
Which Oil Is Best For Body Before Bath: सर्दियां आते ही हमारी दिनचर्या बदलने लगती है, तापमान गिरते ही शरीर अंदर से सिकुड़ने लगता है और ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है। यही कारण है कि ठंड के मौसम में जकड़न, थकान, सुस्ती और स्किन ड्राईनेस जैसी समस्याएं अचानक बढ़ जाती हैं लेकिन आयुर्वेद में इस मौसम को शरीर को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे बेहतर समय माना गया है। बस इसके लिए जरूरत है सही देखभाल की और शुरुआत होती है रोजाना की प्रीबाथ ऑयल मसाज, जिसे आयुर्वेद 'अभ्यंग' कहता है। आपने अक्सर दादी-नानी को यह कहते सुना होगा कि सर्दियों में नहाने से पहले तेल जरूर लगाना चाहिए। इस लेख में सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, सर्दियों में नहाने से पहले कौन सा तेल लगाएं?
इस पेज पर:-
सर्दियों में नहाने से पहले कौन सा तेल लगाएं? - Which Oil Is Best For Body Before Bath
आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि ठंड के मौसम में सही तेल का चुनाव बहुत जरूरी है। हर तेल की तासीर अलग होती है, इसलिए मौसम के अनुसार उसके प्रभाव भी बदल जाते हैं। उनका कहना है कि सर्दियों में तिल का तेल और सरसों का तेल सबसे बेहतर विकल्प माने जाते हैं, जबकि नारियल के तेल से इस मौसम में बचना चाहिए। आइए समझते हैं कि क्यों।
इसे भी पढ़ें: नारियल तेल Vs तिल का तेल: बालों के लिए कौन सा बेहतर है? आयुर्वेदाचार्य से जानें
ठंड के मौसम में तेल के तेल का इस्तेमाल शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। तिल के तेल की तासीर गर्म और स्निग्ध (चिकना) होती है।
- तिल का तेल मालिश के बाद शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिससे ठंड नहीं लगती।
- यह त्वचा की गहराई तक जाकर ड्राईनेस और रूखापन कम करता है।
- जोड़ों की जकड़न, पीठदर्द और वात दोष से जुड़ी समस्याओं में भी राहत देता है।
- इसकी स्थिरता और गाढ़ापन त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाते हैं, जिससे नमी पूरे दिन बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें: Back Pain Treatment: कमर दर्द दूर करने के लिए इस तरह इस्तेमाल करें तिल का तेल, दर्द से जल्द मिलेगी राहत
आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा कहते हैं कि तिल का तेल सर्दी में हर आयु वर्ग के लोगों के लिए सुरक्षित और लाभदायक है। यह तापमान में अचानक गिरावट से होने वाली समस्याओं को भी कम (Nahane se pahle Tel lagana chahiye) करता है।

नहाने से पहले तेल लगाने से क्या होता है? - Is it good to apply oil on the body before a bath
- शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है
- त्वचा में नमी बरकरार रहती है
- नींद की क्वालिटी बेहतर होती है
- मांसपेशियों और जोड़ों की जकड़न कम होती है
- रोजाना की थकान, तनाव और चिंता में राहत
आयुर्वेद के अनुसार अभ्यंग को रोजाना करना चाहिए, लेकिन समय कम होने पर सप्ताह में 3-4 बार भी किया जा सकता है।
कैसे पता करें कि कौन सा तेल इस्तेमाल करना है?
| तेल का नाम | तासीर | सर्दियों में उपयोग | फायदे |
| तिल का तेल | गर्म | सबसे बेहतर | त्वचा को गर्माहट, ड्राईनेस कम, जॉइंट पेन में राहत |
| सरसों का तेल | गर्म | अच्छा | ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए, कफ कम करे |
| बादाम का तेल | हल्का गर्म | अच्छा विकल्प | बेबी मसाज, त्वचा पोषण, हल्की गर्माहट |
निष्कर्ष
आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, सर्दियों में नहाने से पहले तिल का तेल सबसे श्रेष्ठ माना जाता है, उसके बाद सरसों का तेल भी शरीर को गर्म रखने और त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए अच्छा है। वहीं नारियल का तेल सर्दियों के बजाय गर्मियों में ही इस्तेमाल करना चाहिए। सही तेल का चुनाव न सिर्फ स्किन के लिए, बल्कि पूरे शरीर के तापमान, एनर्जी और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए इस सर्दी, नहाने से पहले आयुर्वेदिक ऑयल मसाज को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
All Images Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
नहाने से पहले या बाद में तेल लगाना चाहिए?
नहाने से 20-30 मिनट पहले तेल लगाने की सलाह दी जाती है, ताकि तेल त्वचा में अच्छे से अवशोषित हो जाए और अपना पूरा फायदा दे सके।क्या नारियल का तेल सर्दियों में लगाया जा सकता है?
आयुर्वेद में सर्दियों में नारियल तेल से बचने की सलाह दी जाती है, इसकी जगह तिल के तेल का उपयोग करें।क्या तेल लगाने के बाद गर्म पानी से नहाना ठीक है?
हल्के गुनगुने पानी से नहाने पर तेल आसानी से निकल जाता है और शरीर को आराम भी मिलता है। बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचें क्योंकि इससे स्किन ड्राई हो सकती है।
Read Next
ठंड में जोड़ों के दर्द से परेशान? आयुर्वेदाचार्य के बताएं इन 10 फूड्स से करें जॉइंट्स को मजबूत
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 24, 2025 15:37 IST
Published By : Akanksha Tiwari