
फिट रहने के लिए हमेशा लंबी जिम सेशन या घंटों की एक्सरसाइज जरूरी नहीं होती। माइक्रोडोजिंग एक्सरसाइज एक ऐसा तरीका है, जिसमें सिर्फ 5 मिनट में तेज और असरदार वर्कआउट शरीर की फिटनेस और एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद करता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो ऑफिस में ज्यादा समय बैठते हैं या रोजाना लंबे वर्कआउट के लिए समय नहीं निकाल पाते। माइक्रोडोजिंग एक्सरसाइज छोटे-छोटे, हाई इंटेंसिटी वाले मूवमेंट्स होते हैं, जिन्हें दिनभर के दौरान अलग-अलग समय में किया जा सकता है। इसके जरिए मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है, कैलोरी बर्न होती है और मसल्स भी टोन होते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि माइक्रोडोजिंग एक्सरसाइज क्या है, इसे कैसे किया जाता है और इसके फायदे क्या हैं। माइक्रोडोजिंग एक्सरसाइज (Microdosing Exercise) को समझने के लिए हमने Australia Based Ozefit Center's Director & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।
माइक्रोडोजिंग एक्सरसाइज क्या है?- What Is Microdosing Exercise
Certified Fitness Coach Payal Asthana ने बताया कि माइक्रोडोजिंग एक्सरसाइज छोटे, हाई इंटेंसिटी वाले वर्कआउट्स होते हैं जिन्हें 3-5 मिनट में किया जा सकता है। इसमें स्क्वैट्स, पुश-अप्स, जंपिंग जैक्स और लंग्स जैसी मूवमेंट्स शामिल होती हैं। यह एक्सरसाइज शरीर को लगातार एक्टिव रखती है और लंबे वर्कआउट की जगह छोटे शॉर्ट बर्स्ट्स में फिटनेस को बढ़ाती है। माइक्रोडोजिंग के दौरान हृदय गति बढ़ती है, मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है और शरीर की एनर्जी लेवल बढ़ती है। इसे दिनभर में अलग-अलग समय पर 2 से 3 बार किया जा सकता है, जिससे लंबे समय तक जिम जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
इसे भी पढ़ें- थायराइड के कारण बढ़ गया है वजन? इन 5 एक्सरसाइज से कम करें वेट
माइक्रोडोजिंग एक्सरसाइज के उदाहरण- Examples Of Microdosing Exercise
- जंपिंग जैक्स
- स्क्वैट्स
- पुश-अप्स
- हाई नीज
- लंग्स
- प्लैंक
माइक्रोडोजिंग एक्सरसाइज के स्टेप्स- Steps To Do Microdosing Exercise
- 1 मिनट के लिए हल्की स्ट्रेचिंग और जॉगिंग करें, इससे वार्म अप होगा।
- 30 सेकंड स्क्वैट्स, 30 सेकंड पुश-अप्स, 30 सेकंड जंपिंग जैक्स, 30 सेकंड लंग्स जैसे हाई इंटेंसिटी मूव्स करें।
- 1 मिनट के लिए हल्की स्ट्रेचिंग और डीप ब्रीदिंग करें।
- पूरे 5 मिनट का सेट दिन में 2 से 3 बार दोहराएं।
माइक्रोडोजिंग एक्सरसाइज के फायदे- Benefits Of Microdosing Exercise
- 5 मिनट में कैलोरी तेजी से बर्न होती है और मसल्स एक्टिव रहती हैं जिससे वेट लॉस होता है।
- छोटे बर्स्ट्स में एक्सरसाइज करने से शरीर की कैलोरी बर्निंग क्षमता तेज होती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है।
- एनर्जी लेवल बढ़ाता है। दिनभर थकान के लक्षण कम होते हैं और मनोबल बढ़ता है।
- ऑफिस, घर या यात्रा के दौरान भी किया जा सकता है।
- लंबे जिम सेशन की जरूरत नहीं होती, सिर्फ 5 मिनट में इस एक्सरसाइज को किया जा सकता है।
निष्कर्ष:
माइक्रोडोजिंग एक्सरसाइज छोटे समय में असरदार फिटनेस का एक उदाहरण है। इसे दिनभर में अपनाकर शरीर को एक्टिव रखा जा सकता है, मसल्स टोन रहते हैं और मेटाबॉलिज्म तेज रहता है। यह उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है, जिनके पास लंबे वर्कआउट के लिए समय नहीं है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 22, 2025 07:00 IST
Published By : Yashaswi Mathur