Doctor Verified

क्या पैरों में सूजन एनीमिया का लक्षण है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

क्या पैरों में सूजन आना एनीमिया का लक्षण हो सकता है? डॉक्टर से जानते हैं सारे सवालों के जवाब, एनीमिया क्या है और इसके लक्षण क्या हैं, साथ ही यह पैरों में सूजन से कैसे जुड़ा है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पैरों में सूजन एनीमिया का लक्षण है? डॉक्टर से जानें सच्चाई


Does low hemoglobin cause swelling in the legs: एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति के शरीर में खून की कमी हो जाती है। दरअसल, शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। हालांकि, इसके कई लक्षण हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैरों में सूजन आना एनीमिया का संकेत हो सकता है? पैरों में सूजन एक खतरनाक लक्षण हो सकता है, जो अक्सर खराब रक्त प्रवाह, हार्ट संबंधी समस्याओं या चोट जैसी स्थितियों से जुड़ा होता है। हालांकि, यह एनीमिया का लक्षण भी हो सकता है। वैसे तो एनीमिया के कई लक्षण होते हैं जैसे कमजोरी, थकान, चक्कर आना या सांस फूलना आदि। अब इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जानते हैं। क्या सच में पैरों में सूजन एनीमिया का लक्षण है? हमने इस विषय पर दिल्ली के पीएसआरआई अस्पताल के हेमेटोलॉजिस्ट डॉक्टर अमित उपाध्याय (Dr. Amit Upadhyay, Senior Consultant Hematologist and Oncologist, PSRI Hospital, New Delhi) से विस्तार में बात की।

एनीमिया क्या-What is Anemia?

एनीमिया तब होता है जब आपके खून में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है जिससे आपके शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। इस स्थिति में आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, एनीमिया एक आम स्वास्थ्य समस्या है, जो दुनिया भर में लगभग 1.62 अरब लोगों को प्रभावित करती है। एनीमिया कई प्रकार का होता है, जिनमें आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया सबसे आम है।

इसे भी पढ़ें- खून की कमी (एनीमिया) से होने वाली सूजन का इलाज कैसे किया जाता है? जानें डॉक्टर से

एनीमिया के लक्षण-Symptoms of Anemia

  • थकान और कमजोरी
  • स्किन पीली पड़ना
  • सांस लेने में कठिनाई
  • धड़कन कम ज्यादा होना
  • हाथ और पैर ठंडे रहना
  • चक्कर आना या कभी-कभी चेस्ट में दर्द होना

Is swelling in the legs a symptoms of anemia

क्या पैरों में सूजन एनीमिया का लक्षण है-Are Swollen Legs a Sign of Anemia?

एनीमिया के लक्षण के रूप में पैरों में सूजन आपको आश्चर्यजनक लग सकती है। लेकिन डॉक्टर का कहना है कि हां, कुछ मामलों में पैरों में सूजन एनीमिया से जुड़ी हो सकती है, लेकिन यह हर मरीज में नहीं होता और इसके पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।

आयरन या विटामिन की कमी

जब आपके शरीर में लंबे समय तक आयरन या विटामिन की कमी बनी रहती है, तो ब्लड सेल्स की संख्या और गुणवत्ता पर असर पड़ता है। इससे शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, और मेटाबॉलिक कामों में बाधा आने लगती है। इसका नतीजा यह होता है कि शरीर में द्रव संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे टांगों या टखनों में सूजन आने लगती है। यह स्थिति खासकर तब देखी जाती है जब एनीमिया बहुत गंभीर हो।

इसे भी पढ़ें- Anemia kya hai: एनीमिया क्या है और कितने प्रकार के होते हैं? जानें इनके लक्षण

किडनी फंक्शन पर असर

कुछ प्रकार के एनीमिया, खासकर गुर्दे की बीमारियों जैसी पुरानी बीमारियों से जुड़े एनीमिया, शरीर के द्रव संतुलन को बिगाड़ सकते हैं। गुर्दे शरीर से एक्सट्रा तरल पदार्थ और अपशिष्ट को बाहर निकालने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। जब ये प्रभावित होते हैं, तो इससे एडिमा हो सकती है, खासकर पैरों और पंजों में। इसलिए भी पैरों में सूजन एनीमिया के कारण है।

डॉक्टर अमित उपाध्याय कहते हैं कि हालांकि, यह जरूरी है कि केवल पैरों में सूजन को देखकर सीधे एनीमिया का संकेत न कह दिया जाए। यह दिल, किडनी, लिवर, थायरॉइड या प्रोटीन की कमी से भी जुड़ा हो सकता है। इसलिए सही कारण जानने के लिए डॉक्टर से सलाह लें और जरूरी टेस्ट कराएं।

निष्कर्ष
क्या पैरों में सूजन आना भी एनीमिया का संकेत हो सकता है? दरअसल, एनीमिया के लक्षण के रूप में पैरों में सूजन आपको आश्चर्यजनक लग सकती है, लेकिन डॉक्टर का कहना है कि हां, कुछ मामलों में पैरों में सूजन एनीमिया से जुड़ी हो सकती है, लेकिन यह हर मरीज में नहीं होता और इसके पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे आयरन या विटामिन की कमी। इसके अलावा, अगर किडनी फंक्शन पर असर पड़ता है तो पैरों में सूजन आ सकती है और यह एनीमिया का लक्षण हो सकता है। केवल पैरों में सूजन को देखकर सीधे एनीमिया का संकेत कह दिया जाए। यह दिल, किडनी, लिवर, थायरॉइड या प्रोटीन की कमी से भी जुड़ा हो सकता है। इसलिए सही कारण जानने के लिए डॉक्टर से सलाह लें और जरूरी टेस्ट कराएं।

FAQ

  • पैर में सूजन के लिए किस डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

    पैर में सूजन आने पर एंडोवास्कुलर विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए।
  • क्या खून की कमी से पैरों में सूजन आती है?

    हां, अगर एनीमिया का मामला गंभीर हो तो पैरों में सूजन आ सकती है। 
  • मुझे अपने पैरों की सूजन के बारे में कब चिंता करनी चाहिए?

    अगर आपके पैरों की सूजन 24 घंटे से ज्यादा रहती है तो चिंता की बात है। 

 

 

 

Read Next

क्या आपको भी रात के समय होता है पैरों में दर्द? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS