Causes of Pain in Left Leg and Hip: ठंड के मौसम में अक्सर लोगों को शारीरिक दर्द की समस्या देखी जाती है। बाएं पैर और कूल्हे में दर्द की समस्या भी ठंड में ज्यादा होती है। बाएं पैर और कूल्हे में दर्द की समस्या कभी-कभी हल्की से गंभीर परेशानी का कारण भी बन सकती है। बाएं पैर और कूल्हे में दर्द होने पर लोगों को उठना, बैठना और कई बार चलना भी मुश्किल होता है। बाएं पैर और कूल्हे के दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ साधारण हैं, लेकिन कुछ मामलों में डॉक्टरों की सलाह और इलाज की जरूरत होती है।
ठंड का मौसम शुरू हो चुका है, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं बाएं पैर और कूल्हे में दर्द का कारण और इसके इलाज के बारे में। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए मैक्स हेल्थकेयर के ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट डिपार्टमेंट के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. अखिलेश यादव से बात की।
बाएं पैर और कूल्हे में दर्द होने के कारण - Causes of Pain in Left Leg and Hip in Hindi
डॉ. अखिलेश यादव का कहना है कि बाएं पैर और कूल्हे में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। इसमें रोजमर्रा की लाइफस्टाइल, चोट और खानपान की भी बड़ी भूमिका होती है। इसके अलावा बाएं पैर और कूल्हे में दर्द के कारण नीचे बताए गए हैं :
इसे भी पढ़ेंः डिलीवरी के बाद भी हो सकती है दर्द और सूजन की शिकायत, इन 4 उपायों से पाएं राहत
1. साइटिका- Sciatica
जिन लोगों को साइटिका की समस्या होती है, उन्हें भी शरीर के एक हिस्से के पैर और कूल्हे में तेज दर्द की समस्या देखी जाती है। डॉक्टर के अनुसार, साइटिका में रीढ़ की हड्डी से लेकर पैर तक जाती है। जिसकी वजह से दवाब एक तरफ पड़ता है और दर्द की समस्या देखी जाती है। इसके अलावा साइटिका में बाएं पैर और कूल्हे में सुन्नता भी देखी जाती है।
2. ब्लड क्लॉट- Deep Vein Thrombosis - DVT
पैर और रीढ़ की हड्डी में खून के थक्के जमा होने और बनने पर भी बाएं पैर और कूल्हे में दर्द हो सकता है। नसों में खून के थक्के जमा होने पर बाएं पैरों में सूजन की समस्या भी देखी जाती है। पैरों में सूजन के कारण भी कूल्हों में दर्द हो सकता है।
3. पैरों की नसों में खिंचाव या दबाव- Muscle Strain
हैवी वर्कआउट, रनिंग और वेटलिफ्टिंग के कारण पैरों की नसों में दबाव या खिंचाव की समस्या देखी जाती है। अगर पैरों में दबाव बाएं तरफ है, तो यह बाएं तरफ के कूल्हे में दर्द का कारण बनता है। वक्त के साथ धीरे-धीरे यह दर्द बढ़ सकता है और शरीर के कई और हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है।
इसे भी पढ़ेंः ऑस्टियोअर्थराइटिस से राहत के 5 असरदार तरीके जानें एक्सपर्ट से
4. हड्डी का समस्या- Bone Health Issue
किसी एक्सीडेंट के कारण पैरों, कमर और पीठ में होने वाले फ्रैक्चर होने पर भी बाएं पैर और कूल्हे में दर्द की समस्या हो सकती है। हड्डियों से जुड़े एक्सीडेंट होने के बाद चलने-फिरने में कठिनाई महसूस होती है, तो इसका तुरंत इलाज करवाएं, ताकि भविष्य में दर्द और सुन्नता से बचाया जा सके।
इसे भी पढ़ेंः Khushkhabri With IVF: क्या आईवीएफ ट्रीटमेंट के कारण पीठ दर्द की समस्या हो सकती है? समझें डॉक्टर से
बाएं पैर और कूल्हे में दर्द होने पर क्या करें?
डॉ. अखिलेश यादव की मानें, तो बाएं पैर, कूल्हे और विभिन्न प्रकार की हड्डियों व मांसपेशियों में होने वाला दर्द सर्दियों में और भी बढ़ जाता है। इसलिए समय के साथ इसका इलाज करना जरूरी है। बाएं पैर और कूल्हे में दर्द के कारण अगर आपको उठने, बैठने और चलने में ज्यादा परेशानी हो रही है, तो इस विषय पर अपने डॉक्टर से बात करें। बाएं पैर और कूल्हे के दर्द से बचाव करने के लिए एक सही पोजीशन में बैठें और रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक जरूर करें।
इसे भी पढ़ेंः मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए सही न्यूट्रिशन क्यों जरूरी है, एक्सपर्ट से जानें
निष्कर्ष
बाएं पैर और कूल्हे में दर्द की समस्या बहुत ही आम समस्या है। इससे राहत पाने के लिए पेन किलर्स और दवाओं का सहारा लेने से पहले डॉक्टर से जरूर बात करें।