Fri Sep 11, 2026 | 07:45 PM IST

Doctor Verified

बाएं हाथ और पैर में एक साथ दर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये 4 कारण, जरूर दें ध्यान

Baye Pair or Hath me Dard ke Karan: बाएं हाथ और पैर में दर्द एक आम समस्या है। यह कई कारणों से हो सकता है।

Left Leg Pain Causes in Hindi: शरीर के कई हिस्सों पर दर्द होना एक आम समस्या है। अक्सर लोगों को कमर, पीठ या पैरों में दर्द की समस्या होती है। इसके अलावा, हाथ में भी दर्द की समस्या हो सकती है। लेकिन, कुछ लोगों को हाथ और पैर, दोनों में दर्द की समस्या से परेशान रहना पड़ता है। इस लेख में हम बाएं हाथ और पैर में एक साथ दर्द होने के कारणों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं-

बाएं हाथ और पैर में दर्द के कारण- Baye Pair or Hath me Dard ke Karan

1. दबी हुई नस

अगर आपके बाएं हाथ और पैर में दर्द होता है तो यह दबी हुई नस के कारण हो सकता है। इसके वजह से आपको पैर में तेज दर्द, झुनझुनी और सुन्नता जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। आजकल दबी हुई नस एक आम समस्या है।

इसे भी पढ़ें- Left Leg Pain: बाएं पैर में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें 5 कारण

2. मस्कुलोस्केलेटल से जुड़ी समस्या

मोच, खिंचाव या टेंडन में चोट लगने की वजह से मस्कुलोस्केलेटल से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके अलावा, खराब मुद्रा में बैठने से भी मस्कुलोस्केलेटल की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से हाथ और पैर में एक साथ दर्द हो सकता है।

leg-pain-causes-inside

3. परिधीय तंत्रिका विकृति

परिधीय तंत्रिका-तंत्र वह है, जिसके माध्यम से मस्तिष्क संवेदी जानकारी प्राप्त करता है। ये मांसपेशियों को नियंत्रित करता है। जब परिधीय तंत्रिका-तंत्र से जुड़ी कोई दिक्कत होती है, तो इस स्थिति में बाएं हाथ और पैर में दर्द का अनुभव हो सकता है। कार्पल टनल सिंड्रोम परिधीय न्यूरोपैधी का एक आम उदाहरण है।

इसे भी पढ़ें- पैरों में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और राहत पाने के तरीके 

4. एथेरोस्क्लेरोसिस

एथेरोस्क्लेरोसिस एक ऐसी स्थिति है, जो हृदय रोग और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण होती है। इसकी वजह से बाएं हाथ और पैर में दर्द की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में धमनियों में कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थ जमा हो जाते हैं। इससे धमनी अवरुद्ध हो जाती हैं।

Read Next

गुस्से में कांपने लगते हैं हाथ-पैर? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 20, 2024 12:18 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content