Hip Pain in Periods: पीरियड्स में महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याएं होती हैं जिसमें से एक है हिप एरिया में दर्द होना। सामान्य तौर पर जब हम ज्यादा देर एक ही जगह लेटे या बैठे रहते हैं, तब हिप एरिया में दर्द महसूस होता है। हिप्स में दर्द के कारण चलने और बैठने में तकलीफ होती है। हिप्स में दर्द के कारण आपको लंबे समय तक काम करने में भी परेशानी हो सकती है। इस लेख में हम जानेंगे कि पीरियड्स में हिप पेन होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के झलकारीबाई अस्पताल की गाइनोकॉलोजिस्ट डॉ दीपा शर्मा से बात की।
पीरियड्स के दौरान कूल्हे में दर्द का कारण- Hip Pain During Periods
- हार्मोन्स में बदलाव के कारण पीरियड्स में पेल्विक एरिया में सामान्य से ज्यादा दर्द हो सकता है जिसके कारण दर्द बढ़कर हिप एरिया को भी प्रभावित कर सकता है।
- एंडोमेट्रियोसिस गर्भाशय (Uterus) में होने वाली समस्या है। इसके कारण पीरियड्स में हिप एरिया में दर्द हो सकता है।
- एडिनोमायोसिस, यूट्रस की मांसपेशियों की भीतरी लाइनिंग से संबंधित समस्या है। एडिनोमायोसिस होने पर पीरियड्स में ऐंठन, पेट के निचले हिस्से में दर्द और हिप एरिया में दर्द हो सकता है।
- पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिसीज एक तरह का इन्फेक्शन है जिसके कारण हिप एरिया में दर्द हो सकता है।
- बच्चेदानी में गांठ (फाइब्रॉयड) होने पर पेल्विक एरिया और हिप्स में दर्द हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स में पेनकिलर लेने के बजाय फॉलो करें ये टिप्स, जिनसे दर्द में मिलेगा आराम
पीरियड्स के दौरान कूल्हे में दर्द होने पर क्या करें?- Hip Pain During Periods Treatment
- पीरियड्स के दौरान कूल्हे में दर्द होने पर आप हीटिंग पैड से सिंकाई कर सकते हैं। इससे मसल्स को आराम मिलता है और हिप पेन दूर हो जाता है।
- स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से मसल्स को लचीलापन मिलता है और दर्द कम हो जाता है।
- हिप पेन को कम करने के लिए आप एंटीइंफ्लेमेटरी फूड्स जैसे दालचीनी, अदरक या लहसुन का काढ़ा या चाय बनाकर पी सकते हैं।
- पीरियड्स में हार्मोनल बदलाव के कारण तीव्र दर्द होता है, इसके लिए डॉक्टर की सलाह पर हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए दवा दी जाती है जिसे केवल डॉक्टर से सलाह लेकर ही खाएं।
- दर्द को कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें और एक ही पोजिशन में ज्यादा देर बैठने से बचें।
- अगर आपको पीरियड्स में असहनीय दर्द का अनुभव हो रहा है, तो एक बार अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। सही जांच और इलाज की मदद से समस्या को जल्दी ठीक किया जा सकता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version