Doctor Verified

क्या ज्यादा नमक खाने से पैरों में सूजन आती है? डॉक्टर से जानें

कभी लंबे समय तक खड़े रहने या ज्यादा चलने से पैरों में सूजन आ जाती है, तो कभी मौसम बदलने पर। लेकिन अगर पैरों में बार-बार या लगातार सूजन हो रही है, तो यह शरीर के अंदर किसी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ज्यादा नमक खाने से पैरों में सूजन आती है? डॉक्टर से जानें


नमक, जो हर रसोई का अहम हिस्सा है, हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर के लिए भी जरूरी होता है। चाहे दाल हो या सब्जी, बिना नमक के स्वाद की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही नमक अगर जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो शरीर को गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है? रोजाना की आदतों में एक आम गलती है ज्यादा नमक का सेवन, कई बार यह हमारी सेहत के लिए बड़ी समस्या बन सकता है। अक्सर देखा गया है कि कुछ लोगों के पैरों में अचानक सूजन आ जाती है। ऐसे में पहला शक नमक पर जाता है कि क्या ये सूजन नमक की वजह से हो सकती है? यह सवाल वाजिब है, क्योंकि शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में नमक यानी सोडियम की अहम भूमिका होती है। इस लेख में एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानिए, क्या ज्यादा नमक खाने से पैरों में सूजन आती है?

क्या ज्यादा नमक खाने से पैरों में सूजन आती है? - Can Excess Salt Cause Swelling In Legs

डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज बताते हैं कि हमारे शरीर को सामान्य रूप से काम करने के लिए सोडियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स की जरूरत होती है। नमक यानी सोडियम क्लोराइड का ज्यादा सेवन शरीर के अंदर फ्लूइड बैलेंस बिगाड़ देता है। जब सोडियम ज्यादा हो जाता है, तो शरीर पानी को रोकने लगता है और यही पानी टिश्यूज में जमा होकर सूजन पैदा करता है। पैर शरीर का निचला हिस्सा हैं और गुरुत्वाकर्षण के कारण फ्लूइड अक्सर यहीं जमा होता है। ज्यादा नमक खाने पर जब पानी रिटेन होता है तो उसका असर सबसे पहले पैरों, टखनों और पंजों पर दिखता है। इसे मेडिकल भाषा में एडेमा (Edema) कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: पैरों में सूजन और झुनझुनी वजह हो सकती है यह गंभीर समस्या, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

  • हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग को नमक का सेवन बहुत कम करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि सोडियम ज्यादा लेने से ब्लड प्रेशर और बिगड़ सकता है।
  • गुर्दे के मरीजों को भी ज्यादा नमक से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि किडनी जब नमक और पानी को सही तरह से बाहर नहीं निकाल पाती, तो शरीर में सूजन आ जाती है।
  • हार्ट डिजीज वाले लोगों को भी नमक की मात्रा सीमित रखनी चाहिए। दिल कमजोर होने पर ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे पैरों में सूजन हो सकती है।
  • बुजुर्ग और मोटापे से ग्रस्त लोगों में पानी रुकने और सूजन की संभावना ज्यादा होती है।

इसे भी पढ़ें: पोस्टपार्टम के दौरान फ्लूड रिटेंशन को कैसे कंट्रोल करें? एक्सपर्ट से जानें टिप्स

swelling in legs

डॉक्टर की सलाह

डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज मानते हैं कि नमक की ओवरडोज शरीर के लिए सबसे बड़ा साइलेंट किलर है। यह धीरे-धीरे कई गंभीर बीमारियों को जन्म देती है। अगर पैरों में बार-बार सूजन होती है, तो सबसे पहले नमक की मात्रा कम करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से चेकअप करवाएं।

निष्कर्ष

पैरों में सूजन को हल्के में लेना गलत हो सकता है। यह शरीर में नमक की अधिकता और पानी रुकने का नतीजा हो सकता है। संतुलित मात्रा में नमक का सेवन करना और हेल्दी डाइट अपनाना न सिर्फ पैरों की सूजन को कम करता है बल्कि दिल और किडनी की सेहत को भी लंबे समय तक सुरक्षित रखता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पैरों में सूजन कब खतरनाक मानी जाती है?

    अगर सूजन लगातार बनी रहती है, साथ ही सांस फूलना, सीने में दर्द या चेहरे और हाथों में भी सूजन दिखाई दे, तो यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।
  • नमक की कितनी मात्रा सुरक्षित मानी जाती है?

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, एक वयस्क व्यक्ति को दिनभर में 5 ग्राम यानी लगभग एक चम्मच से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए।
  • पैरों की सूजन कम करने के लिए क्या करें?

    नमक कम करें, पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड से बचें, पर्याप्त पानी पिएं, पैरों को ऊंचाई पर रखें और अगर समस्या बार-बार हो तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

 

 

 

Read Next

क्या खाने का समय वजन बढ़ने को प्रभावित करता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 20, 2025 09:27 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

TAGS