हलीम के बीज, जिसे चमसुर और गार्डन क्रेस बीज भी कहा जाता है, कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इस बीज में आयरन, फाइबर, विटामिन्स, प्रोटीन जैसे गुण मौजूद है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से महिलाओं में अनियमित पीरियड्स, एनीमिया जैसी समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। डायटीशियन रमिता कौर की माने तो हलीम के बीज का सेवन करने से महिलाओं के स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, तो आइए एक्सपर्ट से ही जानते हैं इसे खाने का तरीका और फायदों के बारे में।
महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए हलीम बीज के फायदे - Benefits Of Halim Seeds For Women's Health in Hindi
- मासिक धर्म चक्र यानि मेंस्ट्रुअल साइकिल को नियमित करने में मदद करता है।
- शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करता है, जिससे एनीमिया की समस्या से राहत मिल सकता है।
- यह एक इम्युनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है, जिसके सेवन से आपके शरीर को ताकत मिलती है।
- स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए एक सुपरफूड के रूप में काम करता है।
- हलीम बीज के सेवन से बालों के झड़ने को रोकने में मदद मिल सकती है और बालों के विकास को बढ़ावा मिल सकता है।
View this post on Instagram
- पोस्टपार्टम स्वास्थ्य लाभ में मदद करता है।
- शरीर में ब्लड शुगर के स्तार को बनाए रखने में मदद करे और डायबिटीज को कंट्रोल करता है।
- स्वस्थ और चमकती त्वचा के लिए एक सुपरफूड के रूप में काम करता है।
- पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है और बेहतर डाइजेशन बनाए रखने में मदद करता है।
- शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
महिलाएं कैसे करें हलीम बीज का सेवन? - How To Consume Halim Seeds in Hindi?
- हलीम बीज को दूध, घी, नारियल आदि जैसे स्वस्थ वसा वाले फूड्स के साथ मिलाकर खाएं।
- 3 से 4 घंटे पहले हलीम के बीज को पानी में भीगो दें। फिर एक गिलास दूध में 1/4 चम्मच भीगे हुए हलीब बीज मिलाएं और खाना खाने के बाद और सोने से ठीक पहले इसका सेवन करें।
इन तरीकों से भी करें हलीम बीज का सेवन
- हलीम के बीज का लड्डू बना सकते हैं।
- स्मूदी, दही, शेक के रूप में इसका सेवन करें।
- ताजे नारियल के टुकड़े के साथ खाएं।
हलीम के बीज का सेवन करने से महिलाओं को कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। अगर आप भी इससे मिलने वाले फायदों का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस बीज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, लेकिन अगर आप बच्चों को ब्रेस्ट फीड करवा रही हैं, या अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं, तो एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।
Image Credit: Freepik