Ways to Get Relief From Leg Pain in Hindi: कुछ लोगों कई बार पैरों में दर्द रहने की समस्या रहती है। पैरों में दर्द होना वैसे तो आम है, लेकिन यह चिंता का विषय तब बन जाता है, जब पैरों में किसी भी समय या लगातार दर्द होता है। कुछ लोग इस समस्या को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। क्या आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। कई बार यह सेहत से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है। आइये थायरॉइड और डायबिटीज एक्सपर्ट डॉ. अक्षत चढ्ढा से जानते हैं पैरों में दर्द होने के कारण और इससे राहत पाने के तरीकों के बारे में।
पैरों में दर्द होने के कारण (Leg Pain Causes)
- पैरों में दर्द होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
- पैरों में दर्द होने के पीछे साइटिका और वेरिकोज वेन एक बड़ा कारण माना जाता है।
- ज्यादा सप्लीमेंट्स और दवाओं का सेवन करने से भी कई बार यह समस्या हो सकती है।
- कई बार डिस्क पर जोर पड़ने के साथ ही साथ चोट लगने से भी पैरों में दर्द हो सकता है।
View this post on Instagram
पैर दर्द से राहत पाने के तरीके (Ways to Get Relief From Leg Pain)
- पैरों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आपको एनीमिया को ठीक करने के साथ ही ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को भी मैनेज करना चाहिए।
- विटामिन बी12, विटामिन बी1, विटामिन डी और मैग्नीशियम की कमी पूरी करनी चाहिए।
- इसके लिए अपने जूतों के फीतों को बहुत टाइट बांधने से बचें साथ ही साथ सही फुटवीयर का चुनाव करें।
- इसके लिए आपको अपने वजन को भी नियंत्रित रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - इन समस्याओं के कारण होती है पैर की उंगलियों में ऐंठन और कर्ल की समस्या, जानें बचाव के उपाय
अपनाएं ये आसान उपाय (Tips to Follow)
- पैरों में दर्द होने पर रात में सोने से पहले जायफल या तिल का तेल लगाया जा सकता है।
- स्ट्रेचिंग करने के बाद बहुत देर तक खड़े रहने या चलने से परहेज करें।
- इसके लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए साथ ही साथ नींबू पानी, नारियल पानी आदि भी पीना चाहिए।
- पैरों में दर्द होने पर आप हॉट और कोल्ड कंप्रेशन या फिर पैरों की मसाज भी कर सकते हैं।
Disclaimer