What to Apply on Face Before Bath in Hindi: हम सभी एक खूबसूरत, ग्लोइंग और मुलायम स्किन की चाहत रखते हैं। इसके लिए हम अपने चेहरे पर तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी अप्लाई करते हैं। साथ ही मेकअप का भी सहारा लेते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो स्किन की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए घरेलू उपायों को भी आजमाते हैं। वहीं कुछ क्लींजर और फेश वॉश आदि का भी यूज करते हैं। अधिकतर लोग नहाने के बाद ही स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं। लेकिन आप चाहें तो नहाने से पहले भी स्किन केयर कर सकते हैं। इसके लिए आप नहाने से पहले अपने चेहरे पर कुछ चीजों को अप्लाई कर सकते हैं और नहाते समय उसे रिमूव कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा के दाग-धब्बे दूर होंगे, साथ ही चेहरे पर निखार भी आएगा। तो चलिए जानते हैं, नहाने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? (What to Apply on Face Before Bath in Hindi)
नहाने के पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?- What to Apply on Face Before Bath in Hindi- Nahane se Phle Chehare Par Kya Lagaye
1. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आप ग्लोइंग और निखरी हुई त्वचा चाहते हैं, तो इसके लिए आप एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल लें। अब इस जेल को नहाने से 15 मिनट पहले चेहरे (Nahane se Pahle Chehre Par Kya Lagana Chahie) पर लगाएं। इससे चेहरा मॉइश्चराइज होगा, चेहरे में नमी आएगी। साथ ही मुहांसों में भी आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- नहाने के बाद चेहरे पर लगाएं ये 6 चीजें, दमक उठेगी स्किन
2. हल्दी और बेसन
हल्दी और बेसन का उपयोग अधिकतर लोग करते ही हैं। इन दोनों का उपयोग चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सदियों से किया जाता रहा है। अगर आप भी चेहरे की निखरी स्किन चाहते हैं, तो नहाने से पहले हल्दी और बेसन लगा सकते हैं। इसके बाद चेहरे को सिर्फ पानी से धो लें। इससे चेहरे पर जमा सारा डर्ट आसानी से रिमूव हो जाएगा। चेहरा फ्रेश, ग्लोइंग और तरोताजा नजर आएघा।
3. मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी को त्वचा के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। अगर आपके चेहरे पर एक्ने, रेडनेस या जलन है, तो आप मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं। अब इन दोनों को मिक्स करके नहाने से 10 मिनट पहले लगा लें। नहाते समय चेहरे को ताजे पानी से धो लें। लेकिन मुल्तानी मिट्टी चेहरे को ड्राई बना सकता है। इसलिए इसका उपयोग रोजाना करने से बचना चाहिए।
4. चंदन का पेस्ट
चंदन की तासीर ठंडी होती है। इसलिए अगर आपको अपने चेहरे पर रेडनेस या जलन बनी रहती है, तो आपके लिए चंदन का पेस्ट लगाना काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इसके लिए आप चंदन का पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं और नहाने से 10 मिनट पहले लगाएं। चंदन का पाउडर आपके चेहरे की स्किन को ठंडक प्रदान करेगा। साथ ही चेहरे के एक्ने, दाग-धब्बों को भी दूर कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार नहाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए? जानें
5. खीरे का रस
नहाने से पहले चेहरे पर खीरे का रस लगाना भी फायदेमंद होता है। खीरे में काफी अधिक मात्रा में पानी होता है। ऐसे में यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप एक खीरा लें। इसे कद्दूकस कर लें और फिर इसके रस को चेहरे पर अप्लाई कर लें। आप खीरे के रस को नहाने से 15 मिनट पहले लगा सकते हैं। इससे चेहरे पर जमा सारा डर्ट आसानी से निकल जाएगा और चेहरा फ्रेश नजर आएगा।
What to Apply on Face Before Bath in Hindi: आप भी चेहरे की स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए एलोवेरा जेल, चंदन का पेस्ट, खीरे का रस, मुल्तानी मिट्टी और हल्दी-बेसन लगा सकते हैं। अगर आपको इनमें से किसी चीज से एलर्जी है, तो उसका उपयोग करने से बचें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version