Doctor Verified

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है ऊंटनी का दूध, आप भी कर सकते हैं कभी-कभी सेवन

ऊंटनी का दूध सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। यहां जानिए, ऊंटनी का दूध कैसा होता है और इसके क्या फायदे हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है ऊंटनी का दूध, आप भी कर सकते हैं कभी-कभी सेवन


आयुर्वेद में गाय के दूध को अमृत के समान माना गया है। लेकिन गाय के अलावा भैंस, बकरी और ऊंट का दूध भी सेहत के लिए अलग-अलग तरहों से लाभदायक होता है। भारत की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में ऊंटनी के दूध का भी विशेष स्थान है। औषधीय गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर ऊंटनी का दूध प्राचीन समय से ही कई तरीकों से उपयोग में लाया जा रहा है। ऊंटनी के दूध में विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं, जो सेहतमंद रखने में सहायक होते हैं। ऊंटनी का दूध न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह शरीर को ऊर्जा भी देता है। ऊंटनी के दूध के फायदों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की है। 

ऊंटनी का दूध कैसा होता है?

डॉक्टर ने बताया कि आयुर्वेद में ऊंटनी के दूध को लघु और पौष्टिक बताया गया है। ऊंटनी का दूध पतला और स्वाद में खट्टा होता है। इसका सेवन शरीर में प्लेटलेट्स को बढ़ाने में सहायक हो सकता है और कैंसर जैसी बीमारी में भी बेहद लाभकारी साबित होता है।

ऊंटनी का दूध पीने के फायदे

1. इम्यूनिटी बढ़ाए

आजकल लोग कमजोर इम्यूनिटी के कारण कई तरह की मौसमी बीमारियों और संक्रमण के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में रोजाना सीमित मात्रा में ऊंटनी का दूध पिएं, खासकर सर्दी और फ्लू के मौसम में। ऊंटनी के दूध में हाई प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: शिशुओं को फटे हुए दूध का पानी पिलाने से मिलते हैं ये 6 फायदे, डॉक्टर से जानें

2. ब्लड शुगर कंट्रोल

हाई प्रोटीन से भरपूर ऊंटनी का दूध डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी होता है। नियमित रूप से सीमित मात्रा में ऊंटनी का दूध पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है। डायबिटीज रोगियों को डॉक्टर की सलाह पर ऊंटनी के दूध का सेवन करना चाहिए।

camel milk

3. ग्लोइंग त्वचा

ऊंटनी के दूध में विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है जो त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में सहायक होता है। इसका सेवन त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और बढ़ती उम्र के लक्षण भी कम होते हैं। ऊंटनी का दूध पाचन तंत्र को सुधारने और पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्‍या हल्‍दी का दूध पीने से एक्‍ने की समस्‍या दूर होती है? एक्‍सपर्ट से जानें

4. हार्ट हेल्थ

ऊंटनी का दूध हार्ट को हेल्दी रखने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी सहायक साबित होता है। हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए नियमित ऊंटनी का दूध सीमित मात्रा में पी सकते हैं।

5. मेंटल हेल्थ

ऊंटनी के दूध में मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ऊंटनी के दूध में कैल्शियम और फॉस्फोरस भी भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करता है।

आयुर्वेद के अनुसार, ऊंटनी का दूध स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। यह न केवल बीमारियों से लड़ने में मदद करता है, बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। अगर आप किसी खास स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

मल त्याग के दौरान होता है दर्द, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer