Doctor Verified

पीरियड्स में पेनकिलर लेने के बजाय फॉलो करें ये ट‍िप्‍स, जिनसे दर्द में मिलेगा आराम

Period Pain: क्‍या आप भी प‍ीर‍ियड्स में तेज दर्द का अनुभव करती हैं? पेनक‍िलर खाने के बजाय डॉक्‍टर के ट‍िप्‍स फॉलो करें। इससे जल्‍दी राहत म‍िलेगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स में पेनकिलर लेने के बजाय फॉलो करें ये ट‍िप्‍स, जिनसे दर्द में मिलेगा आराम


Period Pain Relief Tips In Hindi: यूट्रस में मसल्‍स सिकुड़ने के कारण ब्‍लड वैसल्‍स पर दबाव बनता है। इससे पीर‍ियड्स में दर्द का अनुभव होता है। कुछ मह‍िलाओं को पीर‍ियड्स में असहनीय दर्द होता है। दर्द को कम करने के ल‍िए मह‍िलाएं दवाओं का सेवन कर लेती हैं। लेक‍िन ज्‍यादा पेनक‍िलर्स खाने से पीर‍ियड्स साइक‍िल प्रभाव‍ित हो सकती है। पीर‍ियड पेन को कम करने वाले घरेलू उपाय भी हर मह‍िला के ल‍िए फायदेमंद नहीं होते। ऐसे में क्‍या करना चाह‍िए? कुछ आसान ट‍िप्‍स हैं ज‍िनकी मदद से पीर‍ियड्स में होने वाले दर्द को कम क‍िया जा सकता है। इन ट‍िप्‍स को आगे व‍िस्‍तार से जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के झलकारीबाई अस्‍पताल की गाइनोकॉलोज‍िस्‍ट डॉ दीपा शर्मा से बात की।     

पीरियड्स के दर्द के लक्षण- Period Pain Symptoms 

पीर‍ियड्स में दर्द ज्‍यादातर वजाइनल एर‍िया और लोअर एब्‍डॉम‍िन एर‍िया में होता है। यह दर्द चलने-बैठने या यूं ही कभी भी उठ जाता है। पीर‍ियड्स के पहले-दूसरे द‍िन ज्‍यादा दर्द होता है। जैसे-जैसे पीर‍ियड्स खत्‍म होने का समय आता है, दर्द कम हो जाता है। हालांक‍ि हर मह‍िला का मास‍िक चक्र और उसके लक्षण थोड़े अलग होते हैं। पीर‍ियड्स में मूड भी खराब रहता है। च‍िड़च‍िड़ापन, स्‍ट्रेस के साथ जोड़ों का दर्द भी सताता है। इस दौरान होने वाला दर्द- गलत डाइट और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल जैसे कारणों के कारण बढ़ सकता है।             

पीर‍ियड्स के दर्द को कम करते हैं डॉक्‍टर के ये ट‍िप्‍स- Doctor Tips To Relieve Period Pain 

period pain tips

  • पीर‍ियड पेन को कम करने के ल‍िए तनाव घटाना जरूरी है। तनाव घटाने के ल‍िए ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज की मदद लें।
  • खुद को व्‍यस्‍त रखें। एक्‍ट‍िव रहें। अपनी पोज‍िशन बदलती रहें। एक ही पोज‍िशन में देर तक रहने के कारण पीर‍ियड्स क्रैम्‍प्‍स बढ़ सकते हैं। 
  • पेट और पीठ पर तेल लगाकर हल्‍के हाथ से माल‍िश करें। माल‍िश करने से आराम म‍िलेगा और दर्द ठीक हो जाएगा। 
  • पीर‍ियड्स में दर्द को कम करने के ल‍िए पेन र‍िलीफ पैड या नमक की पोटली का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। गर्म पानी की थैली या हॉट वॉटर बैग को पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से पर रखने से दर्द कम हो जाता है।  
  • इस दौरान इंटेंस वर्कआउट या थका देने वाले काम करने से बचना चाह‍िए।  

पीर‍ियड्स में पेन होने पर फॉलो करें ये डाइट ट‍िप्‍स- Diet Tips To Cure Pain in Periods  

  • ताजे फल और सब्‍ज‍ियों से भरपूर सलाद खाएं। इनमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं ज‍िससे दर्द कम करने में मदद म‍िलती है।
  • ऐसी चीजों का सेवन करें ज‍िसमें फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा हो। जैसे- मेवे, हरी पत्तेदार सब्‍ज‍ियां आद‍ि।
  • खाने में नमक की मात्रा कम कर दें। ज्‍यादा नमक खाने से वॉटर र‍िटेंशन की समस्‍या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान महिलाओं को बुखार आने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

डॉक्‍टर से कब संपर्क करें?- When To Seek Doctor's Help

  • जब ऊपर बताए ट‍िप्‍स और घरेलू उपायों से राहत न म‍िले, तो डॉक्‍टर से सलाह लेना चाह‍िए। 
  • मह‍िलाएं अक्‍सर डॉक्‍टर की सलाह के बगैर मेड‍िकल शॉप से दवा लेकर खा लेती हैं। लेक‍िन यह सही तरीका नहीं है। आपकी उम्र और मेड‍िकल कंडीशन के आधार पर डॉक्‍टर आपको सही डोज दे सकते हैं। इसल‍िए उनकी सलाह लेना न भूलें।
  • अगर 1 महीने से ज्‍यादा ब्‍लीड‍िंग हो रही है, तो यह असामान्‍य लक्षण है। ऐसे में दर्द बढ़ने का इंतजार न करें, तुरंत डॉक्‍टर की सलाह लें।
  • पीर‍ियड्स का दर्द जब कमर, जांघ, घुटने, पीठ में भी होने लगे, तो डॉक्‍टर की सलाह लें।
  • पीर‍ियड्स में बुखार आना भी सामान्‍य नहीं है। यह पीर‍ियड फ्लू हो सकता है। ऐसे में डॉक्‍टर आपको सही इलाज की जानकारी दे सकते हैं।   

ऊपर बताए ट‍िप्‍स की मदद से पीर‍ियड्स में दर्द को कम करने में मदद म‍िलेगी। उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।   

Read Next

क्या लंबे समय तक बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन सुरक्षित है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer