Doctor Verified

दूध के साथ करें चिरौंजी का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

दूध के साथ चिरौंजी का सेवन सेहत के लिए लाभदायक होता है। यहां जानिए, दूध के साथ चिरौंजी खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
दूध के साथ करें चिरौंजी का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


आजकल बिगड़ी लाइफस्टाइल और खराब खानपान की आदतों का बुरा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। कई लोग अपनी सेहत को लेकर तब तक जागरूक नहीं होते हैं, जब तक कि उन्हें सेहत से जुड़ी समस्याएं न होने लगें। आयुर्वेद की मानें तो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप अपने सोने और जगने के समय को निर्धारित करें और खानपान की आदतों को सुधारें। आयुर्वेद में दिनचर्या के साथ ऋतुचर्या के बारे में भी बताया गया है, जिसमें लोगों को ऋतुओं के अनुसार अपनी जीवनशैली और भोजन में परिवर्तन करना चाहिए। फिट और हेल्दी रहने के लिए डाइट में चिरौंजी जैसे ड्राई फ्रूट को दूध के साथ शामिल कर सकते हैं। इस लेख में अशोका आयुर्वेदिक फार्मेसी राहडा करनाल (हरियाणा) की आयुर्वेदिक डॉक्टर दिव्या, दूध के साथ चिरौंजी का सेवन करने के फायदे बता रही हैं।

दूध के साथ चिरौंजी का सेवन करने के फायदे

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कि आयुर्वेद में चिरौंजी को कषाय, स्निग्ध, मधुर और तासीर में ठंडा बताया गया है, यह कफपित्तशामक होती है। खासकर गर्मियों और बदलते मौसम के दौरान चिरौंजी का सेवन बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। यह सर्दी-खांसी को दूर करने के साथ-साथ वजन घटाने और यौन क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक हो सकती है। यहां जानिए, दूध के साथ चिरौंजी खाने से क्या लाभ होता है।

1. चिरौंजी को दूध के साथ लेने से यौन क्षमता में सुधार हो सकता है। इसके लिए 5-8 ग्राम चिरौंजी को पीसकर पाउडर तैयार करें और फिर इस पाउडर को गुनगुने दूध में मिलाएं। दूध को मीठा करने के लिए आप स्वादानुसार मिश्री भी मिला सकते हैं। इसका नियमित सेवन करने से शरीर को पोषण मिलता है और यौन क्षमता बेहतर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: गठिया के दर्द से राहत दिलाएगा मोरिंगा और इमली के पत्तों का पेस्ट, इस तरह से करें इस्तेमाल

2. जिन लोगों को कब्ज के साथ पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं रहती है उनके लिए भी गुनगुने दूध के साथ चिरौंजी का सेवन लाभकारी हो सकता है। चिरौंजी और दूध का मिश्रण पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होता है, इसमें मौजूद फाइबर पाचन में सुधार करता है।

3. बदलते मौसम में कमजोरी इम्यूनिटी के कारण लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप चिरौंजी के साथ दूध का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य जरूरी पोषक तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक होते हैं, जिससे आप कई तरह की मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से बच सकते हैं।

Milk

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज को मैनेज कर सकते हैं आम के पत्ते, जानें इस्तेमाल के फायदे और तरीका

4. चिरौंजी में प्रोटीन के साथ अन्य हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। दूध के साथ इसका सेवन करने से दिनभर के लिए शरीर को जरूरी एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही चिरौंजी और दूध का सेवन हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

5. चिरौंजी और दूध का सेवन मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में सहायक होता है, इसमें मौजूद मैग्नीशियम तनाव को कम करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। चिरौंजी में आयरन भी होता है, जो एनीमिया की समस्या को दूर करने में मदद करता है, दूध के साथ चिरौंजी सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

कैसे करें सेवन

1. रातभर चिरौंजी को पानी में भिगोकर रखें और सुबह दूध के साथ सेवन करें। 

2. चिरौंजी का पाउडर बनाकर दूध में मिलाकर पी सकते हैं।

3. चिरौंजी को दूध से बने डेजर्ट्स में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

मॉनसून में भी हो सकती है स्किन टैनिंग की समस्या, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 4 आयुर्वेदिव उपाय

Disclaimer