Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhishek Vaish , Orthopaedician

क्या हर बार रनिंग के बाद घुटने में दर्द होता है? जानें इसके 3 बड़े कारण

Causes Of Outer Knee Pain When Running: हर बार रनिंग के बाद घुटनों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे अर्थराइटिस, ज्वाइंट पेन आदि।

रनिंग या दौड़ना एक अच्छी एक्सरसाइज है। बेटर हेल्थ चैनल के अनुसार रनिंग करने से सेहत को कई बेहतरी फायदे मिलते हैं। यह हमारे शरीर के कई ऑर्गन को सुचारू ढंग से काम करने में मदद करता है। साथ ही, रनिंग करने से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी संतुलित रहता है। इसका मतलब है कि रनिंग हमारे ओवर ऑल हेल्थ को पॉजिटिव तरीके से प्रभावित करता है। बहरहाल, आपने नोटिस किया होगा कि रनिंग के बाद कई लोगों को घुटनों में दर्द होने लगता है। सवाल ये है कि क्या रनिंग के बाद घुटनों में दर्द होना नॉर्मल होता है? और इसके क्या-क्या कारण हो सकते हैं। इस बारे में हमने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉक्टर अभिषेक वैश से बात की।

रनिंग के बाद घुटनों में दर्द के कारण- What Cause Knee Pain After Running

causes of knee pain after running  01 (7)

कमजोर मांसपेशियां

अगर किसी की मांसपेशियां कमजोर हैं, तो आपको दौड़ने के बाद घुटने में दर्द का अहसास हो सकता है। ऐसा खासकर, उन लोगों के साथ होता है, जिन्हें नितंब और जांघ की मांसपेशियां कमजोर हैं। ऐसे लोगों के लिए जरूरी है कि अपनी मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करें। इसके बाद, रनिंग को अपनी डेली वर्कआउट का हिस्सा बनाएं।

इसे भी पढ़ें: ज्‍यादा चलने के कारण दर्द पैर में है दर्द? ऐसे करें पैरों की माल‍िश, जल्‍द मिलेगा आराम

अर्थराइटिस

अर्थराइटिस हड्डियों से जुड़ी बीमारी है। आमतौर पर बुजुर्गों में यह समस्या अधिक देखी जाती है। लेकिन, हाल के सालों में हमने देखा है कि मध्य उम्र के लोग भी अर्थराइटिस का शिकार हो रहे हैं। अर्थराइटिस के कारण जोड़ों में दर्द हो जाता है। ऐसे में अगर कोई वॉक या रनिंग करता है, तो इसके बाद जोड़ों में दर्द का अहसास हो सकता है।

इंजुरी से रिकवरी

इंजुरी के बाद प्रॉपर रिकवरी बहुत जरूरी है। कई बार ऐसा होता लोगों को चोट लग जाती है। काफी हद तक रिकवरी भी हो जाती है, मगर हड्डियों में हल्का सा दर्द बना रहता है। घुटने में दर्द का भी यह एक कारण हो सकता है। ऐसे लोगों को वर्कआउट करते हुए भी सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि कई बार घुटनों में लगी चोट में हो रहा दर्द रनिंग के बाद बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें- Joint Pain: जोड़ों में तेज दर्द क्यों होता है? डॉक्‍टर से जानें 5 कारण 

रनिंग के बाद हो रहे घुटने में दर्द से राहत कैसे पाएं?

1. जब तक पूरी तरह से रिकवरी न हो, रनिंग न करें।
2. घुटने में दर्द से राहत के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करें।
3. घुटने की मोबिलिटी बढ़ाने के लिए स्ट्रेंथ एक्सरसाइज पर फोकस करें।
4. स्विमिंग, साइक्लिंग और योग से भी घुटने में दर्द से राहत पाई जा सकती है।
5. अगर कई सप्ताह तक घुटने में दर्द बना रहे, जो कि रनिंग के बाद बढ़ जाए, तो डॉक्टर के पास जाने में देरी न करें।

निष्कर्ष

हर बार रनिंग के बाद हो रहे घुटने में दर्द को हल्के में न लें। दर्द क्यों हो रहा है, इस बारे में जानने के लिए डॉक्टर के पास जाएं और अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट लें। जब कंफर्टेबल महसूस करें, तभी रनिंग या कोई भी वर्कआउट शुरू करें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या सच में सिर में भी चढ़ सकता है बुखार! जानें डॉक्टर से दिमाग में बुखार चढ़ने पर क्या होता है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 02, 2025 13:18 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Sep 02, 2025 13:18 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Abhishek Vaish

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content