Doctor Verified

क्या हर बार खाना खाने के बाद शौच जाना नॉर्मल होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Is It Normal To Poop After Every Eating In Hindi: हर बार खाना खाने के बाद शौच जाना नॉर्मल माना जा सकता है। लेकिन, कभी-कभी यह समस्या का विषय बन सकता है। ऐसा क्यों? जानने के लिए लेख पढ़ें-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हर बार खाना खाने के बाद शौच जाना नॉर्मल होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


Is It Normal To Poop After Every Meal In Hindi: आपने कुछ लोगों में नोटिस किया होगा कि खाना खाने के तुरंत बाद उन्हें शौच जाने की जरूरत पड़ती है। अक्सर लोगों को यह देखकर हैरानी होती है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? तुरंत खाते ही किसी को शौच जाने की जरूरत कैसे पड़ सकती है। जाहिर है ऐसा होने पर लोगों को लगता है कि यह किसी तरह की बीमारी है। पर क्या आप जानते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद नहीं पचता है। हमारे द्वारा खाए गए खाने को करीब 1 से 2 दिन का समय पचने में लगता है। तो ऐसे में खाने के तुरंत बाद शौच आने को सामान्य समझा जा सकता है या नहीं? आइए, जानते हैं इस बारे में ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सर्वोदय अस्पताल Consultant - Gastroenterology डॉ. पंकज कुमार का क्या कहना है।

खाने के तुरंत बाद शौच जाना नॉर्मल या नहीं?- Is It Normal To Poop After Every Meal In Hindi

1 is it normal to poop after every meal (4)

खाने के तुरंत बाद शौच जाना नॉर्मल है या नहीं, यह जानने से पहले यह जान लेना आवश्यक है कि खाने के तुरंत बाद शौच जाना क्यों पड़ता है? एक्सपर्ट के अनुसार, "गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स या गैस्ट्रोकोलिक प्रतिक्रिया, पेट में भोजन के प्रवेश करने पर एक सामान्य इनॉलेंटियर प्रतिक्रिया होती है। जब हमारा खाया हुआ खाना इसमें प्रवेश करता है, तो बॉडी में एक खास किस्म का हार्मोन रिलीज होता है, जिससे कोलोन में कॉन्ट्रैक्शन होने लगता है। संभवतः इसी कॉन्ट्रैक्शन के कारण पेट में मौजूद पहले से खाना पाचन तंत्र के माध्यम से आगे की ओर बढ़ जाता है, जिससे खाना खाने के तुरंत बाद व्यक्ति को शौच जाने की जरूरत महसूस होने लगती है।’ विशेषज्ञ यह भी समझाते हैं कि कुछ लोगों में इस तरह की समस्या बहुत माइल्ड होती है। कुछ लोगों में तीव्र हो सकती है।" इसका मतलब है कि खाना खाने के तुरंत बाद शौच जाना पड़ सकता है। इस स्थिति को असामान्य नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि यह कोई बीमारी नहीं है। हालांकि, अगर हर बार व्यक्ति के साथ ऐसा हो, तो उन्हें इसे मैनेज करने की जरूरत होती है। क्योंकि इसकी वजह से व्यक्ति की दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: खाना खाते ही शौच के लिए भागना पड़ता है टॉयलेट तो इन 5 उपायों से दूर हो सकती है आपकी समस्या

खाने के तुरंत बाद शौच जाने की समस्या से कैसे निपटें

इस समस्या से निपटने के लिए कुछ टिप्स अपनाएं-

  1. अपनी डाइट में सुधार करें। जैसे अपनी डाइट में फैटी फूड्स, डेयरी प्रोडक्ट और हाई फाइबर युक्त फूड को निकाल बाहर करें।
  2. अगर पाचन क्षमता से जुड़ी कोई अन्य समस्या है, तो इसकी अनदेखी न करें। तुरंत डॉक्टर से अपना इलाज करवाएं।
  3. खाने के तुरंत बाद शौच जाने की समस्या को कई स्ट्रेस भी ट्रिगर करती है। इसका मतलब है कि अपने स्ट्रेस को कंट्रोल करके इस समस्या से निपट सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दिन में बार-बार शौच जाना हो सकता है इन बीमारियों का लक्षण, जानें इलाज और बचाव

कब जाएं डॉक्टर के पास

ध्यान रखें कि गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स बिल्कुल नॉर्मल होता है। इसे किसी तरह की बीमारी नहीं समझा जाना चाहिए। हां, अगर गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स  के कारण हर बार खाना खाते ही आपको शौच में जाना पड़ता है और यह समस्या आपकी रोजमर्रा की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप डॉक्टर के पास जाएं। जैसे गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लक्स के कारण आपको डायरिया की समस्या हो रही है या गैस्ट्रिक के अन्य लक्षण नजर आ रहे हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • हर बार खाने के बाद ढीला मल क्यों होता है?

    खाना खाने के तुरंत बाद लूस जोशन होना सही नहीं है। अगर बार-बार ऐसा हो, तो जरूरी है कि आप डॉक्टर के पास जाएं। यह पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या की ओर इशारा करता है। ध्यान रखें कि अगर समय पर समस्या का निदान किया जाए, तो कंडीशन बिगड़ सकती है।
  • एक दिन में कितनी बार शौच जाना सामान्य है?

    एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में एक बार से लेकर दिन बार जा सकता है। वहीं, एक सप्ताह में तीन बार मल त्याग करना भी सामान्य माना जा सकता है। हर व्यक्ति के लिए यह स्थिति अलग-अलग हो सकती है। अगर एक-दो दिन बार पॉटी न आए, तो आपको अन्य लक्षणों पर गौर करना चाहिए, जैसे कहीं आपको पेट दर्द, ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें तो नहीं हो रही है। यह अपच के संकेत हो सकते हैं।
  • लैट्रिन जाने का सही समय क्या है?

    आमतौर पर सुबह उठने 15 से 20 मिनट बाद शौच जाना चाहिए। सुबह नींद  से उठने के आधे घंटे के अंदर पेट साफ हो जाए, तो पूरा दिन अच्छा और एनर्जेटिक बीतता है।

 

 

 

Read Next

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये 5 सप्‍लीमेंट्स, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version