
What is Hemolytic Anemia In Hindi: शरीर में रक्त की कमी होने से आपको कई तरह के रोग होने का खतरा बना रहता है। शरीर में रक्त कम होने की स्थिति को एनीमिया (Anemia in Hindi) के नाम से जाना जाता है। रक्त में वाइट ब्लड सेल्स और रेड ब्लड सेल्स मौजूद होते हैं। वाइट ब्लड सेल्स शरीर को बाहरी संक्रमण से बचाने और रोग के बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं। वहीं रेड ब्लड सेल्स में मौजूद हिमोग्लोबिन (Hemoglobin) शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं। फेफड़ों से ऑक्सीजन रक्त के सभी अंगों तक पहुंचती हैं। इससे सभी अंगों का संचालन सही तरह से होता है। लेकिन, हीमोलिटिक एनीमिया लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह एक रक्त विकार (Blood Disorder) है। इसकी वजह से अंगों ऑक्सीजन की कमी के कारण व्यक्ति को थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इस लेख में यशोदा अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट इंटनरल मेडिसिन डॉ एस पी सिंह से जानते हैं कि हीमोलिटिक एनीमिया के क्या लक्षण (Symptoms of Hemolytic Anemia) होते हैं?
हीमोलिटिक एनीमिया के क्या हैं? - What is Hemolytic Anemia In Hindi
हेमोलिसिस में व्यक्ति के शरीर की पुरानी या खराब लाल रक्त कोशिकाओं को हटाने की नेचुरल प्रक्रिया है। लेकिन, कई बार संक्रमण और दवाओं के प्रभाव के चलते हीमोलिसिस की प्रक्रिया में तेजी आ जाती है। जिससे यह स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचा सकती है। इससे व्यक्ति को एनीमिया हो सकता है। जबकि, डॉक्टर की मानें तो कुछ मामलों में ऑटोइम्यून प्रतिक्रिया के कारण भी हेमोलिटिक एनीमिया की समस्या हो सकती है। इसमें इम्यून सिस्टम गलती से हेल्दी रेड ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह समस्या मुख्य रूप से व्यस्कों में देखी जाती है। डॉक्टर ऑटोइम्यून हेमोलिटिक एनीमिया को "हॉट" या "कोल्ड" दो रूपों में विभाजित करते हैं।

हीमोलिटिक एनीमिया के लक्षण - Symptoms Of Hemolytic Anemia In Hindi
- शरीर में ऑक्सीजन की कमी से थकान और कमजोरी (Fatigue and Weakness) होना।
- शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ने के कारण पीलिया (Jaundice) होना।
- रेड ब्लड सेल्स टूटने से यूरिन का रंग पीला (Dark-Colored Urine) होना।
- शरीर में ऑक्सीजन की कमी की पूर्ति के लिए दिल तेजी से धड़कता है।
- ऑक्सीजन की कमी के कारण सांस लेने में कठिनाई (Shortness of Breath) हो सकती है।
- लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने के कारण पेट और पीठ में दर्द (Abdominal or Back Pain) महसूस हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: एनीमिया क्या है और कितने प्रकार के होते हैं? जानें इनके लक्षण
What is Hemolytic Anemia Symptoms In Hindiहीमोलिटिक एनीमिया एक गंभीर स्थिति हो सकती है, लेकिन समय पर इलाज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को ऊपर बताए लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version