आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और असंतुलित खानपान का सीधा असर सेहत पर पड़ रहा है, खासकर गट हेल्थ पर। अधिकतर लोग जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड और चीनी से भरपूर डाइट का सेवन करते हैं, जो हमारी आंतों के लिए हानिकारक होते हैं। जिसके कारण पाचन में समस्या, सूजन और कब्ज जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आंतों में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन जब आंतों का स्वास्थ्य बिगड़ता है, तो इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो सकता है। इस लेख में पीजीआई रोहतक में अपनी सेवाएं दे रहे डॉक्टर विनय सांगवान (Dr Vinay Sangwan, Medical officer) से जानिए, क्या गट हेल्थ इम्यूनिटी को प्रभावित कर सकती है?
क्या गट हेल्थ इम्यूनिटी को प्रभावित कर सकती है? - Does Gut Health Affect Your Immune System
डॉक्टर बताते हैं कि हमारी इम्यूनिटी और गट हेल्थ (आंतों का स्वास्थ्य) के बीच गहरा संबंध है और यह शरीर के समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। गट यानी आंतें, न केवल पाचन प्रक्रिया में मदद करती हैं बल्कि हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाती हैं। दरअसल, गट में पाए जाने वाले माइक्रोबायोम हमारी इम्यूनिटी को सीधे प्रभावित करते हैं। हमारी आंतों में लाखों बैक्टीरिया होते हैं, जो न केवल पाचन में मदद करते हैं बल्कि शरीर को संक्रमण और बीमारियों से भी बचाते हैं। जब आंतों में बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ता है, तो इससे सूजन, संक्रमण और इम्यून सिस्टम की कमजोरी हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप, शरीर आसानी से बीमारियों का शिकार हो सकता है।
गट माइक्रोबायोम के हेल्दी होने से इम्यून सिस्टम को सपोर्ट मिलता है। जब गट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं, तो शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है, जिससे हम बीमारियों से लड़ने में सक्षम होते हैं।
इसे भी पढ़ें: दही में मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, गट हेल्थ के लिए होती हैं फायदेमंद
गट हेल्थ को कैसे ठीक करें? - How to improve gut health
- प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो गट में रहते हैं और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। दही, छाछ, किमची और अन्य किण्वित फूड्स (fermented foods for gut health) में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से गट हेल्थ में सुधार हो सकता है।
- फाइबर से भरपूर डाइट गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। फाइबर पाचन क्रिया को सही बनाए रखने में मदद करता है और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालों में भरपूर फाइबर होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या वाकई लंबे समय तक डाइटिंग करने से खराब हो सकती है गट हेल्थ? एक्सपर्ट से जानें
- पानी शरीर के लिए बेहद जरूरी है और गट हेल्थ को भी बनाए रखने में मदद करता है। पर्याप्त पानी पीने से कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है।
- गट हेल्थ का सीधा असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। आंतों का स्वास्थ्य मस्तिष्क और इम्यूनिटी दोनों पर प्रभाव डालता है। जब गट में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, तो यह मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधार सकता है और चिंता और तनाव जैसी समस्याओं को कम कर सकता है। इसलिए गट हेल्थ को बेहतर बनाने से न केवल इम्यूनिटी बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी मजबूत होता है।
निष्कर्ष
गट हेल्थ और इम्यूनिटी के बीच सीधा संबंध है। आंतों का संतुलित और स्वस्थ रहना इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर को बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। सही डाइट, प्रोबायोटिक्स, फाइबर, पानी और फिजिकल एक्टिविटी से गट हेल्थ को सुधारने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत किया जा सकता है।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version