Doctor Verified

प्रेग्रेंसी में पैरों में सूजन होने पर कब चिंता करनी चाहिए? जानें डॉक्टर से

प्रेग्नेंसी के दौरान कई बार पैरों में सूजन होती है, जोकि एक आम समस्या है। लेकिन, इस स्थिति को नजरअंदाज करना कई बार स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी हो सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्रेंसी में पैरों में सूजन होने पर कब चिंता करनी चाहिए? जानें डॉक्टर से


When to Worry About Feet Swelling in Pregnancy in Hindi: प्रेग्नेंसी महिलाओं के जीवन का एक अहम और बेहद ही खूबसूरत सफर है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसके चलते कई बार हाथ -पैर और शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन देखने को मिल सकती है। कुछ महिलाओं को अक्सर पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है। महिलाओं के पैरों में सूजन होना कई बार चिंता का विषय हो सकता है।

अगर आपके पैरों में भी सूजन रहती है तो इसे हल्के में लेकर नजरअंदाज करने से बचें। यह कई बार कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। प्रेग्नेंसी में पैरों में सूजन होने पर कब चिंता करनी चाहिए इसकी जानकारी के लिए इस लेख को जरूर पढ़ें। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने डॉ. श्वेता मंदिरत्ता, Associate director-Obstetrics and Gynaecology, Marengo Asia Hospital, Faridabad से बातचीत की। (Pregnancy Me Pair Ki Soojan Hone Par Kab Chinta Karni Chahiye) - 

प्रेग्रेंसी में पैरों में सूजन होने पर कब चिंता करनी चाहिए? (When to Worry about Feet Swelling in Pregnancy in Hindi)

डॉक्टर के मुताबिक प्रेग्नेंसी के दौरान कई बार पैरों में सूजन होती है, जोकि एक आम समस्या है। लेकिन, इस स्थिति को नजरअंदाज करना कई बार स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी हो सकती है। हालांकि, प्रेग्नेंसी के आखिरी चरणों मे आपको पैरों में सूजन (Causes of Feet Sweeling During Pregnancy) हो सकती है।

अगर आपको प्रेग्नेंसी के दौरान अचानक पैरों में सूजन होती है तो ऐसे में यह एक चिंताजनक बात हो सकती है। सूजन अगर ज्यादा हो साथ ही किसी अन्य बीमारी के लक्षण भी दिखाए दें तो यह एक चिंता का विषय हो सकता है। इसके साथ ही साथ अगर आपको एक ही पैर में सूजन होती है तो कुछ मामलों में ये ब्लड क्लॉट का भी संकेत हो सकता है। 

When to worry about feet swelling in pregnancy-inside

प्रेग्नेंसी में पैरों में सूजन होने पर क्या करना चाहिए? 

  1. प्रेग्नेंसी में सूजन होने पर आपको कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।
  2. प्रेग्नेंसी में सूजन होने पर सबसे पहले आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
  3. ऐसा होने पर आपको हमेशा ढीले कपड़े पहनने चाहिए साथ ही आरामदायक स्थिति में रहना चाहिए।
  4. पैरों में सूजन आने पर आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, जिससे सूजन दूर हो सके।
  5. इसके लिए आपको अपने पैरों को ऊपर की ओर उठाना चाहिए।
  6. ऐसे में आपको नमक का सेवन कम करना चाहिए साथ ही साथ ठंडी सिकाई करनी चाहिए। 

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज 

  1. अगर आपको प्रेग्नेंसी के दौरान पैरों में सूजन होने के साथ यह लक्षण दिखाई देते हैं तो इन्हें बिलकुल नजरअंदाज न करें।
  2. प्रेग्नेंसी के दौरान पैरों में सूजन होने के साथ पसलियों में दर्द हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  3. छाती या पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द होने पर आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  4. अगर आपको सांस लेने में कठिनाई हो रही है या बुखार हो रहा है तो ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  5. अगर आपको 24 हफ्ते बाद भी उल्टी हो रही है तो ऐसे में यह एक चिंताजनक विषय हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - क्या प्रेग्नेंसी में यीस्ट इंफेक्शन होने पर गर्भस्थ शिशु की हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ सकता है? जानें डॉक्टर से 

प्रेग्नेंसी में पैरों में सूजन क्यों होती है? 

  1. प्रेग्नेंसी के दौरान पैरों में सूजन होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
  2. इस दौरान पैरों में सूज होने के पीछे कई बार ब्लड वॉल्यूम और वाटर रिटेंशन भी जिम्मेदार हो सकते हैं।
  3. कई बार हार्मोनल इंबैलेंस होने के कारण भी प्रेग्नेंसी में पैरों में सूजन हो सकती है।
  4. कई बार यूट्रस बढ़ने के कारण भी आपको प्रेग्नेंसी के दौरान पैरों में सूजन हो सकती है।

FAQ

  • प्रेगनेंसी में पैर सूज जाए तो क्या करना चाहिए?

    प्रेगनेंसी में पैर सूज जाए तो ऐसे में आपको शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए साथ ही साथ नमक का सेवन कम करने के अलावा भरपूर आराम भी करना चाहिए। 
  • प्रेगनेंसी के कितने समय बाद सूजन कम हो जाती है?

    प्रेग्नेंसी में महिलाओं के पैरों में सूजन होने के बाद कुछ दिनों के बाद अपने आप पैरों की सूजन हो सकती है। सूजन कम नहीं होने पर आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 
  • प्रेगनेंसी में सूजन कौन से महीने में आती है?

    प्रेग्नेंसी के दौरान सूजन आना एक सामान्य स्थिति है। ऐसे में 5वें महीने के आस-पास सूजन आना कॉमन हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। 

 

 

 

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में यूटीआई होना सामान्य है? बता रहे हैं डॉक्टर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS