Doctor Verified

पीर‍ियड्स के दौरान पैर में दर्द क्‍यों होता है? एक्‍सपर्ट से जानें

Leg Pain in Period: पीर‍ियड्स में कई तरह की शारीर‍िक समस्‍याएं होती हैं ज‍िसमें से एक है पैरों में दर्द होना। जानते हैं इसका कारण और इलाज।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पीर‍ियड्स के दौरान पैर में दर्द क्‍यों होता है? एक्‍सपर्ट से जानें


Leg Pain in Period: पीर‍ियड्स का समय मह‍िलाओं के ल‍िए मुश्‍क‍िल भरा होता है। कुछ मह‍िलाओं को पेट में दर्द होता है, तो कुछ को कमर में दर्द होता है। वहीं कुछ मह‍िलाओं को पीर‍ियड्स होने पर पैरों में दर्द होता है। कई बार रात को सोते समय या अचानक से क‍िसी भी समय यह दर्द उठ जाता है। पीर‍ियड्स के दौरान पैर में दर्द या तो पीर‍ियड्स के बाद होता है या पीर‍ियड्स के दौरान होता है। कई बार दर्द इतना ज्‍यादा बढ़ जाता है क‍ि दर्द को कम करने के ल‍िए पेनक‍िलर का सेवन करना पड़ता है। आख‍िर पीर‍ियड्स में ऐसा क्‍यों होता है और इसके पीछे क्‍या कारण हो सकते हैं? इस समस्‍या पर आगे व‍िस्‍तार से बात करेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के झलकारीबाई हॉस्‍प‍िटल की गाइनोकॉलोज‍िस्‍ट डॉ दीपा शर्मा से बात की।   

leg pain in period

पीर‍ियड्स में पैर दर्द के कारण- Causes of Leg Pain in Period   

  1. पीर‍ियड्स के दौरान आराम न करने के कारण पैरों में दर्द हो सकता है। अगर आप घर और ऑफ‍िस दोनों की ज‍िम्‍मेदार‍ियां संभालती हैं, तो पैर में दर्द और थकान होना लाजमी है।
  2. अगर पीर‍ियड्स के दौरान हैवी वर्कआउट करेंगी, तो पैरों में दर्द हो सकता है।    
  3. अगर आप पीरियड्स के दौरान फ्लो की च‍िंता से पानी का सेवन कम कर देंगी, तो पैरों की मसल्‍स पर बुरा असर पड़ सकता है। इस कारण पैरों में दर्द उठता है।  
  4. पीर‍ियड्स के दौरान हेल्‍दी डाइट का सेवन न करने के कारण पैरों में दर्द हो सकता है। अगर आपके पैरों में भी दर्द रहता है, तो ज‍िंक, व‍िटाम‍िन-बी12 और व‍िटाम‍िन-डी3 जैसे पोषक तत्‍वों का सेवन करें। 
  5. पीर‍ियड्स के दौरान ज्‍यादा देर लेटने, बैठने या एक ही पोज‍िशन में ज्‍यादा देर रहने के कारण पैरों में दर्द हो सकता है।   
  6. पीर‍ियड्स के दौरान यूट्रेस में कॉन्ट्रेक्शन होता है ज‍िसके कारण कमर, पैर और पीठ या पेट में दर्द हो सकता है।  

इसे भी पढ़ें- महिलाओं के पैर में दर्द क्यों होता है? जानें इसके लक्षण और कारण

पीर‍ियड्स में पैर दर्द का इलाज- Treatment of Leg Pain in Period   

  • पीर‍ियड्स में पैरों के दर्द से छुटकारा पाने के ल‍िए आप सेंधा नमक की स‍िंकाई करें। बाल्‍टी में गुनगुना पानी भरें और सेंधा नमक डालकर पैरों की 15 से 20 म‍िनट स‍िंकाई करें।
  • नीलग‍िरी तेल को हल्‍का गर्म करें और उसे बादाम तेल में म‍िलाएं। इस तेल से हल्‍की माल‍िश करने से आपके पैरों को आराम म‍िलेगा।
  • हल्‍दी पाउडर को नार‍ियल के गर्म तेल में म‍िलाकर लगाने से जल्‍द राहत म‍िलती है। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।  

Read Next

अनियमित पीरियड्स का कारण कहीं आपकी खराब लाइफस्टाइल तो नहीं? जानें डॉक्टर से

Disclaimer