Leg Pain Below Knee Causes in Hindi: पैरों में दर्द आजकल की एक सामान्य समस्या बन गई है। अधिकतर लोग पैरों के दर्द से परेशान रहते हैं। मसल्स स्ट्रेस, कमजोरी और शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर पैरों में दर्द हो सकता है। अक्सर लोगों को घुटने के नीचे पैर में दर्द का अनुभव होता है। पैरों में ऐंठन, रक्त के थक्के और नसों की समस्या होने पर भी घुटने के नीचे पैर में दर्द हो सकता है। इसके अलावा, घुटने के नीचे पैर में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। आइए, फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं घुटने से नीचे पैर में दर्द क्यों होता है? पैर के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है? या घुटने से नीचे पैर क्यों दुखते हैं?
घुटने के नीचे पैर में दर्द क्यों होता है?- Leg Pain Lower Knee Causes in Hindi
1. मांसपेशियों में ऐंठन
मांसपेशियों में ऐंठन होने पर आपको घुटने के नीचे पैर में दर्द महसूस हो सकता है। मांसपेशियों की ऐंठन की वजह से ऐसा हो सकता है। इसलिए, पैर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए ऐंठन को कम करना बहुत जरूरी होता है।
आपको बता दें कि थकान और डिहाइड्रेशन की वजह से मांसपेशियों में ऐंठन आ सकती है। इसलिए अगर आपको पैरों में ऐंठन रहती है, तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। साथ ही एक्सरसाइज और पैरों की मालिश भी करें।
इसे भी पढ़ें- वैरिकोज वेन्स (उभरी नीली नसों) को ठीक करने के लिए घरेलू उपचार, जानें डॉक्टर से
2. शिन स्प्लिंट्स
शिन स्प्लिंट्स में आप काफ के ठीक सामने दर्द महसूस कर सकते हैं। इस स्थिति में पिंडली की हड्डी के किनारे की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। ऐसा होने पर आपके पैर के सामने की बड़ी हड्डी में दर्द महसूस हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को चलने, दौड़ने या कूदने में दर्द का सामना करना पड़ता है।
3. टेंडिनिटिस
टेंडिनिटिस टेंडन में होने वाली सूजन या जलन है। इस स्थिति में आपको घुटने के नीचे पैर में दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द मांसपेशियों से अधिक काम करवाने या सीढ़ियां चढ़ने की वजह से हो सकता है। टेंडिनिटिस की वजह से होने वाले पैर के निचले हिस्से में दर्द को कम करने के लिए आप बर्फ लगा सकते हैं। इसके अलावा, एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाइयों का उपयोग कर सकते हैं।
4. वैरिकाज वेन्स
वैरिकाज वेन्स घुटने के नीचे पैर में दर्द का कारण बन सकता है। वैरिकाज वेन्स में पैरों की नसों में रक्त जमा हो जाता है। इसकी वजह से नसें उभरी और नीली नजर आती हैं। यह स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए वैरिकाज वेन्स का समय पर इलाज करवाना जरूरी होता है। वैरिकाज वेन्स होने पर व्यक्ति को तीव्र दर्द महसूस हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- Visible Hand Veins: हाथ की नसें क्यों दिखती हैं? जानें इसके 6 कारण
डायबिटीक न्यूरोपैथी, साइटिका, धमनी रोग, ब्लड क्लॉट और हड्डियों का टूटना भी घुटने के नीचे पैर में दर्द के कारण बन सकते हैं। अगर आपको लगातार लंबे समय से निचले पैर में दर्द हो रहा है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। घुटने के नीचे दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version