Insomnia Just Before Periods: क्या आपको भी पीरियड्स से कुछ समय पहले अनिद्रा की शिकायत होती है? अगर हां, तो आप अकेली नहीं हैं। कई महिलाओं और लड़कियों को यह समस्या होती है। अनिद्रा के कारण आप लंबी नींद नहीं ले पाएंगी। अनिद्रा के कारण देर से नींद आएगी या जल्दी नींद टूट जाती है। दरअसल पीरियड्स से कुछ समय पहले शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। शरीर का तापमान भी बदलता है। इस वजह से अनिद्रा की समस्या होने लगती है। अनिद्रा की समस्या आपके काम को प्रभावित कर सकती है। नींद पूरी न होने के कारण पूरे दिन काम में मन नहीं लगता और व्यक्ति को अधिक गुस्सा आता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे पीरियड्स से पहले होने वाली अनिद्रा की समस्या के लक्षण और इसका इलाज। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
पीरियड्स से पहले अनिद्रा के लक्षण- Symptoms of PMS Insomnia
पीरियड्स के कारण अनिद्रा की समस्या होने पर ये लक्षण नजर आते हैं-
- सोने में परेशानी होना।
- रात को अचानक से उठ जाना।
- दोबारा सोने में परेशानी होना।
- थकान महसूस होना और दिन में नींद आना।
- मूड खराब होना या गुस्सा आना।
- ध्यान केंद्रित न कर पाना या चीजें भूल जाना।
इसे भी पढ़ें- सुकून भरी नींद के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक पद्धति, दिनभर रहेंगे फ्रेश और एक्टिव
पीरियड्स से पहले अनिद्रा की समस्या होने पर क्या करें?- How to Treat PMS Insomnia
- स्लीप रूटीन बनाएं। एक ही समय पर सोने और उठने से अनिद्रा की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।
- पीरियड्स से कुछ समय पहले सिर में दर्द की भी शिकायत होती है जिसके कारण महिलाएं कैफीन अधिक कंज्यूम कर लेती हैं। लेकिन अनिद्रा की समस्या से बचना है, तो इस दौरान कैफीन का सेवन बिल्कुल न करें।
- रोज एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने से शरीर में थकान होती है और आप रात को सुकून भरी नींद लेकर सो पाएंगी।
- कैमोमाइल टी जैसी हर्बल टी का सेवन करने से भी अच्छी नींद आती है।
- रात को सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध पीना भी फायदेमंद होता है।
- अनिद्रा से बचने के लिए तनाव को कम करें। इसके लिए मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंंग एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं।
- अनिद्रा का इलाज करने के लिए डॉक्टर की सलाह लें और अनिद्रा के लक्षणों को पहचानें।
- अनिद्रा के लक्षणों को पहचानकर सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें। अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए डॉक्टर दवाएं दे सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version