Is walking good for swollen feet in Hindi: पैरों में सूजन आना एक आम समस्या है, जो कई कारणों से हो सकती है। पैर में सूजन होने पर आपको सावधानी बरतनी चाहिए। पैर में सूजन होने पर हममें से कई लोग बेड रेस्ट पर हो जाते हैं, जबकि ऐसे में पूरी तरह से बेड रेस्ट करना इसका विकल्प नहीं है। जबकि, पैर की सूजन कम करने के लिए आप घरेलु नुस्खे जैसे मालिश, मसाज और हॉट-कोल्ड थेरेपी का भी सहारा लिया जा सकता है। ऐसे में कुछ लोग पैदल भी चलते हैं। क्या वाकई पैरों में सूजन आने पर पैदल चना फायदेमंद होता है?
जी हां, पैरों में सूजन होने पर पैदल चलना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। वॉकिंग करने या पैदल चलने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और आप एक्टिव रहते हैं। इससे आपके पैरों की सूजन और दर्द कम होता है। हालांकि, यह सूजन आने के कारणों पर भी निर्भर कर सकता है। ज्यादातर मामलों में पैदल चलने से आपके पैर की सूजन कम हो सकती है। आइये दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं क्या वाकई पैर में सूजन आने पर पैदल चलना फायदेमंद होता है? (Is walking good for swollen feet in Hindi) -
क्या वाकई पैर में सूजन आने पर पैदल चलना फायदेमंद होता है? (Is Walking Good For Swollen Feet in Hindi)
डॉक्टर की मानें तो पैर में सूजन आना एक सामान्य स्थिति है, जिसे आप बिना दवाई के घरेलु नुस्खों से भी ठीक कर सकते हैं। ऐसे में वॉकिंग करने से न केवल प्रभावित हिस्से का बल्कि, शरीर के अन्य हिस्सों का भी ब्लड सर्कुलेशन (Walking Increases Blood Circulation) बढ़ता है। इससे शरीर में फ्लूड की मात्रा कम होती है, जिससे सूजन कम होती है। पैदल चलने से आपकी मांसपेशियां भी एक्टिव होती हैं, जिससे काफ मसल्स ब्लड को पंप करने में मदद करती है। इससे शरीर में जमा हुआ अतिरिक्त तरल पदार्थ कम हो जाता है, जिससे सूजन अपने आप कम होने लगती है।
रेगुलर वॉकिंग करना होता है फायदेमंद
अगर आप रोजाना 20 से 30 मिनट की वॉकिंग करते हैं तो इससे आपके पैरों में सूजन होने की आशंका कम हो जाता है। नियमित तौर पर वॉकिंग करने से आपकी शरीर में न तो ब्लड क्लॉटिंग होती है और न ही ब्लड सर्कुलेशन खराब और प्रभावित होता है। वॉकिंग करने से मांसपेशियों की एक्टिविटी (Walking Helps to Activate Muscles in Hindi) बढ़ने के साथ-साथ लिंफेटिक सिस्टम बेहतर होता है और फ्लूड निकलता है।
पैर की सूजन कम करने के लिए क्या करें? (How to Reduce Feet Swelling in Hindi)
- पैर की सूजन को कई तरीकों से दूर किया जा सकता है।
- पैर की सूजन कम करने के लिए आप मालिश, मसाज और कोल्ड थेरेपी कर सकते हैं।
- इसके लिए आप टाइट और कसे हुए कपड़े और जूते पहनने से परहेज करें।
- इसके लिए आपको शरीर में पानी और अन्य तरल पदार्थों की मात्रा को बैलेंस रखना चाहिए।
- ऐसे मे आपको कोल्ड थेरेपी आइस पैक और कोल्ड कंप्रेस का सहारा लेना चाहिए।
- इसके लिए आप एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पैर की सूजन कम करने के लिए आप लो इंपैक्ट एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
पैर में सूजन आने के क्या कारण हो सकते हैं? (Causes of Swelling in Feet in Hindi)
- पैर में सूजन आने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
- पैर में सूजन आने के पीछे वजन बढ़ना और ज्यादा नमक वाली चीजें खाना भी जिम्मेदार हो सकता है।
- कई बार प्रेग्नेंसी के साथ-साथ ज्यादा लंबे समय तक बैठे रहने से भी पैर में सूजन आ सकती है।
- कई बार किडनी और हार्ट से जुड़ी समस्या भी पैर की सूजन का कारण बन सकती है।
- इसके लिए आपको अपने ब्लड फ्लो को सुधारने पर ध्यान देने की जरूरत है।
- पैर की सूजन होने के पीछे कई बार चोट लगना और ब्लड क्लॉटिंग जैसी समस्या भी हो सकती है।
FAQ
क्या सूजन आने पर पैदल चलना चाहिए?
जी हां, सूजन आने पर पैदल चलना एक अच्छी आदत है। इससे पैरों की सूजन बढ़ने के बजाय ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे पैरों की सूजन कम होने लगती है।क्या पानी पीने से पैरों की सूजन कम होगी?
पानी पीना सेहत से जुड़ी अन्य समस्याओं में फायदेमंद होने के साथ ही साथ पैरों की सूजन को कम करने में भी काफी मददगार होता है। इससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फ्लूड आसानी से निकलता है।पैरों की सूजन जल्दी ठीक करने के लिए क्या करें?
पैरों की सूजन को जल्दी कम करने के लिए आपको बर्फ की सिकाई करने के साथ ही साथ हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए और खुद को हाइड्रेट भी रखना चाहिए।