Is It Normal To Have Discharge Everyday In Hindi: व्हाइट डिस्चार्ज एक तरह का सफेद तरल पदार्थ होता है, जो कि महिला की योनि से स्रावित होता है। यह निकलना बिल्कुल सामान्य है। कई बार महिलाओं के स्वास्थ्य के अनुसार योनि से स्रावित हो रहे तरल पदार्थ में रंग, गंध और कंसीस्टेंसी यानी गाढ़ेपन में बदलाव हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें, तो इस तरह के चेंजेस बिल्कुल नॉर्मल होते हैं। अक्सर मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है। नतीजतन, वजाइनल ड्राइनसे होने लगती है। ऐसे में योनि से स्रावित हो रहा है तरल पदार्थ भी प्रभावित होता है। आपको बता दें कि व्हाइट डिस्चार्ज की वजह से योनि की क्लीनिंग होती रहती है। इसलिए, इसका निकलना जरूरी है। सवाल यह है कि क्या रोजाना व्हाइट डिस्चार्ज निकलना सामान्य होता है? या यह किसी बीमारी का संकेत है? आइए, जानते हैं वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से।
क्या महिलाओं में रोज व्हाइट डिस्चार्ज होना सामान्य है?- Is It Normal To Have Discharge Everyday In Hindi
विशेषज्ञों के अनुसार महिलाओं में रोज व्हाइट डिस्चार्ज होना बिल्कुल सामान्य है। महिलाओं का एक दिन में आधा से लेकर चम्मच तक व्हाइट डिस्चार्ज स्रावित हो सकता है। इसकी कंसीस्टेंसी भी सामान्य होती है। कभी-कभी यह म्यूकस जैसा होता है और सामान्यतः यह बिल्कुल गंधरहित होता है। हालांकि, कुछ महिलाओं में इसकी कंसीस्टेंसी पतली और स्टिकि हो सकती है। जहां तक इसके रंग की बात की जाए, तो यह सफेद, क्लियर, मिल्की रंग का होता है। जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज कैसा होगा, यह कई तरह के कारकों पर निर्भर करता है। विशेषकर, मेंस्ट्रुअल साइकिल, प्रेग्नेंसी, बर्थ कंट्रोल जैसे कारक जिम्मेदार होते हैं। उदारहरण के तौर पर समझें। ओवुलेशन के समय महिलाओं का व्हाइट डिस्चार्ज गाढ़ा और हैवी हो सकता है। वहीं, एग रिलीज होने के बाद यह कम गाढ़ा और सफेद रंग का हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या वजाइनल डिस्चार्ज नॉर्मल है? जानें किन स्थितियों में करना चाहिए डॉक्टर से कंसल्ट
व्हाइट डिस्चार्ज के संबंध में कब जाएं डॉक्टर के पास
जब बहुत ज्यादा डिस्चार्ज होने पर
अगर अचानक आपका बहुत ज्यादा व्हाइट डिस्चार्ज होने लगे, तो इसे हल्के में न लें। ऐसा किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से हो सकता है। जैसे यीस्ट इंफेक्शन आदि। वहीं, मेनोपॉज के लक्षणों के तौर पर भी आपको इस तरह की समस्या देखने को मिल सकती है। यहां तक कि बहुत ज्यादा डिस्चार्ज होना किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है।
डिस्चार्ज के साथ-साथ खुजली या जलन होना
अगर आपको व्हाइट डिस्चार्ज होने के साथ-साथ खुजली और जलन की समस्या होने लगे, तो बेहतर है कि आप इसकी अनदेखी न करें। ऐसा यीस्ट इंफेक्शन या योनि से जुड़ी दूसरी समस्याओं के कारण हो सकता है। आपको बता दें कि योनि में गुड और बैड बैक्टीरिया दोनों होते हैं। अगर इनका आपसी संतुलन बिगड़ जाता है, तो इस कंडीशन में भी व्हाइट डिस्चार्ज हो सकता है और खुजली और जलन की समस्या होने लगती है।
इसे भी पढ़ें: व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या है तो डाइट में शामिल करें ये 4 फूड्स, मिलेगी जल्दी राहत
पेट में दर्द
डिस्चार्ज के साथ-साथ अगर आपको पेट में भी दर्द हो, तो यह सही नहीं है। इस तरह की समस्या होने पर आप तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। इस तरह की समस्या, इंफेक्शन, सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज, पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज आदि के कारण होता है।
निष्कर्ष
व्हाइट डिस्चार्ज होना बिल्कुल नॉर्मल है। ऐसा रोजाना होता है। व्हाइट डिस्चार्ज का रंग, इसकी गंध और कंसीस्टेंसी अलग-अलग हो सकती है। इसलिए, अगर आपको अचानक इसमें बदलाव नजर आए, तो डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version