ऊंट के आंसू की 1 बूंद कर सकती है 26 सांपों के जहर को बेअसर, वैज्ञानिकों ने खोजा चौंकाने वाला तथ्य

ऊंट की दूध की तरह ही ऊंट के आंसू भी काफी फायदेमंद हो सकता है। हाल ही के एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं क्या कहती है स्टडी
  • SHARE
  • FOLLOW
ऊंट के आंसू की 1 बूंद कर सकती है 26 सांपों के जहर को बेअसर, वैज्ञानिकों ने खोजा चौंकाने वाला तथ्य


रेगिस्तान के आसपास रहने वाले इलाकों के लोगों के लिए ऊंट एक रोजमर्रा के जीवन का न सिर्फ साधन है, बल्कि उनके जीवन बसर का एक बड़ा सहारा भी है। रेगिस्तान इलाकों में सिर्फ ऊंट का इस्तेमाल एक सवारी के रूप में ही नहीं होता है, बल्कि इसके दूध का इस्तेमाल भी बड़े पैमाने पर किया जाता है। ऊंटनी के दूध को भी बेचते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, हाल ही के एक अध्ययन में ऊंट के आंसुओं को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस स्टडी में बताया गया है कि ऊंट के आंसू में ऐसे गुण होते हैं, जो सांपों के जहर को बेअसर करने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं क्या है इस स्टडी में-

ऊंट के आंसू को लेकर क्या कहती है स्टडी

सेंट्रल वेटरनरी रिसर्च लेबोरेटरी की एक रिसर्च के अनुसार, ऊंट के आंसुओं की एक बूंद में 26 तरह के सांप के जहर खत्म करने की क्षमता हो सकती है। बता दें कि इस अध्ययन को ऊंट के आंसुओं की सामान्य दर को तय करने के लिए किया गया था, जिसके लिए 81 ऊंटों को शामिल किया गया था। स्टडी के दौरान पाया गया कि ऊंट के आंसुओं की दर 14.5 से 30.5 मिमी/मिनट के बीच होती है। इतना ही नहीं, इस अध्ययन में यह भी बताया गया है कि ऊंट की नस्ल, उम्र और लिंग का उनके आंसुओं की दर के अनुसार कोई अहम प्रभाव नहीं पड़ता है। यह स्टडी आमतौर पर ऊंट के आंसुओं की क्षमता के बारे में बताता है। हालांकि अभी इस बारे में अध्ययन करना बाकी है कि ऊंट के आंसुओं का इस्तेमाल सांप के जहर के इलाज के लिए किस तरह से किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है ऊंटनी का दूध, आप भी कर सकते हैं कभी-कभी सेवन

camel tear

ऊंटनी के दूध के फायदे

ऊंट के आंसू ही नहीं, बल्कि ऊंटनी का दूध भी हमारे सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, जैसे-

  • कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण वायरल इंफेक्शन होना आम बात है। ऐसे में ऊंटनी का दूध पीने से इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद मिलती है।
  • ऊंटनी के दूध में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि ये ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • इस दूध में विटामिन सी की मात्रा में ज्यादा होती है, जिसका सेवन आपकी स्किन के ग्लो को बढ़ाने और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है।
  • दिल की सेहत को बेहतर रखने के लिए भी ऊंटनी का दूध काफी फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के पिएं ऊंटनी का दूध, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

निष्कर्ष

ऊंटनी का दूध ही नहीं, बल्कि ऊंट के आंसू भी हमारे लिए काफी फायदेमंद है। रिसर्च के अनुसार ऊंट के आंसू में ऐसे तत्व होते हैं जो सांप के जहर के असर को कम करने या खत्म करने में मदद कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik 

Read Next

आपको भी तो नहीं बार-बार नाक में उंगली डालने की आदत! जानें कैसे ये बन सकता है अल्जाइमर का कारण

Disclaimer

TAGS