गर्मियों में तरोजाता और हाइड्रेट रहने के लिए हम कई तरह के हेल्दी और सॉफ्ट ड्रिंक पीते है ताकि हमारा शरीर और स्किन पूरे दिन फ्रेश नजर आए। इस चक्कर में आप कई बार हाई कैलोरी हेल्दी ड्रिंक्स ले सकते हैं। जिसकी वजह से आपका वजन बढ़ सकता है। ये हाई कैलोरी ड्रिंक्स आपके लिए तब और नुकसानदायक हो सकते हैं, जब आप वेट लॉस पर हो। इससे आपकी सारी मेहनत बर्बाद हो सकती है और अचानक वजन बढ़ने की दिक्कत आ सकती है इसलिए आपको इस तरह के ड्रिंक्स चुनने की आवश्यकता है, जिससे आप हाइड्रेट भी रहे और आप एक्सट्रा कैलोरी भी गेन न करें। आइए ऐसे ही कुछ आसान हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में आपको बताते हैं।
इन लो कैलोरी ड्रिंक्स का करें सेवन
1. नारियल पानी
गर्मियों के मौसम में नारियल का पानी आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। चिलाचिलाती धूप में नारियल का पानी आपको अंदर से रिफ्रेश करने का काम करता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा भी मौजूद होती है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार साबित हो सकती है। खास बात यह है कि नारियल पानी में कैलोरी की तुलना में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। इससे आपको भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और खनिज तत्व भी मिल जाते हैं। इसे आप सुबह या दोपहर के समय भी पी सकते हैं।
Image Credit- Freepik
2. कोम्बुचा
यह एक फर्मिनेटेड चाय होती है, जो खमीर और जीवित बैक्टीरिया की मदद से बनाई जाती है। इसमें प्राकृतिक रूप से प्रोबायोटिक्स और जीवित एंजाइम मौजूद होते हैं, जो आंत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह कैलोरी में भी काफी कम होती है और आपके पाचन तंत्र को भी स्वस्थ बनाए रखती है। इसे आप जड़ी-बूटियों की मदद से बना सकते हैं। घर पर इसे बनाएं और पैक करके बाहर भी ले जा सकते हैं।
3. घर का बनाएं आइस्ड टी
आप घर पर हर्ब्स की मदद से आइस्ड टी भी बना सकते है। गर्मियों में हर्बल चाय आपको प्राकृतिक रूप से हाइड्रेट और ठंडा रखने में मदद करती है। इसे आप कच्चे नींबू, जड़ी-बूटियों और शहद से बना सकते हैं। आप इसमें अपने हिसाब से कई और चीजें भी मिला सकते हैं। हर्ब्स की मदद से वजन को बनाए रखने में मदद मिलती है और इससे आपका पाचन तंत्र भी सही रहता है। इसे आप सुबह या शाम को भी पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप 30 मिनट पुदीने की चाय को गर्म करें। फिर इसमें एक चम्मच शहद डालें। उसके बाद ताजा नींबू और ठंडा पानी डालकर इसे तैयार करें। आप चाहे तो इसमें कलर के लिए संतरे का रस भी डाल सकते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।
इसे भी पढे़ं- तरोताजा रहने के लिए गर्मी में जरूर करें तरबूज के जूस का सेवन, जानें इसे पीने के 7 फायदे
4. खीरा और अजवाइन जूस
गर्मियों में खीरा का उपयोग काफी बढ़ जाता है। इससे न केवल आपके शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायक होता है। आप बाहर के पैकेट वाले जूस खरीदने की तुलना में घर पर खीरा, अजवाइन, अदरक और नींबू से एक बेहतरीन हेल्थ ड्रिंक बना सकते हैं। आप चाहे तो इसमें आइस भी मिला सकते हैं। यह विटामिन और खनिज से भरपूर होता है।
Image Credit- Freepik
5. चुकंदर और कीवी का रस
चुकंदर और कीवी दोनों ही स्वास्थ्य रूप से बेहद फायदेमंद होती है। इसके सेवन से कई फायदे मिलते हैं। शरीर में इम्यूनिटी बनी रहती है और इससे आप एक्सट्रा कैलोरी भी अपने खाने में गेन नहीं करते हैं। इसका जूस बनाने के लिए आप चुकंदर और कीवी का रस मिलाएं। फिर आप टमाटर या पालक का रस भी मिला सकते हैं।
Main Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version