पीर‍ियड्स में पैरों का दर्द दूर करने के ल‍िए करें ये 3 एक्‍सरसाइज, जल्‍द म‍िलेगा आराम 

Leg Pain in Periods: पीरियड्स के दौरान पैरों में दर्द हार्मोनल बदलाव, मांसपेशियों में खिंचाव और सूजन के कारण होता है, जो असहजता और थकान पैदा करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीर‍ियड्स में पैरों का दर्द दूर करने के ल‍िए करें ये 3 एक्‍सरसाइज, जल्‍द म‍िलेगा आराम 


Home Exercises For Leg Pain in Periods: पीरियड्स के दौरान होने वाले पैरों के दर्द से अक्सर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हार्मोनल बदलावों के कारण मांसपेशियों में खिंचाव और सूजन आ सकती है, जिससे पैरों में दर्द और असहजता महसूस होती है। खासकर अगर दिनभर बैठने या खड़े रहने का काम हो, तो यह दर्द और भी ज्यादा बढ़ सकता है। हालांकि, दर्द निवारक दवाएं कुछ समय के लिए राहत तो दे सकती हैं, लेकिन इसका स्थायी इलाज नहीं हो पाता। ऐसे में घर पर की जाने वाली कुछ आसान एक्सरसाइज, दर्द से राहत दे सकती हैं। ये एक्सरसाइज न सिर्फ मांसपेशियों के खिंचाव को कम करती हैं बल्कि ब्‍लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाती हैं, जिससे दर्द में आराम मिलता है। यहां हम तीन घर पर की जाने वाले एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जो आपको पीरियड्स में पैरों के दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती हैं।

पीर‍ियड्स में पैर का दर्द दूर करने के ल‍िए एक्‍सरसाइज- Exercises For Leg Pain Relief

पीरियड्स के दौरान होने वाला पैरों का दर्द (Leg Pain in Hindi) कई महिलाओं के लिए आम समस्या है, जो दैन‍िक कामों में भी बाधा डाल सकता है। यह दर्द हार्मोनल बदलावों, मांसपेशियों में खिंचाव और सूजन के कारण होता है। नीचे बताए गए तीन आसान एक्सरसाइज आपकी मांसपेशियों को आराम पहुंचाने और दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं-

1. कैट-काउ स्ट्रेच- Cat-Cow Stretch

cat cow stretch

  • यह एक्सरसाइज रीढ़ की हड्डी और पैरों के जोड़ को राहत देती है, जिससे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है।
  • इसे करने के लिए अपने हाथों और घुटनों के बल जमीन पर आएं।
  • अब धीरे-धीरे पीठ को ऊपर की ओर मोड़ते हुए सिर को नीचे करें।
  • फिर दूसरी तरफ पीठ को नीचे झुकाएं और सिर को ऊपर उठाएं।
  • इस प्रक्रिया को 10-12 बार दोहराएं।
  • यह स्ट्रेच मांसपेशियों को लचीला बनाता है और ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार करता है, जिससे दर्द में आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें- पीर‍ियड्स के दौरान पैर में दर्द क्‍यों होता है? एक्‍सपर्ट से जानें 

2. घुटने मोड़कर स्‍ट्रेच करें- Knee-to-Chest Stretch

knee to chest stretch

  • घुटने मोड़ने वाली यह एक्सरसाइज पीठ के निचले हिस्से और पैरों की मांसपेशियों में आराम पहुंचाने में बहुत कारगर है।
  • इसके लिए पीठ के बल सीधे लेटें और अपने एक पैर को घुटने से मोड़कर छाती की ओर लाएं।
  • इस स्थिति में 15-20 सेकंड तक होल्ड करें और फिर पैर को दोबारा सामान्य स्थिति में लाएं।
  • दूसरे पैर से भी यही प्रक्रिया दोहराएं।
  • इस स्ट्रेच को 5-6 बार करने से दर्द में राहत मिलेगी और मांसपेशियों की जकड़न भी कम होगी।

3. लेग रेज- Leg Raises

leg-raise-exercise

  • लेग रेज एक्सरसाइज पैरों की मांसपेशियों को मजबूती देने और खिंचाव कम करने के लिए एक असरदार घरेलू उपाय (Home Remedy in Hindi) है।
  • इसे करने के लिए सबसे पहले एक मैट पर सीधे लेट जाएं।
  • अब एक पैर को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं, जितना आराम से हो सके और 5-10 सेकंड तक होल्ड करें।
  • फिर धीरे-धीरे पैर को नीचे लाएं और दूसरे पैर से भी यही प्रक्रिया दोहराएं।
  • इसे रोज 10-12 बार करने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों का खिंचाव कम होता है, जिससे पीरियड्स के दर्द में राहत मिलती है।

इन एक्सरसाइज के साथ पीरियड्स में अपने खान-पान का ध्यान रखें, ज्‍यादा से ज्‍यादा पानी पिएं और थोड़ी बहुत हल्की स्ट्रेचिंग करते रहें। दर्द असहनीय होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

घर के बुजुर्गों को फिट और एक्टिव रखने के लिए रोज जरूर कराएं ये 5 स्ट्रेचेस

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version