आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। अनियमित दिनचर्या, गलत खानपान, स्ट्रेस और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना और हृदय संबंधी बीमारियां आम हो गई हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना जरूरी है। खासकर सुबह की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज न केवल मांसपेशियों को लचीला बनाती है, बल्कि हार्ट को भी मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। स्ट्रेचिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हार्ट को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। यह शरीर में स्ट्रेस कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसके अलावा, नियमित स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से धमनियों में लचीलापन बना रहता है, जिससे ब्लड फ्लो सही तरीके से चलता रहता है और दिल के दौरे जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। इस लेख में हम आपको ऐसी 3 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाती हैं और आपके हार्ट को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।
स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने के फायदे- Stretching Exercise Benefits
- हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से हाई बीपी का खतरा घटता है।
- स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज की मदद से शरीर को लचीलापन मिलता है।
- इससे स्ट्रेस और चिंता भी दूर होती है।
- स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ाती है।
इसे भी पढ़ें- दिल की अच्छी सेहत के लिए रोज कितनी देर एक्सरसाइज करना जरूरी है? जानें डॉक्टर से
टॉप स्टोरीज़
1. चेस्ट ओपनर स्ट्रेच- Chest Opener Stretch
फायदे:
- हृदय की धमनियों को खोलने में मदद करता है।
- फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है और ऑक्सीजन फ्लो सुधारता है।
- सीने और कंधों की जकड़न को कम करता है।
कैसे करें?:
- सीधे खड़े हो जाएं और अपने दोनों हाथों को पीछे ले जाकर उंगलियों को आपस में फंसाएं।
- धीरे-धीरे हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और सीने को आगे की तरफ खोलें।
- गहरी सांस लें और इस पोजीशन में 15-20 सेकंड तक रहें।
- सांस छोड़ते हुए हाथों को धीरे-धीरे नीचे लाएं और दोहराएं।
2. साइड स्टेच- Side Stretch
फायदे:
- ब्लड फ्लो को बेहतर बनाकर हार्ट हेल्थ को मजबूत करता है।
- शरीर के लचीलापन को बढ़ाता है और मांसपेशियों को रिलैक्स करता है।
- पेट और पीठ की मांसपेशियों को टोन करता है।
कैसे करें?:
- सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना खोल लें।
- अपने दाएं हाथ को ऊपर उठाएं और बाएं तरफ झुकें।
- इस स्थिति में 15-20 सेकंड तक रहें और फिर सामान्य मुद्रा में आ जाएं।
- अब बाएं हाथ को ऊपर उठाकर दाईं तरफ झुकें और प्रक्रिया दोहराएं।
3. हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच- Hamstring Stretch
फायदे:
- ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर हार्ट को हेल्दी रखता है।
- मांसपेशियों की अकड़न को दूर करता है और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है।
- कमर और टांगों की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
कैसे करें?:
- सीधे खड़े हो जाएं और एक पैर को सामने सीधा रखें।
- हल्का आगे की ओर झुकें और पीठ को सीधा रखें।
- अपने घुटनों को ज्यादा मोड़े बिना इस स्थिति में 15-20 सेकंड तक रहें।
- धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आएं और दूसरे पैर से दोहराएं।
रोजाना सुबह 10-15 मिनट इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को करने से आपका हार्ट लंबे समय तक स्वस्थ रहेगा और हृदय रोगों का खतरा कम होगा।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: cdn.prod.website, self.com, hearstapps.com