
पैदल चलना हमारी सेहत के लिए फायदेमंंद है, लेकिन कुछ लोगों को पैदल चलने पर पैरों में दर्द होता है, सूजन आ जाती है, भारीपन या खिंचाव महसूस होता है। खासतौर पर जो लोग लंबे समय तक खड़े रहते हैं या मोटापे का शिकार होते हैं, उनके लिए पैदल चलना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। अगर आपको ब्लड सर्कुलेशन की समस्या है या गलत फुटवियर पहनें हैं, तो भी पैदल चलने में परेशानी हो सकती है। ज्यादा पैदल चलने वाले लोगों की पैरों की मांसपेशियां लगातार काम करती हैं जिससे उनके पैरों में थकान महसूस होती है और पैरों में सूजन नजर आने लगती है। पैरों की सूजन से बचने के लिए कुछ आसान स्ट्रेच को रूटीन का हिस्सा बनाएं और पैरों की मांसपेशियों को रिलैक्स करें। ये स्ट्रेस आप आसानी से घर पर कर सकते हैं और वो भी बिना किसी मशीन का इस्तेमाल किए। आइए जानते हैं ऐसे 5 स्ट्रेच के बारे में। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।
इस पेज पर:-
1. काफ स्ट्रेच-Calf Stretch
काफ स्ट्रेच नाम सुनकर आप समझ ही गए होंगे कि ये काफ मसल्स यानी पिंडलियोंं की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। इसे करने से पैरों का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और पैरों की सूजन से राहत मिलती है। इसे करने के लिए-
- दीवार के सामने खड़े हो जाएं।
- एक पैर को आगे और दूसरे को पीछे रखें।
- पीछे वाले पैर की एड़ी जमीन पर रखें।
- धीरे-धीरे आगे झुकें।
- 20 से 30 सेकेंड होल्ड करें।
यह भी पढ़ें- बढ़ती उम्र में फिटनेस का राज है स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, जानें कैसे बढ़ती है शक्ति और लंबी उम्र?
2. एंकल सर्कल्स- Ankle Circles
- इस एक्सरसाइज को करने से पैरों की जकड़न दूर होती है।
- एंकल या टखनों की सूजन से भी राहत मिलती है।
- कुर्सी पर बैठकर एक पैर को हवा में उठाएं।
- टखने या एंकल को गोल-गोल घुमाएं।
- पहले क्लॉकवाइज फिर एंटी-क्लॉकवाइज 10-10 बार दोहराएं।
3. हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच- Hamstring Stretch

- हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच करने के लिए सीधे बैठकर एक पैर फैलाएं।
- दूसरे पैर को मोड़ लें।
- फैले हए पैर की ओर धीरे से झुकें।
- पैर की उंगलियों को छूने की कोशिश करें।
- 20 सेकेंड तक रुकें।
- इससे जांघों और पैरों का तनाव कम होता है।
4. जांघ के आगे का स्ट्रेच क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेच- Quadriceps Stretch
- क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेच का मतलब है जांघ के आगे का स्ट्रेच।
- खड़े होकर एक पैर को पीछे की ओर मोड़ें और हाथों से पकड़ें।
- एड़ी को हिप्स की ओर लाएं।
- 20 से 30 सेकेंड होल्ड करें।
- इस स्ट्रेच से पैरों की थकान और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
5. तौलिए से स्ट्रेचिंग करें- Towel Stretch
- फर्श पर बैठकर पैर फैला लें।
- तौलिए को पंजों के नीचे लगाकर अपनी ओर खींचें।
- 20 सेकेंड तक रुकें।
- यह स्ट्रेच पैरों के तलवे और एड़ियों की सूजन को दूर करने में मदद करता है।
पैरों की सूजन दूर करने वाले स्ट्रेच- Stretches To Reduce Leg Swelling
पैरों की सूजन दूर करने के लिए कुछ अन्य स्ट्रेच भी कर सकते हैं। Fitness Coach Payal Asthana ने बताया कि इन स्ट्रेच को करने से पैरों को आराम मिलेगा, पैर का दर्द दूर होगा और मसल्स रिलैक्स हो जाएंगी। आप इन स्ट्रेच को रोज के रूटीन में शामिल कर सकते हैं-
टो फ्लेक्स एंड पॉइंट- Toe Flex & Point
टो फ्लेक्स एंड पॉइंट का मतलब है पैरों की उंगलियों को मोड़ना और सीधा करना। पैरों की उंगलियों को आगे-पीछे मोड़ने से ब्लड फ्लो बेहतर होगा और सूजन एवं जकड़न से राहत मिलेगी।
प्लांटर फेशिया स्ट्रेच- Plantar Fascia Stretch
यह स्ट्रेच तलवों की मांसपेशियों को आराम देती है। इस स्ट्रेच को करने से एड़ी और पैरों के नीचे होने वाले दर्द से राहत मिलती है।
शिन स्ट्रेच- Shin Stretch
इस स्ट्रेच को करने से पिंडली के आगे की मांसपेशियों को आराम मिलता है और चलने से हुई थकान और सूजन को दूर करने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष:
पैरों में सूजन आ रही है, तो इन पांच स्ट्रेच को अपने रूटीन में शामिल करें। साथ ही सही जूते पहनें, पर्याप्त पानी पिएं और जरूरत लगने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
यह विडियो भी देखें
Read Next
बढ़ती उम्र में फिटनेस का राज है स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, जानें कैसे बढ़ती है शक्ति और लंबी उम्र?
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 13, 2025 10:45 IST
Published By : Yashaswi Mathur