Doctor Verified

क्या डिलीवरी के दौरान मल त्याग हो जाना सामान्य है? जानें डॉक्टर से

Is it Normal to Poop During Delivery in Hindi: डिलीवरी के दौरान कुछ महिलाओं में कई बार मलत्याग हो जाता है। आइये डॉक्टर से जानें यह कितना सामान्य है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डिलीवरी के दौरान मल त्याग हो जाना सामान्य है? जानें डॉक्टर से


Is it normal to poop during delivery in Hindi: प्रेग्नेंसी महिला के जीवन का एक ऐसा दौर है, जिसमें वह बच्चे को खून से सींचती है। प्रेग्नेंसी का यह सफर काफी खूबसूरत तो होता है, लेकिन उतना ही दर्ददेह भी होता है। इस दौरान महिला को काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर लेबर पेन होने के बाद महिला की डिलीवरी की जाती है। डिलीवरी की प्रक्रिया में भ्रूण को निकालने के लिए महिला द्वारा प्रेशर बनाया जाता है। इस दौरान ज्यादा प्रेशर पड़ने से कुछ महिलाओं में मलत्याग भी हो जाता है। बहुत लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या यह एक सामान्य स्थिति है।

क्या डिलीवरी के दौरान मलत्याग होना आम है?

वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता के मुताबिक डिलवरी के दौरान ऐसा होना सामान्य है। दरअसल, डिलीवरी के दौरान महिला द्वारा भ्रूण को बाहर निकालने के लिए जोर लगाया जाता है, जिससे कई बार मलत्याग भी हो सकता है। यह कोई चिंता का विषय नहीं है। ज्यादातर महिलाएं डिलीवरी के दौरान मलत्याग का सामना करती हैं। 

poopingduringdelivery-inside

डिलीवरी के दौरान क्यों होता है मलत्याग?

डिलीवरी के दौरान भ्रूण का सिर मां के मलाशय पर एक प्रेशर या दबाव बनाता है। इससे मलाशय के आस-पास की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है। मलाशय पर जोर पड़ने से मल बाहर आ सकता है। इस दौरान होने वाला मलत्याग न तो मां के लिए हानिकारक होता है और न ही इसका भ्रूण की सेहत पर कोई असर पड़ता है। बल्कि, डिलीवरी के दौरान ऐसा होने पर आप समझें कि आप एक हेल्दी डिलीवरी को अंजाम दे रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या सिजेरियन डिलीवरी के बाद पैरों में सूजन बढ़ना सामान्य है? जानें डॉक्टर की राय

महिला को डिलीवरी पर देना चाहिए ध्यान

डॉक्टर के मुताबिक डिलीवरी के दौरान मलत्याग होने पर आपको इसे लेकर न तो शर्मिंदा होना है और न ही चिंतित। इस दौरान आपको केवल भ्रूण को बाहर निकालने पर जोर देना चाहिए। इसके पीछे हार्मोन्स या पोजिशन जैसे अन्य भी कई कारण हो सकते हैं। 

Read Next

क्या सिजेरियन डिलीवरी के बाद पैरों में सूजन बढ़ना सामान्य है? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version