Doctor Verified

बाउल मूवमेंट के बाद मलद्वार में जलन होने के हो सकते हैं ये 7 कारण, डॉक्टर से जानें बचाव का उपाय

मल त्याग के बाद मल द्वार में जलन और खुजली की समस्या कई बार आम होती है, लेकिन कई बार ये समस्याएं गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं इसके कारण - 
  • SHARE
  • FOLLOW
बाउल मूवमेंट के बाद मलद्वार में जलन होने के हो सकते हैं ये 7 कारण, डॉक्टर से जानें बचाव का उपाय


What Causes Burning After A Bowel Movement in Hindi: ऐसा माना जाता है कि सुबह-सुबह पेट साफ होने से आपका दिन भी अच्छा जाता है। लेकिन, मल त्याग में ही समस्या हो, तो व्यक्ति सारा दिन चिड़चिड़ा रहता है। ऐसे में कुछ लोगों को मल त्याग करने के बाद जलन महसूस होती है। वैसे तो कभी-कभी मल त्याग के बाद जलन ( burning sensation while passing stool) होना आम एक आम समस्या है, जो अक्सर बहुत असुविधाजनक होती है। लेकिन, कई बार लगातार मल त्याग के बाद जलन महसूस होना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। इसलिए, अगर आपको मल त्याग में जलन की समस्या हो तो आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह आपकी स्थिति को और ज्यादा गंभीर कर बना सकती है। ऐसे में आइए आर्टेमिस हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर के एमडी डॉ. कुलदीप सिंह से जानते हैं कि बाउल मूलमेंट के बाद मलद्वार में जलन होने के क्या कारण हैं?

मल त्याग के बाद जलन क्यों होती है? - What Causes Burning After A Bowel Movement in Hindi?

1. बवासीर - Hemorrhoids

बवासीर, जिसे हम हेमोरॉयड्स के रूप में भी जानते हैं, एनल और मलाशय के आसपास ब्लड वेसल्स में सूजन के कारण होती है। इसके कारण मल त्याग के साथ ब्लीडिंग का कारण बनती है, जिससे बाउल मूवमेंट के बाद आपको खुजली, दर्द और जलन की समस्या होती है। मल त्यागने के दौरान, बवासीर और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे जलन का एहसास होता है।

2. एनल में फिशर - Anal Fissures

गुदा में छोटी-छोटी दरारें या फिशर आ सकती हैं, जो अक्सर मल त्याग को सख्त बना सकता है। यह फिशर बहुत दर्दनाक हो सकती हैं और मल त्याग करने के बाद जलन औऱ ब्लीडिंग का कारण बन सकती है। गुदा की त्वचा में फिशर ज्यादा और असुविधा का कारण बनती हैं।

इसे भी पढ़ें: नवजात शिशु को कई दिन तक पॉटी न हो, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम

3. संक्रमण - Infections

गुदा के आसपास में बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन भी मल त्याग के दौरान जलन (burning sensation while passing stool causes) का कारण बन सकते हैं। इन इंफेक्शनों से गुदा में खुजली, जलन और असुविधा होती है। ऐसे इंफेक्शनों को समय रहते इलाज न करने पर स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है।

4. एलर्जी - Allergies

कुछ साबुन, टॉयलेट पेपर या खाद्य पदार्थों के कारण आपको एलर्जी हो सकती है, जो मल द्वार पर जलन का कारण बन सकता है। खासकर, मल त्याग के दौरान आपको ज्यादा खुजली और जलन महसूस हो सकती है।

5. सूजन बाउल डिजीज - Inflammatory Bowel Disease

कुछ गंभीर गट डिजीज, जैसे क्रोन डिजीज (Crohn’s Disease) या अल्सरेटिव कोलाइटिस (Ulcerative Colitis), आंतों में सूजन का कारण बन सकते हैं। ये डिजीज मलाशय और एनल एरिया में जलन का कारण बन सकते हैं। इन डिजीज में आंतों के रास्ते में जलन, दर्द और मल त्याग करते समय असुविधा हो सकती है।

Burning After A Bowel Movement

6. स्किन से जुड़ी समस्याएं - Skin Conditions

स्किन से जुड़ी समस्याएं, जैसे एक्जिमा (Eczema) या सोरायसिस (Psoriasis) भी एनल के आसपास की स्किन को प्रभावित कर सकते हैं। इन समस्याओं से त्वचा में ड्राईनेस, खुजली और जलन हो सकती है, जो मल त्याग के बाद और ज्यादा बढ़ जाती है।

7. गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं - Other Health Conditions

कभी-कभी मल त्याग के बाद जलन होना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकती है। यह पाचन तंत्र की समस्या, ब्लड प्रेशर या अन्य हार्मोनल असंतुलन के कारण भी हो सकता है। इन स्थितियों में, जलन केवल एनल एरिया में नहीं होती है, बल्कि अन्य शारीरिक असुविधाएं भी महसूस हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: कब्ज की समस्या दूर करने में फायदेमंद है कौवा मूवमेंट, मल त्याग होगा आसान

मल त्याग के दौरान जलन से बचाव के टिप्स - Tips To Prevent Burning Sensation During Bowel Movement in Hindi

अगर आपको मल त्याग के बाद जलन की समस्या हो रही है तो आपको कुछ घरेलू उपाय या सावधानियां बरतनी चाहिए। जैसे-

  • गुदा क्षेत्र को हलके साबुन से धोना और अच्छे से सुखाने से जलन की समस्या कम हो सकती है।
  • गुदा क्षेत्र की गरम पानी से सिकाई करने से राहत मिल सकती है।
  • बवासीर या फिशर के लिए डॉक्टर द्वारा बताई गई क्रीम या मलहम का उपयोग करें।
  • पर्याप्त मात्रा में फाइबर युक्त डाइट का सेवन मल को नरम कर सकता है, जिससे मल त्याग के दौरान जलन की समस्या कम हो सकती है।

निष्कर्ष

मल त्याग के दौरान गुदे में जलन की समस्या कई कारणों से हो सकती है। ऐसे में अगर आपको लंबे समय तक एनल में जलन की समस्या बनी रहे तो ये गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुंरत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
Image Credit: Freepik

Read Next

क्या यौन संचारित बीमारियों (STDs) के कारण UTI हो सकता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer