हमारी लाइफस्टाइल का प्रभाव सेहत पर पड़ता है। सही लाइफस्टाइल रोगों को दूर करने में मदद करती है, जबकि अनियमित लाइफस्टाइल कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है। इसकी वजह से लोगों को पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पाचन संबंधी परेशानी में आपको कब्ज, पेट में गैस, एसिडिटी और अपच हो सकती है। इस दौरान कुछ लोगों को मल त्यागते समय दर्द महसूस होता है। मल त्याग करते समय दर्द होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इसमें कब्ज से लेकर एनल कैंसर तक को शामिल किया जा सकता है। मल त्याग करते समय होने वाले दर्द की वजह से कई व्यक्ति इतना परेशान हो जाते हैं कि वह पेट साफ करने तक से करताने लगते हैं। इस लेख में आगे मल त्याग करते समय दर्द होने के कारण और उसके घेरलू उपायों के बारे में बताया गया है। नोएडा के वेव क्योर सेंटर के नैचुरोपैथी विभाग के सीनियर डॉक्टर एस के पाठक से जानते हैं कि मल त्याग करते समय होने वाले दर्द के लिए क्या घरेलू उपाय अपना सकते हैं।
मल त्याग करते समय दर्द होने के कारण
मल त्याग करते समय दर्द होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आगे जानते हैं इनके बारे में -
- कब्ज: अनियमित दिनचर्या और खानपान की गलत आदतों के चलते व्यक्ति को कब्ज की समस्य हो सकती है। ऐसे में मल त्याग करते समय दर्द महसूस हो सकता है।
- बवासीर: कब्ज के कारण लोगों को बवासीर की समस्या हो सकती है। ऐसे में मल त्यागते समय दर्द हो सकता है।
- एनल फिशर: इस समस्या में गुदा मार्ग में कटने के निशान बन जाते हैं। जिसकी वजह से मलाशय में दर्द होने लगता है।
- इंफ्लामेटरी बाउल डिजीज: आंतों से जुड़ी समस्याओं में भी व्यक्ति मल त्यागते समय दर्द होने लगता है।
मल त्याग करते समय होने वाले दर्द को कम करने के घरेलू उपाय
एलोवेरा का सेवन करें
एलोवेरा पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंतों के जख्म और उससे जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए एलोवेरा का सेवन किया जा सकता है। इससे मल त्याग करते समय समस्या नहीं होती है। एलोवेरा को गुदा मार्ग में जलन होने पर भी लगा सकते हैं। इससे दर्द में आराम मिलता है।
पर्याप्त मात्र में पानी पिएं
यदि आप दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो इससे कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज होने पर आपको मल त्याग करते समय दर्द हो सकता है। इससे बचने के लिए आप पानी पीने की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। इससे कब्ज की समस्या में आराम मिलता है और मल सॉफ्ट बनता है, जिससे मल त्याग करते समय परेशानी नहीं होती है।
फाइबर का सेवन करें
पेट में कब्ज होने पर आप फाइबर युक्त आहार का सेवन कर सकते हैं। मल त्याग करते समय दर्द की समस्या से बचने के लिए आप डाइट में बचाव कर सकते हैं। इसके लिए आप फलों और सब्जियों जैसे ब्रोकली, गाजर, गोभी, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
सेना के पत्ते का उपयोग
सेना के पत्ते मल को नरम करने में मदद करते हैं। इससे मल त्यागते समय व्यक्ति को दर्द या परेशानी नहीं होती है। यह पीले रंग के फूलों वाला पौधा होता है। आप किसी आयुर्वेदाचार्य की मदद से इसकी पहचान कर सकते हैं। इन पत्तियों का पेस्ट पानी के साथ लेने से आपका पेट आसानी से साफ हो जाता है।
प्रोबायोटिक्स
गट हेल्थ को बेहतर करने के लिए आप प्रोबायोटिक्स का सेवन कर सकते हैं। प्रोबायोटिक्स में मौजूद बैक्टीरिया पेट के लिए आवश्यक माने जाते हैं। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और आपके मल त्याग करते समय परेशानी का सामना नहीं करना होता है। इस दौरान आप दही औऱ छाछ का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मलद्वार में दर्द के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसे दूर करने के 5 घरेलू उपाय
मल त्याग करते समय बवासीर की वजह से होने वाले दर्द को दूर करन के लिए आप आयुर्वेदाचार्य से मिलकर इलाज शुरु करा सकते हैं। इसके साथ ही मलाशय में कटने के घाव को ठीक करने के लिए आप घेरलू उपायों को अपना सकते हैं। यदि, मलाशय में दर्द किसी गंभीर समस्या की वजह से हो रहा है तो ऐसे में आप डॉक्टर से संपर्क करें।