लौकी पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है, इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लौकी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में होता है। लौकी में मौजूद तत्व शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। लौकी को जूस, सब्जी आदि के रूप में खाया जाता है, लेकिन आप चाहें तो लौकी का भरता बनाकर भी खा सकते हैं। लौकी का भरता स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी पौष्टिक भी होता है। लौकी का भरता खाने से वजन को नियंत्रण में रखा जा सकता है, साथ ही शरीर में पानी की पूर्ति भी होती है। लौकी डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी उपयोगी होता है। Onlymyhealth के इस महीने के Campaign ‘focus of the month’पर हम Healthy Living पर आपको लेख के माध्यम से रोजाना एक खास जानकारी दे रहे हैं। आज के इस लेख में हम लौकी का भरता खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए, विस्तार से जानते हैं लौकी का भरता खाने से कौन-कौन से लाभ मिलते हैं।
लौकी का भरता खाने के फायदे (lauki bharta benefits)
लौकी का भरता खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। साथ ही यह पोषक तत्वों का भी भंडार है, इसे खाने से कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
टॉप स्टोरीज़
1. स्ट्रेस कम होता है
लौकी खाने से स्ट्रेस कम होता है। लौकी में पानी अधिक मात्रा में होता है, इससे शरीर ठंडा रहता है। साथ ही लौकी में सेडेटिव प्रॉपर्टीज होती है, इससे शरीर रिलैक्स रहता है।
2. वजन कम करे
घीया या लौकी को वजन कम करने के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो वजन कम करने के लिए लौकी का जूस पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन आप चाहें तो लौकी का भरता भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लौकी में फाइबर होता है, इसे खाने से जल्दी से भूख नहीं लगती है और वजन कंट्रोल में रहता है।
3. डाइजेशन में फायदेमंद
लौकी डाइजेशन में भी काफी फायदेमंद होता है। लौकी में मौजूद तत्व डाइजेशन में सहायक होता है। लौकी में फाइबर होती है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है। गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है। पाचन से जुड़ी समस्या होने पर आप लौकी के भरते का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - लौकी और चने की दाल की सब्जी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें इसकी हेल्दी रेसिपी
4. स्किन के लिए फायदेमंद
लौकी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। लौकी खाने से शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिंस आसानी से निकल जाते हैं। इससे स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत बनती है। साथ ही शरीर अंदर से साफ होता है।
5. शरीर को ठंडा रखे
लौकी का भरता शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। लौकी की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में गर्मियों में इसका सेवन किया जा सकता है। लौकी का सेवन करने से शरीर ठंडा रहता है और पानी की पूर्ति होती है।
लौकी का भरता कैसे बनता है
- लौकी का भरता बनाने के लिए आप सबसे पहले लौकी को धोकर गैस पर छिलका समेद भून लें। लौकी के छिलके को अच्छे से काला होने दें।
- इसके बाद लौकी के काले छिलके को निकाल लें, छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- अब एक गैस में तेल गर्म करें, इसमें लहसुन, जीरा और प्याज डालें। साथ में हरी मिर्च भी काटकर डाल दें।
- नमक डालकर प्याज को सुनहरा होने तक भून लें। फिर इसमें टमाटर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें।
- मसाले को अच्छी तरह से पकने दें। इसके बाद इसमें पिसी हुए लौकी डाल लें और 3-4 मिनट के लिए पकाएं।
- इसमें हरा धनिया, घी डालें और गर्मा-गर्म सर्व करें।
- घी से लौकी के भरते का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
- आप इस भरते को रोटी के साथ खा सकते हैं।
आप भी अपनी डाइट में लौकी के भरते को शामिल कर सकते हैं। इससे आपको कई लाभ मिलेंगे, लेकिन अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो इसका सेवन एक्सपर्ट की राय पर ही करें।