How to Manage Pain and Swelling After Delivery: महिलाओं के शरीर में डिलीवरी के बाद कई तरह के बदलाव होते हैं। इन बदलावों में शरीर का वजन बढ़ना, ब्रेस्ट में सूजन होना, शारीरिक दर्द और कमजोरी की समस्या शामिल है। दरअसल, डिलीवरी के बाद महिलाओं की मांसपेशियों और ऊतकों में कमजोरी आ जाती है, जिसकी वजह से महिलाओं में दर्द और सूजन की समस्या देखी जाती है। डिलीवरी के बाद होने वाले दर्द और सूजन की समस्या से राहत पाने के लिए ही महिलाओं को सवा महीने तक आराम करने की सलाह दी जाती है।
कुछ वक्त पहले ही आपने बच्चे को जन्म दिया है, तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं डिलीवरी के बाद सूजन और दर्द से राहत पाने के उपायों के बारे में। इस विषय पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. तान्या गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
इसे भी पढ़ेंः सुष्मिता सेन 46 की उम्र में भी दिखती हैं जवां, जानिए क्या है उनकी खूबसूरती का राज
डिलीवरी के बाद सूजन और दर्द क्यों होता है?- Why does swelling and pain occur after delivery?
डॉ. तान्या गुप्ता का कहना है डिलीवरी चाहे नॉर्मल तरीके से हो या फिर सी-सेक्शन जरिए महिलाओं के चेहरे, गुप्तांग और पैरों में सूजन आना बहुत ही आम बात है। डिलीवरी के बाद शरीर में वॉटर रिटेंशन हो जाता है, जिसकी वजह से दर्द और सूजन की समस्या देखी जाती है। इस स्थिति में महिलाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। डिलीवरी के बाद होने वाली सूजन और दर्द कुछ वक्त में खत्म हो जाएगी।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में तुलसी के पत्तों की चाय पी सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
डिलीवरी के बाद होने वाली सूजन और दर्द से राहत पाने के उपाय- Ways to get relief from swelling and pain after delivery
जिन महिलाओं को डिलीवरी के बाद सूजन और दर्द की समस्या ज्यादा हो रही है, वह नीचे बताए गए उपायों को अपनाकर इससे राहत पा सकती हैं।
1. गर्म पानी का सेंक
डॉ. तान्या गुप्ता का कहना है कि जिन महिलाओं की डिलीवरी नॉर्मल तरीके से हुई है, उन्हें गर्म पानी की सिकाई करनी चाहिए। गर्म पानी का सेंक दर्द और सूजन को कम करने में प्रभावी होती है। इसके लिए एक टब में हल्का गुनगुना पानी डालें और उसे बैठ जाएं। गर्म पानी के टब में लगभग 10-15 मिनट बैठने से मांसपेशियों में आराम महसूस होता है। गर्म पानी नॉर्मल डिलीवरी के बाद होने वाले पेल्विक दर्द को कम करने में सहायक होता है।
2. पैरों के नीचे रखें तकिया
डिलीवरी के बाद पैरों की सूजन को कम करने के लिए पैरों के नीचे दो तकिया डालकर लेटें। पैरों के नीचे तकिया रखने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है। इसकी मदद से मांसपेशियों को आराम मिलता और सूजन कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद नहीं हो रहा है ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन, तो जानें इसके पीछे का कारण
View this post on Instagram
3. एक्सरसाइज और योग
डिलीवरी के बाद हल्का योग और एक्सरसाइज करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों की जकड़न कम होती है। जैसे-जैसे शरीर ठीक होता है, महिलाएं वैसे-वैसे योग और एक्सरसाइज का समय बढ़ा सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि डिलीवरी के बाद होने वाले दर्द और शारीरिक सूजन को कम करने में ब्रीदिंग एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग मददगार हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में 8 से 10 घंटे का ट्रैवल करना सुरक्षित है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
इसे भी पढ़ेंः 35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होने पर क्यों पड़ती है एक्स्ट्रा केयर की जरूरत? बता रही हैं डॉक्टर
4. पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व
डिलीवरी के बाद पौष्टिक आहार लेना जरूरी है ताकि शरीर की रिकवरी तेजी से हो सके। डिलीवरी के बाद हरी सब्जियां, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ और ताजे फलों का सेवन जरूर करें। इसके साथ ही रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ऐसा करने से शरीर की सूजन और दर्द से राहत मिलती है।
डॉ. तान्या की मानें तो डिलीवरी के बाद अगर लंबे समय दर्द और सूजन बने रहते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version