Doctor Verified

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है दूध, जानें क्या इसे पीने से बढ़ता है पित्त दोष?

दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से दूध का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर को कई लाभ मिलेंगे। लेकिन क्या दूध पीने से पित्त दोष बढ़ता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है दूध, जानें क्या इसे पीने से बढ़ता है पित्त दोष?

Does Milk Increase Pitta Dosha in Hindi: दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। डॉक्टर भी स्वस्थ रहने के लिए और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। आयुर्वेद के अनुसार, हर व्यक्ति को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ स्थितियों में दूध से परहेज करने की सलाह दी जाती है। अगर बात की जाए पित्त दोष की, तो क्या ये लोग दूध पी सकते हैं? क्या दूध पीने से पित्त बढ़ता है? आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानते हैं-

क्या दूध पीने से पित्त दोष बढ़ता है?- Does Milk Increase Pitta Dosha in Hindi

दूध की तासीर ठंडी होती है। दूध पीने से पेट को ठंडा रखने में मदद मिलती है। यह पाचन को शांत करता है। लेकिन, अगर आपकी पित्त प्रकृति है और दूध को गलत समय या गलत तरीके से पिया जाए, तो इससे शरीर में पित्त दोष बढ़ सकता है। आयुर्वेदाचार्य के अनुसार पित्त दोष वाले लोगों को रात के समय दूध पीने से परहेज करना चाहिए। साथ ही, पित्त वाले लोगों को दूध में गर्म मसाले डालकर नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर में पित्त दोष बढ़ सकता है। यानी पित्त वाले लोगों को गलत समय और तरीके से दूध पीने से बचना चाहिए।
दूध का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पित्त दोष बढ़ सकता है। ज्यादा दूध शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है। इससे पाचन क्रिया में बाधा उत्पन्न होती है। साथ ही पित्त से संबंधित समस्याएं पैदा हो सकती है। इसकी वजह से सीने और पेट में जलन हो सकती है।

milk-pitta-dosha-inside

पित्त बढ़ने पर दूध का सेवन कैसे करें?

अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो आप दूध का सेवन कर सकते हैं। लेकिन आपको दूध में हरी इलायची मिलाकर पीना चाहिए। इससे पाचन क्रिया को सही रखने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद पेट में जलन क्यों होती है? जानें कारण और बचाव के उपाय

पित्त दोष बढ़ने के कारण

  • खराब खान-पान और जीवनशैली, पित्त दोष बढ़ने के मुख्य कारण होते हैं।
  • अगर आप ज्यादा तनाव लेते हैं तो पित्त दोष बढ़ सकता है।
  • ज्यादा मसालेदार खाना खाने से भी पित्त दोष बढ़ता है।
  • ज्यादा तला-भुना या फ्राइड खाने से भी शरीर में पित्त दोष बढ़ता है।
  • शराब और ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन करने से पित्त बढ़ सकता है।

पित्त को संतुलित करने के लिए क्या खाएं?

  • पित्त को संतुलित करने के लिए आपको ठंडी तासीर की चीजों का सेवन करना चाहिए।
  • पित्त दोष बढ़ने पर फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • ठंडी तासीर की सब्जियों का सेवन करने से पित्त संतुलित रहता है। इसके लिए आप लौकी, तोरी, पालक और सीताफल आदि का सेवन कर सकते हैं।
  • नारियल पानी पीने से भी पित्त को संतुलित रखने में मदद मिलती है। आप रोज सुबह खाली पेट नारियल पानी पी सकते हैं।

Read Next

सर्दियों में पित्त दोष वाले लोग करें इन 5 चीजों का सेवन, बीमारियों से होगा बचाव

Disclaimer