ऑफिस से पहले करें ये 5 मिनट की स्ट्रेचिंग, पूरे द‍िन रहेंगे एक्टिव और फ्रेश

ऑफ‍िस से पहले सिर्फ 5 म‍िनट की स्‍ट्रेच‍िंग करने से शरीर एक्ट‍िव रहता है, मांसपेश‍ियों का तनाव कम होता है और पूरे द‍िन एनर्जी और फोकस बना रहता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ऑफिस से पहले करें ये 5 मिनट की स्ट्रेचिंग, पूरे द‍िन रहेंगे एक्टिव और फ्रेश


आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य और फिटनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। खासकर ऑफिस जाने वाले लोगों को दिनभर कुर्सी पर बैठकर काम करना पड़ता है, जिससे शरीर में जकड़न, थकान और सुस्ती महसूस होती है। ऐसे में अगर आप ऑफिस जाने से पहले सिर्फ 5 मिनट की स्ट्रेचिंग कर लें, तो न सिर्फ आपका शरीर एक्टिव रहेगा बल्कि आप पूरे दिन फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। स्ट्रेचिंग शरीर को लचीला बनाती है, ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है और मांसपेशियों में तनाव को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा, यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाती है और शरीर के पॉश्चर को सुधारती है। आइए जानते हैं ये 5 आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, जो आपको ऑफिस जाने से पहले जरूर करनी चाहिए।

1. नेक स्ट्रेच- Neck Stretch

stretching-for-office

ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करने से सबसे ज्यादा असर गर्दन पर पड़ता है। इसलिए दिन की शुरुआत नेक स्ट्रेच से करना फायदेमंद होता है।

फायदे

कैसे करें?

  • सीधे खड़े हों या बैठें और गर्दन को धीरे-धीरे दाएं और बाएं घुमाएं।
  • इसके बाद, गर्दन को आगे की ओर झुकाएं और फिर पीछे की ओर ले जाएं।
  • इस प्रक्रिया को 10-10 सेकंड के लिए करें।

इसे भी पढ़ें- सच में Work From Home के बजाय Office से काम करने पर मानसिक स्वास्थ्य ज्यादा अच्छा रहता है? जानें डॉक्टर से

2. शोल्डर रोल- Shoulder Rolls

shoulder-stretch

कंधों में अकड़न और तनाव दूर करने के लिए यह स्ट्रेचिंग बहुत फायदेमंद है।

फायदे

  • कंधों की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है।
  • पॉश्चर को सुधारता है और बॉडी को रिलैक्स करता है।

कैसे करें?

  • सीधे बैठकर कंधों को धीरे-धीरे गोल-गोल घुमाएं।
  • पहले आगे की दिशा में 10 बार घुमाएं और फिर पीछे की दिशा में दोहराएं।

3. हैंड्स-अप स्ट्रेच- Hands-Up Stretch

लंबे समय तक बैठकर काम करने से शरीर में जकड़न आ जाती है, जिसे यह स्ट्रेचिंग दूर करती है।

फायदे

  • शरीर को एनर्जेट‍िक महसूस कराता है।
  • पूरे शरीर की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है।

कैसे करें?

  • सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।
  • उंगलियों को आपस में लॉक करें और शरीर को ऊपर की ओर स्ट्रेच करें।
  • 10 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें और फिर धीरे-धीरे हाथ नीचे करें।

4. साइड स्ट्रेच- Side Stretch

यह स्ट्रेचिंग कमर और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है।

फायदे

  • पेट और कमर की मांसपेशियों को टोन करता है।
  • साइड फैट कम करने में मदद करता है।

कैसे करें?

  • सीधे बैठकर अपने शरीर को धीरे-धीरे दाईं ओर झुकाएं और 10 सेकंड तक होल्ड करें।
  • फिर बाईं ओर झुकें और यही प्रक्रिया दोहराएं।

5. लेग स्ट्रेच- Leg Stretch

लंबे समय तक बैठकर काम करने से पैरों में थकान और सुस्ती आ सकती है, जिसे यह स्ट्रेचिंग दूर करती है।

फायदे

  • पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
  • इससे पैरों में दर्द और सूजन दूर होती है।
  • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है।

कैसे करें?

  • दीवार या किसी टेबल का सहारा लें और एक पैर को थोड़ा पीछे ले जाएं।
  • दूसरे पैर को थोड़ा आगे रखें और धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें।
  • 10 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें और फिर दूसरी टांग से दोहराएं।

अगर आप चाहते हैं कि ऑफिस में आपका दिन एनर्जेटिक और फ्रेश रहे, तो ऑफिस जाने से पहले सिर्फ 5 मिनट की यह स्ट्रेचिंग जरूर करें। यह न केवल शरीर को लचीला बनाएगी बल्कि आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ाएगी।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

बासी चिकन को दोबारा गर्म करके खाना हो सकता है खतरनाक, एक्सपर्ट से जानें नुकसान

Disclaimer