सुपरफूड्स के नाम पर ज्यादातर लोग चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स यानी अलसी के बीजों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाराष्ट्र में ज्यादातर इस्तेमाल होने वाले हलीम के बीज जिसे चमसुर, आलिव और गार्डन क्रेस सीड्स के नाम से जाना जाता है वो भी पोषक तत्वों का पावर हाउस हैं। हलीम के बीजों का सेवन आपके शरीर में आयरन की कमी (Iron deficiency) को दूर करने में सहायक साबित हो सकता है। आयुर्वेद में हलीम के बीजों का जिक्र है, जिसके सेवन से कई शारीरिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) दूध के साथ हलीम के बीजों के फायदे बता रहे हैं।
दूध के साथ भीगे हलीम के बीज खाने के फायदे - What Are The Benefits Of Halim Seeds In Milk In Hindi
1. दूध के साथ हलीम बीजों को सेवन करने से वजन नियंत्रण किया जा सकता है। जिन लोगों को वजन कंट्रोल (weight control tips) करना है उनके लिए दूध के साथ हलीम के बीजों का सेवन फायदेमंद होता है।
2. इसके सेवन से आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। जिन लोगों को कमजोरी का एहसास होता है उनके लिए दूध के साथ हलीम का सेवन फायदा कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में हलीम (चमसुर) के लड्डू खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, Rujuta Diwekar से जानें रेसिपी
3. हलीम के बीजों में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं, जिससे आप बीमारियों से लड़ने के लिए अधिक प्रतिरोधी होंगे।
4. हलीम के बीजों में मौजूद फाइबर और प्रोटीन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित (How to control blood sugar level) करने में मदद कर सकते हैं।
5. हलीम के बीजों में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकती है।
6. हलीम के बीजों में मौजूद फाइबर और आयरन हार्ट स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पीसीओएस होने पर महिलाएं करें हलीम के बीजों का सेवन, हार्मोन्स होंगे संतुलित
7. हलीम बीज गैस, एसिडिटी, और कब्ज जैसी पेट संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। रोजाना दूध के साथ इसका सेवन आपके गट हेल्थ को भी बेहतर करने में सहायक हो सकता है।
8. दूध के साथ हलीम का सेवन खास तौर पर तनाव को कम करने में मदद कर सकता है और मानसिक स्वास्थ्य को सुधार सकता है। जिन लोगों को एंग्जायटी और स्ट्रेस की समस्या रहती है उन्हें इसका सेवन करना चाहिए।
9. हलीम के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन के साथ-साथ बालों को भी हेल्दी बनाने में सहायक साबित हो सकते हैं।
हलीम के बीजों का सेवन कैसे करें? - How To Consume Halim Seeds
आयरन से भरपूर 1 चम्मच हलीम के बीजों को एक कप पानी में भिगो दें। 3-4 घंटे बाद बीजों को छान लें और उबलते दूध में मिला दें। एक बार उबाल आने के बाद दूध को ठंडा होने दें और फिर इसका सेवन करें।
यहां तक कि हलीम बीज का दूध में भिगोकर सेवन करने से सर्दी और खांसी जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
All Images Credit- thebeauteousblog and foodbyvrushali Instagram