Left Leg Pain in Hindi: पैर में दर्द होना एक आम समस्या है। पैर में दर्द किसी भी वजह से हो सकता है। जोड़ों और हड्डियों में कमजोरी पैरों में दर्द के मुख्य कारण हो सकते हैं। इसके अलावा, मांसपेशियों की कमजोरी की वजह से भी पैर में दर्द हो सकता है। वैसे तो दाएं और बाएं पैर में से किसी में भी दर्द हो सकता है। लेकिन अगर आपको बाएं पैर में दर्द होता है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको भी बाएं पैर में दर्द हो रहा है तो इसके पीछे ये कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं।
बाएं पैर में दर्द के कारण- Left Leg Pain Causes in Hindi
1. मांसपेशियों से जुड़ी समस्या
मांसपेशियों से जुड़ी समस्या की वजह से बाएं पैर में दर्द हो सकता है। अगर आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या है, तो आपको एक्सरसाइज और योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए।
2. बाएं पैर में चोट
अगर आपको बाएं पैर में चोट लग गई है, तो इसकी वजह से भी दर्द हो सकता है। खासकर, फ्रैक्चर या पिंडली में मोच आने पर पैर में दर्द हो सकता है। इसलिए अगर आपको फ्रैक्चर हो या कोई चोट लग गई है, तो इसे बिलकुल नजरअंदाज न करें। आपको डॉक्टर से कंसल्ट करके पट्टी जरूर करवानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- पैरों में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और राहत पाने के तरीके
3. तंत्रिका संबंधी समस्याएं
तंत्रिका संबंधी समस्याओं की वजह से भी पैरों में दर्द हो सकता है। लेकिन इसकी वजह से दोनों पैरों में दर्द हो सकता है। हालांकि, अगर बाएं पैर में तंत्रिका संबंधी समस्या है तो, सिर्फ इसी पैर में दर्द हो सकता है।
4. वैरिकोज वेन्स की समस्या
अगर आपके बाएं पैर में वैरिकोज वेन्स की समस्या है, तो भी दर्द हो सकता है। वैरिकोज वेन्स यानी उभरी हुई नसें। अगर पैर में उभरी हुई नसें नजर आ रही हैं, तो इस स्थिति में आपके बाएं पैर में दर्द का अनुभव हो सकता है।
5. गठिया या गाउट
गठिया या गाउट की समस्या की वजह से भी बाएं पैर में दर्द हो सकता है। गठिया जोड़ों और हड्डियों में दर्द का कारण भी बन सकता है। रूमेटाइड अर्थराइटिस की वजह से हाथों के साथ ही पैरों में भी दर्द हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- पैरों में दर्द रहता है तो ट्राई करें एक्ट्रेस भाग्यश्री के बताए ये 3 एक्सरसाइज, मिलेगा आराम
6. विटामिन-डी की कमी
शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर पैर में दर्द हो सकता है। अगर आपको पैर में दर्द होता है तो विटामिन डी की जांच जरूर करवा लें। अगर विटामिन डी की कमी हो तो आप सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।