रात को दूध में उबालकर पिएं खसखस के बीजों का पाउडर, मिलेंगे ये 5 फायदे

Poppy Seeds Boiled with Milk: खसखस के बीज हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप दूध में खस के बीजों का पाउडर उबालकर सेवन कर सकते हैं।

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Feb 24, 2023 15:21 IST
रात को दूध में उबालकर पिएं खसखस के बीजों का पाउडर, मिलेंगे ये 5 फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Benefits of Drinking Boiled Poppy Seeds Powder in Milk: खसखस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खसखस में कैलोरी, प्रोटीन, फैट और कार्ब्स की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके अलावा खसखस में फाइबर, मैंगनीज, कॉपर और कैल्शियम भी अधिक होता है। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए आपको भी अपनी डाइट में खसखस को जरूर शामिल करना चाहिए। वैसे तो आप खसखस को स्मूदी, शेक, खीर आदि में डालकर खा सकते हैं। लेकिन अगर दूध में उबालकर खस के पाउडर का सेवन करेंगे, तो इससे आपको अधिक लाभ मिल सकता है। खसखस के बीजों के पाउडर को दूध में उबालकर खाने से आपको दोनों के पोषक तत्व एक साथ मिल जाएंगे। इससे आप आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी, मांसपेशियों का भी विकास तेज होगा। तो चलिए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं खसखस के पाउडर को दूध में मिलाकर कैसे खाएं? या फिर खसखस के पाउडर को दूध में उबालकर खाने के फायदे-

खसखस पाउडर को दूध में उबालकर पीने के फायदे- Poppy Seeds Powder in Milk at Night Benefits

khuskhus with milk for bones

हड्डियों मजबूत बनाए

खसखस और दूध कैल्शियम के काफी अच्छे सोर्स होते हैं। ऐसे में अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप खसखस के बीजों का दूध में उबालकर सेवन कर सकते हैं। रोजाना रात को खसखस और दूध पीने से आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी, साथ ही हड्डियों और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा। अगर आप कम उम्र से ही दूध में उबालकर खसखस पाउडर खाएंगे, तो आपको अधिक उम्र में भी हड्डियों से जुड़ी समस्याएं परेशान नहीं करेंगी।

अच्छी नींद दिलाए

रोज रात को दूध में खसखस पाउडर उबालकर पीने से आपको नींद भी अच्छी (poppy seeds boiled with milk for sleep) आएगी। खसखस शरीर में शांत प्रभाव पैदा करता है, जो तनाव के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। अगर आपको अनिद्रा की समस्या है, तो आप रोज रात को दूध में खस पाउडर उबालकर सेवन कर सकते हैं। खसखस में मौजूद गुण अच्छी नींद दिलाने में मदद कर सकते हैं। खसखस नींद से जुड़ी सभी समस्याओं का इलाज करने में कारगर साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- डाइट में शामिल करें दूध और खसखस, धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा वजन

पाचन में सुधार करे

पाचन में सुधार करने के लिए भी आप खसखस पाउडर को दूध में उबालकर पी सकते हैं। खसखस में अघुलनशील फाइबर होता है, जो आंतों के लिए काफी फायदेमंद होता है। खसखस के बीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। साथ ही अगर आप रोज रात को सोते समय दूध में खस के पाउडर को उबालकर सेवन करेंगे, तो इससे अपच की समस्या ठीक होगी। कब्ज और गैस से भी छुटकारा मिलेगा।  

आंखों के लिए फायदेमंद

खसखस के पाउडर को दूध में उबालकर खाने से आंखों की हल्थ में भी सुधार हो सकता है। खसखस में जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को सही रखते हैं। साथ ही आंखों को कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। खसखस के पाउडर को दूध के साथ खाने से आखों से जुड़ी समस्याओं में भी काफी आराम मिल सकता है।

khaskhas with milk benefits

हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी

हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए भी आप खसखस पाउडर का दूध में उबालकर सेवन कर सकते हैं। खसखस में फाइबर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही खसखस ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रण में रखता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड हृदय रोगों के जोखिम को कम कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें- बादाम और खसखस के फायदे: दूध में बादाम और खसखस मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये 9 लाभ

खसखस के बीजों को दूध में कैसे उबालें?- How to Boil Poppy Seeds in Milk in Hindi

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि आप खसखस के बीजों का दूध में उबालकर सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप खसखस के बीजों को पानी में भिगो दें। आप खसखस को आधे से एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख सकते हैं। अब एक पैन में दूध और खसखस के बीज डालें। इसे 5-6 मिनट तक उबालें। फिर एक गिलास में निकालकर सोते समय पी लें। रोजाना दूध में उबले खसखस के बीज खाने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। या फिर आप खसखस के बीजों का पाउडर बना लें, फिर इसे दूध में उबालें और पी लें। 

Disclaimer