Doctor Verified

क्या सिजेरियन डिलीवरी के बाद पैरों में सूजन बढ़ना सामान्य है? जानें डॉक्टर की राय

सिजेरियन डिलीवरी के बाद पैरों में सूजन होना सामान्य है, जो कि एक समय बाद अपने आप ठीक हो जाती है। अगर ऐसा न हो, तो डॉक्टर से संपर्क कर अपना इलाज करवाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सिजेरियन डिलीवरी के बाद पैरों में सूजन बढ़ना सामान्य है? जानें डॉक्टर की राय


Is It Normal To Have Swollen Feet After A C-Section Know In Hindi: आमतौर पर डिलीवरी दो तरह की होती है, नेचुरल डिलीवरी और सिजेरियन डिलीवरी। नेचुरल डिलीवरी में भले ही महिला को काफी दर्द होता है, लेकिन इसकी रिकवरी जल्दी हो जाती है और महिला को भविष्य में स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी कम होती हैं। वहीं, सिजेरियन डिलीवरी की बात करें, तो न सिर्फ यह कष्टकारी होता है, बल्कि इसमें रिकवरी को समय भी लगता है। अगर महिला को पहले से कोई मेडिकल कंडीशन है, तो उसे नॉर्मल लाइफ में लौटने में काफी समय लग जाता है। कई बार आपने देखा होगा कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला को किसी न किसी तरह की परेशानी हो जाती है। कुछ महिलाएं सिजेरियन डिलीवरी के बाद पैरों में सूजन की शिकायत भी करती हैं। सवाल यह है कि क्या वाकई सिजेरियन डिलीवरी के बाद पैरों में सूजन होना सामान्य होता है या यह किसी अन्य मेडिकल कंडीशन की ओर इशारा करता है? आइए, जानते हैं वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से।

क्या सिजेरियन डिलीवरी के बाद पैरों में सूजन बढ़ना सामान्य है?- Is It Okay To Have Swollen Feet After C-Section In Hindi

is-it-normal-to-have-swollen-feet-after-a-c-section-01

जैसा कि आप जानते हैं कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद रिकवरी होने में समय लगता है। वहीं कई महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी के बाद कुछ समस्याएं भी झेलनी पड़ती है। हालांकि, डॉक्टर के सही ट्रीटमेंट की मदद से सारी समस्याएं ठीक हो जाती हैं। लेकिन, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई सिजेरियन डिलीवरी के बाद पैरों में सूजन की समस्या बढ़ जाती है? इस बारे में डॉक्टर का कहना है, ‘हां, यह सच है कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद पैरों में सूजन हो जाती है। इसे पोस्टपार्टम एडिमा के नाम से जाना जाता है। ऐसा तब होता है, जब टिश्यूज में अतिरिक्त मात्रा में फ्लूइड जमा हो जाता है। असल में, प्रेग्नेंसी के दौरान भी कई महिलाओं की बॉडी में सूजन आ जाती है। वहीं, अगर किसी महिला को डिलीवरी के बाद यह समस्या हो रही है, तो समझ लीजिए कि यह बॉडी का अपना हीलिंग प्रोसेस है। सिजेरियन डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं के पैरों के अलावा, चेहरे, हाथ और योनि में सूजन आ जाती है। इस तरह की समस्या एक से दो सप्ताह तक बनी रहती है और धीरे-धीरे ठीक हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: क्या गर्भपात (Miscarriage) जेनेटिक कारणों से भी हो सकता है? जानें डॉक्टर से

सिजेरियन डिलीवरी के बाद पैरों में सूजन होने पर कब जाएं डॉक्टर के पास

सूजन सप्ताह भर तक ठीक न हो

वैसे तो सिजेरियन डिलीवरी के बाद आई सूजन अपने आप एक से दो सप्ताह तक ठीक हो जाती है और एक सप्ताह बाद सूजन में कमी आने लगती है। अगर आपके साथ ऐसा न हो, तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से मिलें। संभवतः यह अन्य समस्या के कारण हो रहा है।

एक पैर में अधिक सूजन

is-it-normal-to-have-swollen-feet-after-a-c-section-02

अगर सिजेरियन डिलीवरी के बाद आपके एक पैर में दूसरे पैर की तुलना में अधिक सूजन है, तो इसकी अनदेखी न करें। ऐसा होना सामान्य नहीं है। इसलिए, इस स्थिति में तुरंत एक्सपर्ट से मिलें और अपनी समस्या बताएं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के कौन-से सप्ताह में मिसकैरेज का खतरा सबसे ज्यादा होता है? डॉक्टर से जानें

घुटने के नीचे रेडनेस भी है

सिजेरियन डिलीवरी के बाद पैरों में सूजन होना ठीक है। लेकिन, अगर सिजेरियन डिलीवरी के बाद घुटने के नीचे वाले हिस्से लालिमा, टेंडरनेस, हीट और दर्द जैसा अनुभव हो, तो डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें। यह स्थिति सही नहीं है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

गर्भपात के बाद स्पॉटिंग (हल्‍की ब्‍लीड‍िंग) की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version