Doctor Verified

अनियमित पीरियड्स का कारण कहीं आपकी खराब लाइफस्टाइल तो नहीं? जानें डॉक्टर से

Can Lifestyle Cause Irregular Periods In Hindi: अनहेल्दी चीजें खाना और अच्छी नींद न लेने के कारण महिलाओं के पीरियड्स डिस्टर्ब हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
अनियमित पीरियड्स का कारण कहीं आपकी खराब लाइफस्टाइल तो नहीं? जानें डॉक्टर से


Can Lifestyle Cause Irregular Periods In Hindi: आज की तारीख में शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जो पीरियड्स से जुड़ी परेशानी की शिकायत न करती हो। कई महिलाओं को पीरियड्स होने पर पेट दर्द, क्रैंप, कमर दर्द, हैवी ब्लीडिंग जैसी समस्या होने लगती है। वहीं, कुछ महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे, महावारी का समय बदलते रहना, कभी-कभी दो-दो महीने तक पीरियड्स न होना या फिर कुछ महिलाओं को लंबे समय तक पीरियड्स न होने की परेशानी झेलना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनियमित पीरियड्स का कारण आपकी खराब जीवनशैली भी हो सकती है? कहीं आपके साथ ऐसा तो नहीं? इस बारे में हमने डॉक्टर से बात की है। आप भी जानें जवाब।

पीरियड्स रेगुलर न होने के कारण- Can Lifestyle Changes Cause Missed Period In Hindi

Can Lifestyle Changes Cause Missed Period In Hindi

लेट नाइट शिफ्टिंग जॉब करना

Dr Alka Vijayan, Ayurveda Thyroid Expert कहती हैं, "यह बात शायद आपको जानकर हैरानी हो, लेकिन यह सच है कि अगर महिला देर रात तक जगती है, समय पर सोती नहीं और उसका स्लीपिंग पैटर्न डिस्टर्ब है, तो इस कारण उसके पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। दरअसल, सही तरह से न सोने के कारण महिला का बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ सकता है। जब बायोलॉजिक क्लॉक इफेक्ट होता है, तो इसका बुरा असर आपके शरीर पर पड़ता है। इसी वजह से पीरियड्स भी इर्रेगुलर होने लगते हैं।"

इसे भी पढ़ें: अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) की समस्या दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 अच्छी आदतें

लंबे समय से स्ट्रेस में रहना

Can Lifestyle Changes Cause Missed Period In Hindi

वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "स्ट्रेस कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है। आपको शायद हैरानी हो कि स्ट्रेस के कारण अक्सर लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। यहां तक कि रात को नींद न आना और ओवर ईटिंग करने जैसी कई समस्याएं भी स्ट्रेस की वजह से भी हो सकती हैं। जैसे ही स्ट्रेस की वजह से शरीर पर इसका बुरा असर पड़ता है, तो पीरियड्स पर भी इसका प्रभाव दिखने लगता है। इसलिए, अगर आपको स्ट्रेस है, तो बेहतर है कि उसका कारण जानकर समस्या का समाधान करें।"

इसे भी पढ़ें: अनियमित मासिक चक्र (पीरियड्स) की समस्या को दूर करेंगे ये आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे, जानें क्यों होती है समस्या

बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करना

डॉ. शोभा गुप्ता के अनुसार, "क्या आप बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करती हैं? अगर ऐसा है, तो आपको बता दें कि इसके कारण आपकी न सिर्फ सेहत बिगड़ सकती है। इसके साथ ही, पीरियड्स भी डिस्टर्ब हो सकते हैं। दरअसल, विगरस एक्सरसाइज करने की वजह से मेंस्ट्रुअल डिसऑर्डर हो सकता है। ऐसे में ब्लीडिंग या फिर मासिक चक्र बिगड़ सकता है।"

खराब खानपान की आदतें

डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "पीरियड्स को डिस्टर्ब करने में आपकी खानपान की बुरी आदतें भी शामिल हैं। असल में, इन दिनों ज्यादातर मलिहाएं जंक फूड और स्ट्रीट फूड या फिर रेडी टू ईट चीजें खाने पर जोर देती हैं। जबकि, ये चीजें हेल्दी नहीं होती हैं। इनकी वजह से मोटापा बढ़ सकता है। कहने की जरूरत नहीं है कि मोटापा कई तरह की बीमारियों का कारण होता है। इसमें पीरियड्स भी शामिल हैं।"

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Alka Vijayan, Ayurveda Thyroid Expert🩺 (@dralkaayurveda)

पीरियड्स के दौरान थकान होना

Dr Alka Vijayan कहती हैं, "कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान थकान होती है। हालांकि, पीरियड्स में बॉडी से काफी ब्लड फ्लो होता है। ऐसे में महिलाओं में थकान और कमजोरी जैसी समस्या देखी जा सकती है। लेकिन, कई बार ब्लीडिंग के कारण महिला मानसिक और शारीरिक रूप से ज्यादा थकान महसूस करती है। इस वजह शरीर में हार्मोनल अंसतुलित हो सकता है। रात को नींद भी डिस्टर्ब हो सकती है। अगर किसी महिला के साथ ऐसा होता है, तो उनके शरीर में रिप्रोडक्टिव हार्मोंस जैसे प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजेन का असंतुलन देखने को मिल सकता है। अगर लंबे समय तक महिला को ऐसी समस्या बनी रहे, तो उन्हें भविष्य में पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है।"

Image Credit: Freepik

Read Next

Pelvic Inflammatory Disease: इन लोगों को रहता है पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज होने का जोखिम, डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version