Expert

सुबह उठते ही चेहरे पर द‍िखती है सूजन तो डाइट पर करें गौर, सोने से पहले न खाएं ये 7 चीजें

सुबह चेहरे पर सूजन नजर आती है, तो अपनी डाइट पर ध्यान दें। सोने से पहले नमक, मिठाई, प्रोसेस्ड फूड जैसी 7 चीजें खाने से बचें।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठते ही चेहरे पर द‍िखती है सूजन तो डाइट पर करें गौर, सोने से पहले न खाएं ये 7 चीजें


सुबह उठते ही अगर चेहरे पर सूजन नजर आए, तो इसे सिर्फ नींद की कमी या थकान का नतीजा मानकर न टालें। यह आपके शरीर में पानी के असंतुलन, हाई सोडियम फूड्स या देर रात खाए गए गलत खानपान का संकेत हो सकता है। अक्सर लोग रात को देर से खाना खाते हैं और उसमें नमक, चीनी या प्रोसेस्ड चीजों की मात्रा ज्‍यादा होती है, जिससे शरीर में वॉटर रिटेंशन बढ़ता है और अगली सुबह चेहरा फूला हुआ नजर आता है। यह समस्या आपके शरीर के अंदर चल रहे मेटाबॉलिक बदलावों को दर्शाती है। चेहरे की सूजन को हल्के में लेने के बजाय आपको अपनी डेली डाइट और खासकर डिनर या सोने से पहले खाई जाने वाली चीजों पर ध्यान देना जरूरी है। अगर आप रोज सुबह इस तरह की सूजन महसूस करते हैं, तो गौर करें क‍ि आप रात को क्या खा रहे हैं। इस लेख में हम बताएंगे वे 7 चीजें जिन्हें रात में खाने से बचना चाहिए ताकि सुबह चेहरे की सूजन से राहत मिले। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थ‍ित‍ न्‍यूट्र‍िवाइज क्‍लीन‍िक की न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा से बात की।

1. देर रात मीठा न खाएं- Avoid Sweets Late at Night

sugar-side-effects

चीनी, शरीर में सूजन बढ़ाने का काम करती है। खासकर केक, चॉकलेट या मिठाइयां, सोने से पहले खा लेते हैं, तो मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और चेहरे पर सूजन नजर आ सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या हाई बीपी की वजह से चेहरे पर सूजन हो सकती है? जानें कैसे करें बचाव

2. पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड्स से बचें- Avoid Packaged and Processed Foods

पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड्स में सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स छुपे हुए होते हैं, जो शरीर में सूजन पैदा कर सकते हैं। रात में इन्हें खा लेने के कारण स्किन डल लगने लगती है और चेहरे पर सूजन नजर आती है।

3. नमक वाला खाना न खाएं- Avoid Salty Doods at Night

रात को नमक ज्यादा खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वॉटर रिटेंशन होता है। इससे चेहरा और आंखें सुबह सूजी हुई लगती हैं।

4. डेयरी प्रोडक्ट्स- Dairy Products

दूध, पनीर या दही को रात में खाने से सूजन हो सकती है, खासकर जिन्हें लैक्टोज इनटॉलरेंस की समस्‍या होती है। इससे डाइजेशन स्लो हो जाता है और इंफ्लेमेशन भी बढ़ सकता है। डेयरी का गलत समय पर सेवन करने से, चेहरे पर पफीनेस का कारण बन सकता है, इसलिए इसे कम मात्रा में लें या दिन में खाएं।

5. कार्ब्स र‍िच फूड्स से दूरी बनाएं- Avoid High Carb Foods

carb-foods-side-effects

रात को चावल, पास्ता या मैदे से बनी चीजें जैसे प‍िज्‍जा और बर्गर, फ्रेंच फ्राइज वगैरह खाने से शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने लगता है, जिससे वॉटर रिटेंशन और त्‍वचा में सूजन की समस्या हो सकती है।

6. एल्कोहल और कैफीन से बचें- Avoid Alcohol and Caffeine

एल्कोहल और कैफीन, डिहाइड्रेशन और फिर वॉटर रिटेंशन को बढ़ावा देती हैं। इससे स्किन पर सूजन और थकान के लक्षण दिखाई देते हैं। इसल‍िए इन चीजों को डाइट से पूरी तरह से हटा दें।

7. नमकीन स्नैक्स या चिप्स न खाएं- Avoid Salty Snacks or Chips

रात को टीवी देखते समय खाए जाने वाले नमकीन स्नैक्स, चिप्स आदि में नमक की मात्रा ज्‍यादा होती है, जो चेहरे की सूजन का बड़ा कारण है। इसल‍िए ऐसे स्नैक्स को रोज खाने के बजाय कभी-कभी ही खाएं। इनका सेवन करने से वजन भी तेजी से बढ़ता है।

सुबह उठते ही चेहरे की सूजन सिर्फ एक स्‍क‍िन से संबंध‍ित समस्‍या नहीं बल्कि आपकी डाइट और लाइफस्टाइल का साफ संकेत है। अगर आप चाहते हैं कि दिन की शुरुआत तरोताजा चेहरे से हो, तो रात की डाइट को सुधारना जरूरी है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • चेहरे पर सूजन आने का क्या कारण हो सकता है?

    चेहरे पर सूजन का कारण ज्यादा नमक खाना, नींद की कमी, एलर्जी, डिहाइड्रेशन, हार्मोनल बदलाव या प्रोसेस्ड फूड का सेवन हो सकता है।
  • सूजन आने से कौन सी बीमारी होती है?

    लगातार सूजन आना किडनी, थायरॉइड, लिवर या हृदय रोगों का संकेत हो सकता है। अगर सूजन नियमित हो, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।
  • क्या हाई बीपी से चेहरे पर सूजन आती है?

    हां, हाई बीपी से शरीर में फ्लूइड रिटेंशन हो सकता है, जिससे चेहरे या आंखों के आसपास सूजन आ सकती है। यह ब्लड सर्कुलेशन पर असर डालता है।

 

 

 

Read Next

क्या मोरिंगा खाना त्वचा के लिए फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version