खाना खाते ही टॉयलेट जाना पड़ता है? जानें इस कारण और इसे रोकने के आसान उपाय

खाना खाते ही लैट्रिन लगने की समस्या अगर बार-बार हो रही है, तो ये सामान्य नहीं है। डॉक्टर से जानें इसके कारण क्या हो सकते हैं और इससे कैसे करें बचाव।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाना खाते ही टॉयलेट जाना पड़ता है? जानें इस कारण और इसे रोकने के आसान उपाय


कुछ लोग जैसे ही खाना खत्म करते हैं, वैसे ही उन्हें टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस होने लगती है। अगर आपको भी ये समस्या है और आपको लगता है कि ऐसा इसलिए होता है कि आपका खाना ठीक से पचा नहीं तो आप गलत हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जो खाना आप अभी खा रहे हैं, उसे मल के रूप में शरीर से बाहर निकलने में 1 से 3 दिन (10 घंटे से लेकर 72 घंटे) का समय लगता है। यानी ये परेशानी उस खाने की है ही नहीं, जो आपने अभी खाया है, बल्कि ये एक तरह की समस्या है, जो कई बार पेट से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत हो सकती है या आपके पुराने खाए गए खाने से संबंधित हो सकती है। इसलिए अगर आपको अक्सर ही खाना खाने के तुरंत बाद लैट्रिन जाना पड़ता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। आइए डॉक्टर से समझते हैं इस समस्या का मूल कारण और इसे ठीक करने के कुछ उपाय।

खाना खाते ही लैट्रिन जाने के क्या कारण हैं?

फेलिक्स हॉस्पिटल, नोएडा के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, डॉ. जगतजोत सिंह गिल (Dr. Jagatjot singh gill, Gastroenterologist, Felix Hospital, Noida) के अनुसार कुछ खाते ही पॉटी लगने का मुख्य कारण गैस्ट्रोकॉलिक रिफ्लेक्स (Gastrocolic Reflex)। ये शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया है। जब आप खाना खाते हैं और वह पेट तक पहुंचता है, तो कुछ खास हार्मोन रिलीज होते हैं जो आंतों की मांसपेशियों को सिकोड़ते हैं। इससे आंतों में पहले से मौजूद मल नीचे की ओर बढ़ने लगता है और शौच का दबाव महसूस होता है। यह समस्या तब और तेज हो सकती है जब आप पेट भरा होने के बाद भी ज्यादा खा लेते हैं। तब शरीर नए खाने के लिए जगह बनाने के लिए पेट पुराने खाने को बाहर निकालने का संकेत देता है।

इसके अलावा इस समस्या के पीछे कुछ स्वास्थ्य स्थितियां भी हो सकती हैं, जैसे-

क्या खाने के बाद शौच की जरूरत महसूस होना कोई गंभीर समस्या है?

अगर ऐसा कभी-कभार होता है तो चिंता की बात नहीं है। लेकिन अगर आपको रोजाना या हर बार कुछ खाने के बाद टॉयलेट जाना पड़ता है, और साथ में आपका वजन लगातार घट रहा है या कमजोरी महसूस हो रही है, तो डॉक्टर से मिलना जरूरी है। ये भी देखा गया है कि जो लोग लंबे समय तक मलत्याग को रोककर रखते हैं, उनमें गैस्ट्रोकॉलिक रिफ्लेक्स ज्यादा तेज हो जाता है। ऐसे में एक बार पेट साफ होने की आदत बन जाए, तो ये परेशानी धीरे-धीरे कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या हर बार खाना खाने के बाद शौच जाना नॉर्मल होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

इस परेशानी से राहत दिलाएंगी ये 5 आदतें

खाते ही टॉयलेट जाने की समस्या वैसे तो ज्यादातर छोटे बच्चों में देखी जाती है, लेकिन अगर एक वयस्क के तौर पर आपको ये समस्या बार-बार हो रही है, तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। लेकिन अगर ये समस्या कभी-कभार होती है, तो इसे लाइफस्टाइल में थोड़े बदलाव करके दूर किया जा सकता है। ये हैं ऐसी 5 आदतें, जो आपको इससे थोड़ी राहत दिलाएंगी।

1. सही खानपान अपनाएं

आपके खाने का असर आपके पेट पर सबसे पहले होता है। पेट को ठंडक देने वाले और गैस को दूर रखने वाले फूड्स जैसे- दही, सलाद, अनानास, अमरूद, अजवाइन, अदरक आदि पाचन में मदद करते हैं। साथ ही पोटैशियम वाले फल और सब्जियां जैसे केला, पालक, टमाटर, आम, शतावरी आदि भी फायदेमंद हैं।

2. धीरे और चबा-चबाकर खाएं

जल्दी-जल्दी खाना खाने से आप साथ में हवा भी निगल लेते हैं, जो गैस और ब्लोटिंग की वजह बनती है। कोशिश करें कि हर निवाले को कम से कम 25-30 बार चबाएं। इससे न सिर्फ पाचन सुधरेगा बल्कि खाना खाने के बाद पॉटी की जल्दी जरूरत भी नहीं महसूस होगी।

3. फाइबर वाली चीजें शामिल करें

अगर पेट पूरी तरह साफ नहीं होता या कब्ज रहता है, तो खाने के बाद बार-बार टॉयलेट जाना एक प्रतिक्रिया हो सकती है। इसलिए अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें जैसे- सेब, नाशपाती, ब्रोकली, मटर, साबुत अनाज, दलिया, दालें।

4. थोड़ा-थोड़ा करके खाएं

3 बड़े मील की जगह 4-5 बार थोड़ा-थोड़ा करके खाना आपके मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखने में मददगार हो सकता है। इससे पेट पर ज्यादा लोड नहीं पड़ता और पाचन सही रहता है।

5. नींद सही लें

रात की अधूरी या खराब नींद आपके पाचनतंत्र को सीधा प्रभावित करती है। नींद पूरी न हो तो अगले दिन गैस, कब्ज और पेट न साफ होने जैसी दिक्कतें होती हैं। इसलिए हर दिन कम से कम 7-8 घंटे की गहरी नींद लें, ताकि शरीर और पाचनतंत्र दोनों को आराम मिले।

इसे भी पढ़ें: मल के साथ अनपचा खाना क्‍यों न‍िकलता है? जानें कारण और खाना पचाने के उपाय

कब दिखाएं डॉक्टर को?

अगर ये समस्या रोजाना हो रही है, यानी खाना खाने के तुरंत बाद मल त्याग की समस्या बढ़ रही है, साथ ही वजन घट रहा है या कमजोरी महसूस हो रही है, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। खासकर अगर आपको IBS या किसी फूड से एलर्जी है, तो डाइट चार्ट और टेस्ट की सलाह ली जा सकती है।

खाना खाने के तुरंत बाद पॉटी लगना गैस्ट्रोकॉलिक रिफ्लेक्स की वजह से हो सकता है, जो एक सामान्य लेकिन आसानी से ठीक हो जाने वाली समस्या है। हल्का-फुल्का खानपान, अच्छी नींद और सही जीवनशैली इस पर काबू पाने में मदद कर सकती है। अगर ये दिक्कत बार-बार हो रही है, तो देर न करें, बल्कि तुरंत डॉक्टर से मिलें।

Read Next

पैनिक अटैक आने पर व्यक्ति को मारा थप्पड़! क्या ये कोई नया ट्रीटमेंट है?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS