता है। इसका नियमित रूप से सेवन डायबिटीज में बहुत उपयोगी माना गया है।

इसे भी पढ़ें: लौकी का भरता खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

कैसे करें लौकी और टमाटर के जूस का सेवन?

लौकी और टमाटर के जूस को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक टमाटर और लौकी के कुछ टुकड़े लें। अब इसे साफ करके अच्छी तरह से ब्लेंड कर जूस तैयार कर लें। इस जूस का रोजाना सुबह के समय सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन पहली बार इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

डायबिटीज में अनार का जूस पीना चाहिए या नहीं? डॉक्टर से जानें जवाब

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 15, 2022 07:30 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content