Doctor Verified

दिनभर में कितनी बार मलत्याग करना नॉर्मल होता है? जानें डॉक्टर से

इस बात का तो कोई सटीक जवाब नहीं है कि इंसान को मलत्याग कितनी बार जाना चाहिए। हो सकता है किसी व्यक्ति का पेट एक बार में साफ नहीं हो रहा है तो वह दो बार मलत्याग करने जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
दिनभर में कितनी बार मलत्याग करना नॉर्मल होता है? जानें डॉक्टर से


How Many Bowel Movements a day is Normal in Hindi: आजकल खराब लाइफस्टाइल और अनियमित दिनचर्या पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन रही हैं। आजकल बहुत से लोग पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। यही कारण है कि कुछ लोगों को दिनभर में कई बार मलत्याग करना पड़ता है। लेकिन, क्या आपने सोचा है दिनभर में कितनी बार मलत्याग करना नॉर्मल होता है? आज हम इस विषय पर विस्तार से जानेंगे। खराब लाइफस्टाइल के चलते कुछ लोगों को तो खाना खाने के तुरंत बाद शौच भागना पड़ता है।

अगर आप दिनभर में कई बार मलत्याग करते हैं तो इसे नजरअंदाज बिलकुल न करें। कई बार यह किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या और बीमारी का भी संकेत हो सकता है। इसलिए अगर आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं, जो दिनभर में केवल एक बार सुबह मलत्याग करते हैं और पूरे दिन फ्रेश महसूस करते हैं। इस विषय पर हमने ज्यादा जानकारी लेने के लिए दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से बातचीत की। (Dinbhar me Kitni Baar Maltyag Karna Normal Hota Hai) 

दिनभर में कितनी बार मलत्याग करना नॉर्मल होता है?

डॉक्टर के मुताबिक इस बात का तो कोई सटीक जवाब नहीं है कि इंसान को मलत्याग कितनी बार जाना चाहिए। हो सकता है किसी व्यक्ति का पेट एक बार में साफ नहीं हो रहा है तो वह दो बार मलत्याग करने जा सकता है। यह उसके लिए एक सामान्य स्थिति है। हां, अगर आप दिनभर में 3 बार से भी ज्यादा बार मलत्याग कर रहे हैं तो आपकी बॉवेल मूवमेंट दुरुस्त नहीं है।

देखा जाए तो दिनभर में एक से 3 बार तक मलत्याग करना नॉर्मल हो सकता है। मलत्याग करना हर किसी की अपनी शरीर पर निर्भर करता है। कुछ लोगों के लिए दिन में एक बार मलत्याग करना भी नॉर्मल हो सकता है वहीं, कुछ लोगों में सप्ताह में 4 से 5 बार मलत्याग करना भी कुछ मामलों में नॉर्मल हो सकता है। 

how many times pooping a day is normal-inside

हो सकता है समस्या का संकेत

डॉक्टर के मुताबिक आपका स्वस्थ रहना काफी हद तक आपकी बॉवेल मूवमेंट पर भी निर्भर करता है। अगर आप दिनभर में कई बार मलत्याग करते हैं इसके बावजूद भी पेट साफ और सही नहीं रहता है तो (How to Keep Stomach Clean in Hindi) इससे समझें कि आप स्वस्थ नहीं हैं। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए क्योंकि आपकी बॉवेल मूवमेंट सुचारू रूप से काम नहीं कर रही है। अगर आपको बार-बार मलत्याग करना पड़ रहा है और मल में खून आ रहा है साथ ही मलत्याग करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है तो यह कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी किसी गंभीर समस्या की ओर भी इशारा हो सकता है। 

डॉक्टर से कब मिलें?

अगर आप दिनभर में 3 बार तक मलत्याग कर रहे हैं और अन्य किसी प्रकार की समस्या नहीं है तो यह आपके लिए नॉर्मल है। लेकिन, अगर आपके मल से खून आ रहा है या पेट में तेज दर्द, मरोड़ आदि हो रहा है तो यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। कुछ मामलों में यह स्थिति कोलेरेक्टल कैंसर और पेट से जुड़ी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। इसलिए ऐसे में डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें - जल्दी-जल्दी शौच लगना हो सकता है इन बीमारियों का संकेत, जानें इलाज और बचाव 

बार-बार मलत्याग करने से कैसे राहत पाएं?

  1. अगर आप बार-बार मलत्याग कर रहे हैं तो आपको अपने लाइफस्टाइल को दुरुस्त रखना चाहिए।
  2. इसके लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर युक्त आहार जैसे फल, सब्जियों और साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए।
  3. इससे राहत पाने के लिए आपको अच्छा और आसानी से पचने वाला खाना ही खाना चाहिए।
  4. ऐसे में आपको अपनी शरीर और पेट में होने वाले इंफेक्शन को ठीक करना चाहिए।
  5. इसके लिए नियमित तौर पर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  6. ऐसे में आपको कैफीन, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से दूरी बनानी चाहिए।

FAQ

  • क्या दिन में 4 या अधिक बार शौच करना सामान्य है?

    दिनभर में 4 या उससे ज्यादा बार शौच करना दस्त या डायरिया जैसी समस्याओं का संकेत हो सकता है। दिनभर में इतनी बार मलत्याग करना आमतौर पर सामान्य नहीं होता है। 
  • बार-बार होने वाली शौच को कैसे रोकें?

    बार-बार शौच होने वाली शौच से बचने और राहत पाने के लिए आपको ज्यादा डेयरी उत्पादों और जंक फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसे में डाइट में फाइबर को शामिल करें।
  • क्या शौच करते समय जोर लगाना चाहिए?

    आमतौर पर शौच करते समय जोर लगाना पर इतना नुकसानदायक नहीं है, लेकिन अगर आप रोजाना ऐसा करते हैं तो इससे मलाशय को नुकसान हो सकता है। 

 

 

 

Read Next

लार ग्रंथि संक्रमण के कारण और लक्षण, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer