Which Drink Is Good In Monsoon: बरसात का मौसम आखिर किसे पसंद नहीं होता? ठंडी-ठंडी हवा में बैठकर अपनी मनपसंद डिश खाने का मजा ही कुछ ओर होता है। लेकिन जितना सुहावना यह मौसम है उतना ही इसमें बीमारियों का खतरा रहता है। बरसात के दौरान हमारी इम्यूनिटी कम हो जाती है। वातावरण के तापमान बार-बार बदलने से शरीर पर असर पड़ता है। ऐसे में खांसी-जुखाम और फ्लू का खतरा रहता है। ऐसे में दादी-नानी के बरसों पुराने नुस्खे फायदेमंद होते हैं। इसी तरह धनिया और अदरक की चाय भी फायदेमंद हो सकती है। इसकी रेसिपी पर बात करते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ चैताली राठौर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें इसकी रेसिपी और फायदे।
मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं धनिया और अदरक की चाय- Coriander and Ginger Tea To Increase Immunity In Monsoon
सामग्री
टॉप स्टोरीज़
- तुलसी- 3 से 4 पत्तियां
- धनिया के बीज- 1 चम्मच
- जीरे के बीज- 1 चम्मच
- अदरक- एक छोटा टूकड़ा
- पानी- 2 कप
बनाने का तरीका
बाउल में 2 कप पानी गर्म करने के लिए रख दें। इसमें 3 से 4 तुलसी की पत्तियां डालकर पकाएं। अब इसमें 1 चम्मच धनिये के बीज और 1 चम्मच जीरे के बीज डालें। थोड़ी देर अच्छे से पकाएं और इसमें थोड़ा का अदरक घीसकर डालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर इसका सेवन करें। इस चाय को कम से कम 3 से 4 मिनट तक जरूर पकाएं। इसका सेवन आप दिन में दो बार कर सकते हैं। अगर किसी को खांसी-जुखाम हो गया है, तो इसका सेवन जरूर कराएं।
इसे भी पढ़ें- थायराइड ग्रंथि के लिए बेहद फायदेमंद होती है धनिया के बीजों से बनी हर्बल टी, TSH लेवल भी रहता है कंट्रोल
इम्यूनिटी बढ़ाने में कैसे फायदेमंद है धनिया और अदरक की चाय- How Coriander and Ginger Tea Helps To Boost Immunity
तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं। ये गुण इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसमें ताजे अदरक का इस्तेमाल किया गया है, जो पाचन और खांसी-जुखाम की समस्या का खतरा कम करता है। धनिये के बीज शरीर में पित्त और वात्त संतुलित करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पाचन क्रिया तेज होती है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है। जीरा भी पाचन के स्वस्थ रखता है और बीमारियों का खतरा कम करता है।
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह उठते ही पिएं साबुत धनिया की चाय, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
मानसून में धनिया और अदरक की चाय पीने के फायदे- Health Benefits of Coriander and Ginger Tea
- अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद होगी। धनिया और जीरा तेजी से चर्बी घटाने में मदद करते हैं।
- इस हर्बल चाय के सेवन से भूख कंट्रोल रहती है। इसलिए आप ओवरईटिंग नहीं करेंगे।
- पाचन संबंधित समस्याओं के लिए यह फायदेमंद है। क्योंकि जीरा, अदरक और धनिया पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करते हैं।
- थकावट और शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए भी यह चाय फायदेमंद है। इसके सेवन से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
- अदरक और तुलसी के सेवन से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होगा। इससे आपको एक्टिव रहने में मदद मिलेगी।
- इसके सेवन से साइनस की समस्या में भी राहत मिलेगी। बुखार कम करने के लिए भी यह फायदेमंद है।
- अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या की दवा ले रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram