Doctor Verified

खाने के तुरंत बाद मल त्यागने के क्या कारण हैं? डॉक्टर से जानें

बहुत से लोगों को यह अनुभव होता है कि जैसे ही वे खाना खाते हैं, तुरंत मल त्याग की इच्छा महसूस होती है। यहां जानिए, खाना खाने के बाद लैट्रिन आने के क्या कारण हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
खाने के तुरंत बाद मल त्यागने के क्या कारण हैं? डॉक्टर से जानें


आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल तेजी से बदल रही है। अनियमित खानपान, जंक फूड की आदत, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और मानसिक तनाव की वजह से शरीर पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ रहे हैं। पेट से जुड़ी समस्याएं, जैसे गैस, कब्ज, एसिडिटी या बार-बार मल त्याग की समस्या, आम होती जा रही हैं। इन्हीं में से एक परेशानी है खाना खाते ही तुरंत मल त्याग यानी लैट्रिन की इच्छा होना। कई लोग जब यह अनुभव करते हैं कि उन्हें हर बार खाना खाते ही बाथरूम जाना पड़ता है, तो उन्हें लगता है कि उनका पाचन तंत्र तेज है और खाना जल्दी पच रहा है। लेकिन सच यह है कि खाना खाने के तुरंत बाद मल त्यागना सामान्य नहीं है।

यह समस्या अगर कभी-कभार हो, तो चिंता की बात नहीं है, लेकिन यदि यह रोज की आदत बन जाए और इसके साथ पेट दर्द, दस्त, कमजोरी या पेट में जलन जैसी शिकायतें भी जुड़ी हों, तो यह गंभीर पाचन रोगों का लक्षण हो सकता है। इस लेख में फेलिक्स हॉस्पिटल, नोएडा के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, डॉ. जगतजोत सिंह गिल (Dr. Jagatjot singh gill, Gastroenterologist, Felix Hospital, Noida) से जानेंगे, खाना खाने के बाद लैट्रिन आने के क्या कारण हैं?

खाने के तुरंत बाद मल त्यागने के क्या कारण हैं? - Bowel Movement After Eating Reason

1. गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स - Gastrocolic Reflex

खाना खाने के तुरंत बाद मल त्याग की इच्छा का एक प्रमुख कारण गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स (Gastrocolic Reflex) होता है। यह शरीर की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जिसमें जब पेट में भोजन आता है, तो आंतों की गति तेज हो जाती है और कोलन (बड़ी आंत) एक्टिव होकर मल को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू करती है। यह रिफ्लेक्स बच्चों, बूढ़ों और कुछ वयस्कों में ज्यादा एक्टिव होती है। यदि यह कभी-कभार होता है तो यह सामान्य है, लेकिन अगर रोजाना या बहुत ज्यादा से हो रहा है, तो यह किसी अन्य समस्या का संकेत (How do you fix the gastrocolic reflex) हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के लक्षणों को कम करने के लिए पिएं ये 4 हर्बल चाय, मिलेगा आराम

2. इरिटेबल बाउल सिंड्रोम - IBS

अगर आपको हर बार खाने के बाद अचानक शौच की ज्यादा इच्छा होती है, पेट में मरोड़ और मल बार-बार आता है, तो यह इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) हो सकता है। यह एक सामान्य लेकिन क्रॉनिक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकार है, जिसमें छोटी और बड़ी आंत की मूवमेंट गड़बड़ा जाती है। IBS की वजह से व्यक्ति को कब्ज, डायरिया या दोनों की बारी-बारी से समस्या हो सकती है। तनाव, खराब डाइट, नींद की कमी और नकारात्मक सोच इसके कारण बन सकते हैं।

3. हाई फाइबर या मसालेदार भोजन

बहुत ज्यादा फाइबर युक्त, ऑयली या मसालेदार भोजन करने से भी आंतों की गति अचानक तेज हो सकती है। विशेषकर सुबह का भारी या तला-भुना नाश्ता खाने के बाद कई लोगों को तुरंत बाथरूम जाना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई एसेंशियल ऑयल की मदद से इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) के लक्षणों से राहत मिलती है? जानें सच्चाई

reasons for bowel movement after eating

4. तनाव और चिंता

तनाव का हमारे पाचन तंत्र पर सीधा प्रभाव पड़ता है। जब कोई व्यक्ति तनाव या चिंता में होता है, तो शरीर का सिस्टम एक्टिव हो जाता है, जिससे आंतों में संकुचन बढ़ता है और गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स तीव्र हो जाता है। तनाव के कारण कई बार शरीर तुरंत मल त्याग के लिए तैयार हो जाता है, भले ही खाना पचने का समय न हुआ हो।

5. लैक्टोज इनटॉलरेंस या फूड सेंसिटिविटी

यदि आप दूध, पनीर या किसी विशेष भोजन के सेवन के बाद तुरंत शौच जाने की जरूरत महसूस करते हैं, तो यह लैक्टोज इनटॉलरेंस या फूड एलर्जी/सेंसिटिविटी का संकेत हो सकता है। ऐसे मामलों में खाना खाने के तुरंत बाद दस्त, पेट फूलना, गैस और बेचैनी जैसे लक्षण भी सामने आते हैं। इसके सही इलाज के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

बचाव के तरीके

  • खाने के समय मोबाइल, टीवी आदि से ध्यान हटाकर भोजन करें।
  • हाई फाइबर और प्रोसेस्ड फूड कम करें। घी, दही, छाछ आदि का संतुलित सेवन करें।
  • ध्यान, प्राणायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करें।
  • त्रिफला चूर्ण, बेल शरबत या सौंफ-जीरा का काढ़ा उपयोगी हो सकता है।
  • यदि यह आदत बार-बार परेशान कर रही है, तो डॉक्टर से परामर्श लें और उचित जांच करवाएं।

निष्कर्ष

खाने के तुरंत बाद मल त्याग की इच्छा कई बार सामान्य हो सकती है, लेकिन अगर यह रोजाना की आदत बन जाए या इसके साथ अन्य लक्षण भी दिखें, तो इसे नजरअंदाज (what does it mean when you poop quickly after eating) नहीं करना चाहिए। सही खानपान, स्ट्रेस मैनेजमेंट और जरूरी टेस्ट के जरिए इस स्थिति को कंट्रोल किया जा सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • मल त्याग करने में दिक्कत हो तो क्या करें?

    अगर मल त्याग करने में दिक्कत हो रही है तो सबसे पहले अपनी डाइट और दिनचर्या पर ध्यान दें। रोज सुबह गुनगुना पानी पीना शुरू करें, इससे आंतों की क्रिया एक्टिव होती है। फाइबर युक्त भोजन जैसे दलिया, हरी सब्जियां, फल और सलाद लें। त्रिफला चूर्ण या इसबगोल की भूसी रात को गर्म पानी या दूध के साथ लेने से भी फायदा मिलता है। दिन में कम से कम 20-30 मिनट की वॉक जरूर करें। तनाव से दूर रहें और नींद पूरी लें।
  • मल कठोर और सूखा होने के क्या कारण हैं?

    मल का कठोर और सूखा होना आमतौर पर कब्ज का संकेत होता है, जो अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से होता है। इसके प्रमुख कारणों में पानी की कमी, फाइबर की कमी वाली डाइट, लंबे समय तक बैठकर काम करना, नियमित एक्सरसाइज न करना और भोजन को देर से या अनियमित समय पर करना शामिल है। इसके अलावा, ज्यादा तला-भुना या प्रोसेस्ड फूड खाना, तनाव और कुछ दवाएं भी मल को सूखा और कठोर बना सकती हैं।
  • फाइबर के लिए क्या खाना चाहिए?

    फाइबर युक्त डाइट पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने, कब्ज से राहत देने और वजन कंट्रोल करने में मदद करती है। फाइबर के लिए आपको अपनी डेली डाइट में फल और सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। सेब, नाशपाती, अमरूद, केला, पालक, ब्रोकली और शलजम अच्छे सोर्स हैं। साबुत अनाज जैसे ओट्स, ब्राउन राइस, जौ, बाजरा और मल्टीग्रेन ब्रेड भी फाइबर प्रदान करते हैं। 

 

 

 

Read Next

चीनी आपके लिवर को पहुंचा रही है नुकसान? जानें संकेत

Disclaimer

TAGS